"टीवी रिमोट को लेकर बहन से हुआ विवाद, 10 साल की बच्ची ने की आत्महत्या"

गढ़चिरौली (महाराष्ट्र)

महाराष्ट्र के आदिवासी बहुल गढ़चिरौली जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 10 वर्षीय बच्ची ने मात्र टीवी का रिमोट नहीं मिलने पर आत्महत्या जैसा गंभीर कदम उठा लिया।

मामला कोरची तहसील के बोडेना गांव का है, जहां दो बहनों के बीच पसंदीदा चैनल देखने को लेकर हुआ मामूली विवाद एक मासूम की मौत का कारण बन गया।

घटना गुरुवार सुबह की है, जब सोनाली आनंद नरोटे (10) अपनी बड़ी बहन संध्या (12) और छोटे भाई सौरभ (8) के साथ टीवी देख रही थी। इसी दौरान सोनाली को अपना पसंदीदा कार्यक्रम देखना था, लेकिन संध्या ने रिमोट छीनकर चैनल बदल दिया। इससे नाराज होकर सोनाली ने अकेले घर के पीछे एक पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

गर्मी की छुट्टियों में घर आई थी सोनाली
सोनाली और उसके दोनों भाई-बहन गोंदिया जिले के खोबा स्थित एक निजी आश्रम स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे। गर्मी की छुट्टियों में सभी बच्चे अपनी मां के साथ बोडेना गांव स्थित घर लौटे थे। उनके पिता का कुछ वर्ष पहले निधन हो चुका है, और मां ही चारों बच्चों की परवरिश कर रही हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही कोरची पुलिस निरीक्षक शैलेश ठाकरे, उपनिरीक्षक देशमुख और पुलिस दल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कोरची ग्रामीण अस्पताल भेजा गया। मामले की जांच जारी है।

मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से गंभीर मामला
यह घटना एक गहरी चिंता का विषय है, जो बताती है कि बच्चों में भावनात्मक नियंत्रण की कमी और संवाद का अभाव किस हद तक खतरनाक हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि माता-पिता और अभिभावकों को बच्चों के साथ खुलकर संवाद करने की आवश्यकता है, ताकि वे छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेकर ऐसा खतरनाक कदम न उठाएं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 May 2025 By दैनिक जागरण

"टीवी रिमोट को लेकर बहन से हुआ विवाद, 10 साल की बच्ची ने की आत्महत्या"

गढ़चिरौली (महाराष्ट्र)

मामला कोरची तहसील के बोडेना गांव का है, जहां दो बहनों के बीच पसंदीदा चैनल देखने को लेकर हुआ मामूली विवाद एक मासूम की मौत का कारण बन गया।

घटना गुरुवार सुबह की है, जब सोनाली आनंद नरोटे (10) अपनी बड़ी बहन संध्या (12) और छोटे भाई सौरभ (8) के साथ टीवी देख रही थी। इसी दौरान सोनाली को अपना पसंदीदा कार्यक्रम देखना था, लेकिन संध्या ने रिमोट छीनकर चैनल बदल दिया। इससे नाराज होकर सोनाली ने अकेले घर के पीछे एक पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

गर्मी की छुट्टियों में घर आई थी सोनाली
सोनाली और उसके दोनों भाई-बहन गोंदिया जिले के खोबा स्थित एक निजी आश्रम स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे। गर्मी की छुट्टियों में सभी बच्चे अपनी मां के साथ बोडेना गांव स्थित घर लौटे थे। उनके पिता का कुछ वर्ष पहले निधन हो चुका है, और मां ही चारों बच्चों की परवरिश कर रही हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही कोरची पुलिस निरीक्षक शैलेश ठाकरे, उपनिरीक्षक देशमुख और पुलिस दल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कोरची ग्रामीण अस्पताल भेजा गया। मामले की जांच जारी है।

मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से गंभीर मामला
यह घटना एक गहरी चिंता का विषय है, जो बताती है कि बच्चों में भावनात्मक नियंत्रण की कमी और संवाद का अभाव किस हद तक खतरनाक हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि माता-पिता और अभिभावकों को बच्चों के साथ खुलकर संवाद करने की आवश्यकता है, ताकि वे छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेकर ऐसा खतरनाक कदम न उठाएं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/10-year-old-girl-commits-suicide-due-to-tv-remote/article-21892

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.