14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास: सैयद मुश्ताक अली में सबसे कम उम्र में शतक, हार्दिक पंड्या ने फिफ्टी के साथ दमदार वापसी

Digital Desk

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार के 14 वर्षीय बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वे इस टूर्नामेंट में शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। महाराष्ट्र के खिलाफ उन्होंने 58 गेंदों पर नाबाद 108 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के शामिल थे। यह उनका तीसरा टी-20 शतक है, जो 18 साल से कम उम्र में दुनिया में किसी भी खिलाड़ी का पहला ऐसा कारनामा है।

हार्दिक पंड्या की धमाकेदार वापसी: 42 गेंदों पर नाबाद 77 रन

चोट से उबरकर लौटे हार्दिक पंड्या ने भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। पंजाब के खिलाफ 223 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 42 गेंदों में नाबाद 77 रन ठोककर बड़ौदा को जीत दिलाई।
उन्होंने शिवालिक शर्मा (47*) के साथ 101 रन की साझेदारी कर मैच पलट दिया। पंजाब के कप्तान अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में 50 रन बनाकर जोरदार शुरुआत दी थी, लेकिन टीम मैच नहीं जीत सकी।

पृथ्वी शॉ का तूफानी अर्धशतक

IPL 2025 में अनसोल्ड रहने के बाद खुद को साबित करने उतरे पृथ्वी शॉ ने महाराष्ट्र की ओर से 30 गेंदों में 66 रन जड़कर टीम को 3 विकेट से जीत दिलाई। वैभव की शानदार सेंचुरी के बावजूद बिहार को हार का सामना करना पड़ा और टीम अब भी टूर्नामेंट में जीत के बिना है।

देवदत्त पडिक्कल का शतक, कर्नाटक की 145 रन से बड़ी जीत

कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए तमिलनाडु के खिलाफ 46 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए। यह उनके टी-20 करियर की चौथी सेंचुरी है।
कर्नाटक ने विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद तमिलनाडु को केवल 100 रन पर ऑल आउट कर दिया। श्रेयस गोपाल और प्रवीण दुबे ने 3-3 विकेट लिए। तमिलनाडु की टीम लगातार खराब फॉर्म के चलते ग्रुप D में सबसे नीचे पहुंच गई है।

रवि बिश्नोई और अर्जुन तेंदुलकर का जलवा
  • LSG से रिलीज होने के बाद रवि बिश्नोई ने गुजरात के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके और पुडुचेरी को 83 रन पर समेट दिया। गुजरात ने लक्ष्य सिर्फ 9 ओवर में हासिल कर लिया।

  • वहीं, अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा की तरफ से खेले गए मैच में 3/36 के आंकड़े के साथ शानदार स्पेल फेंका, जिसमें वेंकटेश अय्यर की बड़ी विकेट शामिल थी। गोवा ने लक्ष्य का पीछा करते हुए आसानी से जीत दर्ज की।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Dec 2025 By दैनिक जागरण

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास: सैयद मुश्ताक अली में सबसे कम उम्र में शतक, हार्दिक पंड्या ने फिफ्टी के साथ दमदार वापसी

Digital Desk

हार्दिक पंड्या की धमाकेदार वापसी: 42 गेंदों पर नाबाद 77 रन

चोट से उबरकर लौटे हार्दिक पंड्या ने भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। पंजाब के खिलाफ 223 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 42 गेंदों में नाबाद 77 रन ठोककर बड़ौदा को जीत दिलाई।
उन्होंने शिवालिक शर्मा (47*) के साथ 101 रन की साझेदारी कर मैच पलट दिया। पंजाब के कप्तान अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में 50 रन बनाकर जोरदार शुरुआत दी थी, लेकिन टीम मैच नहीं जीत सकी।

पृथ्वी शॉ का तूफानी अर्धशतक

IPL 2025 में अनसोल्ड रहने के बाद खुद को साबित करने उतरे पृथ्वी शॉ ने महाराष्ट्र की ओर से 30 गेंदों में 66 रन जड़कर टीम को 3 विकेट से जीत दिलाई। वैभव की शानदार सेंचुरी के बावजूद बिहार को हार का सामना करना पड़ा और टीम अब भी टूर्नामेंट में जीत के बिना है।

देवदत्त पडिक्कल का शतक, कर्नाटक की 145 रन से बड़ी जीत

कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए तमिलनाडु के खिलाफ 46 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए। यह उनके टी-20 करियर की चौथी सेंचुरी है।
कर्नाटक ने विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद तमिलनाडु को केवल 100 रन पर ऑल आउट कर दिया। श्रेयस गोपाल और प्रवीण दुबे ने 3-3 विकेट लिए। तमिलनाडु की टीम लगातार खराब फॉर्म के चलते ग्रुप D में सबसे नीचे पहुंच गई है।

रवि बिश्नोई और अर्जुन तेंदुलकर का जलवा
  • LSG से रिलीज होने के बाद रवि बिश्नोई ने गुजरात के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके और पुडुचेरी को 83 रन पर समेट दिया। गुजरात ने लक्ष्य सिर्फ 9 ओवर में हासिल कर लिया।

  • वहीं, अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा की तरफ से खेले गए मैच में 3/36 के आंकड़े के साथ शानदार स्पेल फेंका, जिसमें वेंकटेश अय्यर की बड़ी विकेट शामिल थी। गोवा ने लक्ष्य का पीछा करते हुए आसानी से जीत दर्ज की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/14-year-old-vaibhav-suryavanshi-created-history-syed-mushtaq-ali/article-39062

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.