ट्रंप के 25 फीसदी ऑटोमोबाइल टैरिफ पर भड़का कनाडा, बता दिया 'सीधा हमला', जानें किसने क्या कहा

JAGRAN DESK

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है वह ऑटोमोबाइल आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाएंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह टैरिफ स्थायी रहेगा। ट्रंप के इस फैसले को लेकर प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि अमेरिका में इंपोर्ट होने वाली सभी विदेशी कारों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप ने यह भी साफ कर दिया है टैरिफ का यह फैसला स्थायी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका उन सभी कारों पर प्रभावी रूप से 25 फीसदी टैरिफ लगाएगा जो देश में नहीं बनी हैं। उन्होंने कहा, लेकिन यदि आप अपनी कार अमेरिका में बनाते हैं तो उस पर कोई टैरिफ नहीं लगेगा। अनुमान के मुताबिक इससे अमेरिका को करीब 100 बिलियन डॉलर टैक्स कलेक्शन होगा। ट्रंप के इस फैसले के बाद कनाडा और यूरोपियन कमीशन समेत अन्य के रिएक्शन भी सामने आए हैं। 

कनाडा ने क्या कहा?

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने ऑटो आयात पर अमेरिका के 25 फीसदी टैरिफ को अपने देश पर सीधा हमला बताया और कहा कि यह ना केवल कनाडा बल्कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था को भी नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि यह टैरिफ वॉर ना केवल कनाडा, बल्कि खुद अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के उपभोक्ताओं को भरोसा कई वर्षों के निम्नतम स्तर पर है।

यूरोपियन कमीशन की अध्यक्ष का रिएक्शन

यूरोपियन कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने ट्रंप के नवीनतम टैरिफ फैसले पर खेद व्यक्त किया और कहा कि इसके आर्थिक प्रभाव का आकलन किया जाएगा। उन्होंने एक बयान में कहा, "टैरिफ कर हैं- यह व्यवसायों के लिए बुरे हैं, उपभोक्ताओं के लिए समान रूप से बदतर हैं।" उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ "अपने आर्थिक हितों की रक्षा करते हुए बातचीत के जरिए समाधान तलाशना जारी रखेगा।"

ब्रिटेन के उद्योग निकाय ने क्या कहा?

ब्रिटेन के उद्योग निकाय, सोसाइटी ऑफ मोटर मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स (SMMT) ने चेतावनी कहा है कि ट्रंप के फैसले से अमेरिकी और ब्रिटिश दोनों ही व्यवसायों और उपभोक्ताओं को नुकसान होगा। SMMT के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माइक हॉवेस ने कहा कि यह कदम "आश्चर्यजनक नहीं है, लेकिन फिर भी निराशाजनक है, यह एक झटका है।"

'टैरिफ का पड़ेगा विपरीत प्रभाव ' 

ऑटोस ड्राइव अमेरिका जो गैर-अमेरिकी कार निर्माताओं के लिए लॉबिंग समूह है ने चेतावनी दी है कि नए टैरिफ का विपरीत प्रभाव पड़ेगा। समूह के अध्यक्ष जेनिफर सफावियन ने एक बयान में कहा, "टैरिफ से संयुक्त राज्य अमेरिका में कारों का उत्पादन और बिक्री करना अधिक महंगा हो जाएगा, जिससे कीमतें बढ़ेंगी, उपभोक्ताओं के लिए कम विकल्प होंगे और अमेरिका में विनिर्माण नौकरियां कम होंगी।" 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Mar 2025 By दैनिक जागरण

ट्रंप के 25 फीसदी ऑटोमोबाइल टैरिफ पर भड़का कनाडा, बता दिया 'सीधा हमला', जानें किसने क्या कहा

JAGRAN DESK

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि अमेरिका में इंपोर्ट होने वाली सभी विदेशी कारों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप ने यह भी साफ कर दिया है टैरिफ का यह फैसला स्थायी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका उन सभी कारों पर प्रभावी रूप से 25 फीसदी टैरिफ लगाएगा जो देश में नहीं बनी हैं। उन्होंने कहा, लेकिन यदि आप अपनी कार अमेरिका में बनाते हैं तो उस पर कोई टैरिफ नहीं लगेगा। अनुमान के मुताबिक इससे अमेरिका को करीब 100 बिलियन डॉलर टैक्स कलेक्शन होगा। ट्रंप के इस फैसले के बाद कनाडा और यूरोपियन कमीशन समेत अन्य के रिएक्शन भी सामने आए हैं। 

कनाडा ने क्या कहा?

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने ऑटो आयात पर अमेरिका के 25 फीसदी टैरिफ को अपने देश पर सीधा हमला बताया और कहा कि यह ना केवल कनाडा बल्कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था को भी नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि यह टैरिफ वॉर ना केवल कनाडा, बल्कि खुद अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के उपभोक्ताओं को भरोसा कई वर्षों के निम्नतम स्तर पर है।

यूरोपियन कमीशन की अध्यक्ष का रिएक्शन

यूरोपियन कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने ट्रंप के नवीनतम टैरिफ फैसले पर खेद व्यक्त किया और कहा कि इसके आर्थिक प्रभाव का आकलन किया जाएगा। उन्होंने एक बयान में कहा, "टैरिफ कर हैं- यह व्यवसायों के लिए बुरे हैं, उपभोक्ताओं के लिए समान रूप से बदतर हैं।" उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ "अपने आर्थिक हितों की रक्षा करते हुए बातचीत के जरिए समाधान तलाशना जारी रखेगा।"

ब्रिटेन के उद्योग निकाय ने क्या कहा?

ब्रिटेन के उद्योग निकाय, सोसाइटी ऑफ मोटर मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स (SMMT) ने चेतावनी कहा है कि ट्रंप के फैसले से अमेरिकी और ब्रिटिश दोनों ही व्यवसायों और उपभोक्ताओं को नुकसान होगा। SMMT के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माइक हॉवेस ने कहा कि यह कदम "आश्चर्यजनक नहीं है, लेकिन फिर भी निराशाजनक है, यह एक झटका है।"

'टैरिफ का पड़ेगा विपरीत प्रभाव ' 

ऑटोस ड्राइव अमेरिका जो गैर-अमेरिकी कार निर्माताओं के लिए लॉबिंग समूह है ने चेतावनी दी है कि नए टैरिफ का विपरीत प्रभाव पड़ेगा। समूह के अध्यक्ष जेनिफर सफावियन ने एक बयान में कहा, "टैरिफ से संयुक्त राज्य अमेरिका में कारों का उत्पादन और बिक्री करना अधिक महंगा हो जाएगा, जिससे कीमतें बढ़ेंगी, उपभोक्ताओं के लिए कम विकल्प होंगे और अमेरिका में विनिर्माण नौकरियां कम होंगी।" 

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/25-of-trumps-25-of-automobile-tariffs-raged/article-15608

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.