अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश, टेकऑफ के तुरंत बाद हादसा; पूर्व CM विजय रूपाणी समेत 242 लोग सवार

Jagran Desk

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 गुरुवार दोपहर को टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर था, जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित कुल 242 यात्री सवार थे।

विमान ने दोपहर 1:38 बजे टेकऑफ किया था, लेकिन 1:40 बजे यानी महज दो मिनट में ही विमान क्रैश हो गया। हादसा एयरपोर्ट परिसर के पास स्थित एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के नजदीक हुआ, जहां एक तेज धमाके के साथ विमान गिरा और भारी धुएं का गुबार पूरे इलाके में फैल गया।

 टेकऑफ के दौरान हुआ धमाका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही विमान ने रनवे छोड़ा, कुछ सेकंड बाद एक तेज विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी। विमान लगभग 625 फीट की ऊंचाई तक पहुंच चुका था। इसी दौरान उसका संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल से टूट गया और वह अचानक नीचे गिर गया

 कौन-कौन थे सवार?

सूत्रों के अनुसार विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के अलावा कई कारोबारी, छात्र और अन्य विदेशी यात्रियों के नाम भी सामने आ रहे हैं। हादसे के बाद बचाव और राहत कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं की गई है।

 मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी

एयरपोर्ट फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा जा रहा है। DGCA और एयर इंडिया दोनों ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

हादसे के कारणों की जांच शुरू

विमान दुर्घटना के पीछे तकनीकी खराबी या इंजन फेल्योर को संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। DGCA की टीम हादसे की विस्तृत जांच कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jun 2025 By दैनिक जागरण

अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश, टेकऑफ के तुरंत बाद हादसा; पूर्व CM विजय रूपाणी समेत 242 लोग सवार

Jagran Desk

विमान ने दोपहर 1:38 बजे टेकऑफ किया था, लेकिन 1:40 बजे यानी महज दो मिनट में ही विमान क्रैश हो गया। हादसा एयरपोर्ट परिसर के पास स्थित एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के नजदीक हुआ, जहां एक तेज धमाके के साथ विमान गिरा और भारी धुएं का गुबार पूरे इलाके में फैल गया।

 टेकऑफ के दौरान हुआ धमाका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही विमान ने रनवे छोड़ा, कुछ सेकंड बाद एक तेज विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी। विमान लगभग 625 फीट की ऊंचाई तक पहुंच चुका था। इसी दौरान उसका संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल से टूट गया और वह अचानक नीचे गिर गया

 कौन-कौन थे सवार?

सूत्रों के अनुसार विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के अलावा कई कारोबारी, छात्र और अन्य विदेशी यात्रियों के नाम भी सामने आ रहे हैं। हादसे के बाद बचाव और राहत कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं की गई है।

 मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी

एयरपोर्ट फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा जा रहा है। DGCA और एयर इंडिया दोनों ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

हादसे के कारणों की जांच शुरू

विमान दुर्घटना के पीछे तकनीकी खराबी या इंजन फेल्योर को संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। DGCA की टीम हादसे की विस्तृत जांच कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/242-people-including-former-cm-vijay-rupani-immediately-after-the/article-24072

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.