अहमदाबाद में 12 घंटे की मूसलधार बारिश से शहर जलमग्न, हिमाचल में बादल फटने से तबाही, 2 हजार टूरिस्ट फंसे

Jagran Desk

देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। गुजरात के अहमदाबाद में बीते 12 घंटे से हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के कई इलाकों में जलभराव से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 24 घंटे के भीतर पांच जगहों पर बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें कई लोग लापता हैं और 2 शव बरामद किए जा चुके हैं।

अहमदाबाद के कई इलाके जलमग्न, एक व्यक्ति की मौत

अहमदाबाद के मणिनगर, वटवा, हाटकेश्वर, निकोल, ओधव और विराट नगर जैसे इलाकों में पानी घरों और दुकानों में घुस गया है। तेज बहाव के चलते एक बाइक सवार युवक ड्रेनेज लाइन में बह गया। दमकल विभाग की टीम ने लगभग 9 घंटे की मशक्कत के बाद 200 फीट दूर से युवक का शव बरामद किया। शहर में इस मानसून सीजन में अब तक 6.03 इंच बारिश हो चुकी है।

सूरत में तीसरे दिन भी जल संकट, गर्भवती महिला को रेस्क्यू किया गया

सूरत के गीतानगर इलाके में भी हालात खराब हैं। लगातार तीसरे दिन यहां 3 से 4 फीट पानी जमा हो गया है। इस बीच, एक गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर उसे अस्पताल पहुंचाया।

 हिमाचल में बादल फटने से तबाही, कुल्लू में 2 हजार पर्यटक फंसे

हिमाचल प्रदेश के मंडी और कुल्लू जिलों में बादल फटने की 5 घटनाएं दर्ज की गईं हैं। अचानक आई बाढ़ में कई लोग बह गए। दो शव बरामद किए गए हैं जबकि राहत-बचाव अभियान जारी है। कुल्लू में करीब 2,000 टूरिस्ट फंसे हुए हैं जिन्हें निकालने के लिए प्रशासन युद्धस्तर पर प्रयास कर रहा है।

 राजस्थान में मानसून सक्रिय, बांसवाड़ा में 8 इंच बारिश

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में बीते 24 घंटों में 8 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो पूरे राज्य में सर्वाधिक है। बारिश से कुछ गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jun 2025 By दैनिक जागरण

अहमदाबाद में 12 घंटे की मूसलधार बारिश से शहर जलमग्न, हिमाचल में बादल फटने से तबाही, 2 हजार टूरिस्ट फंसे

Jagran Desk

अहमदाबाद के कई इलाके जलमग्न, एक व्यक्ति की मौत

अहमदाबाद के मणिनगर, वटवा, हाटकेश्वर, निकोल, ओधव और विराट नगर जैसे इलाकों में पानी घरों और दुकानों में घुस गया है। तेज बहाव के चलते एक बाइक सवार युवक ड्रेनेज लाइन में बह गया। दमकल विभाग की टीम ने लगभग 9 घंटे की मशक्कत के बाद 200 फीट दूर से युवक का शव बरामद किया। शहर में इस मानसून सीजन में अब तक 6.03 इंच बारिश हो चुकी है।

सूरत में तीसरे दिन भी जल संकट, गर्भवती महिला को रेस्क्यू किया गया

सूरत के गीतानगर इलाके में भी हालात खराब हैं। लगातार तीसरे दिन यहां 3 से 4 फीट पानी जमा हो गया है। इस बीच, एक गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर उसे अस्पताल पहुंचाया।

 हिमाचल में बादल फटने से तबाही, कुल्लू में 2 हजार पर्यटक फंसे

हिमाचल प्रदेश के मंडी और कुल्लू जिलों में बादल फटने की 5 घटनाएं दर्ज की गईं हैं। अचानक आई बाढ़ में कई लोग बह गए। दो शव बरामद किए गए हैं जबकि राहत-बचाव अभियान जारी है। कुल्लू में करीब 2,000 टूरिस्ट फंसे हुए हैं जिन्हें निकालने के लिए प्रशासन युद्धस्तर पर प्रयास कर रहा है।

 राजस्थान में मानसून सक्रिय, बांसवाड़ा में 8 इंच बारिश

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में बीते 24 घंटों में 8 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो पूरे राज्य में सर्वाधिक है। बारिश से कुछ गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/12-hour-torrential-rains-in-ahmedabad-causing-2-thousand-tourists/article-25573

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.