पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में 3 अफगान क्रिकेटरों की मौत: अफगानिस्तान ने टी-20 ट्राई सीरीज से हटाया नाम, 14 आम नागरिक भी मारे गए

Digital Desk

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा तनाव एक बार फिर खूनी रूप ले चुका है। शुक्रवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में हवाई हमला किया, जिसमें 17 लोगों की मौत हुई और 16 घायल हुए।

 मारे गए लोगों में 3 अफगान क्लब क्रिकेट खिलाड़ी भी शामिल हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने इस हमले की पुष्टि करते हुए गहरा शोक जताया है।

क्रिकेट मैच खेलकर लौट रहे थे तीनों खिलाड़ी

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि यह हमला पक्तिका की राजधानी शराना में हुआ। तीनों खिलाड़ी — कबीर, सिब्घतुल्लाह और हारून — एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेलकर लौट रहे थे, जब अचानक ड्रोन हमला हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में कबीर को मैच के बाद मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी पकड़े देखा जा सकता है, जो अब इस त्रासदी का प्रतीक बन गई है।

हमले के बाद अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में होने वाली टी-20 सीरीज से नाम वापस लिया

इस घटना के विरोध में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नवंबर में पाकिस्तान में प्रस्तावित ट्राई टी-20 सीरीज से नाम वापस लेने का फैसला किया। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और श्रीलंका की टीमें भाग लेने वाली थीं। यह पहला मौका होता जब अफगानिस्तान पाकिस्तान की सरज़मीं पर उसके खिलाफ खेलता।

ACB ने बयान जारी कर कहा — “यह फैसला हमारे उन खिलाड़ियों की स्मृति और सम्मान में लिया गया है, जिन्होंने खेल के मैदान से लौटते हुए अपनी जान गंवाई।”

अफगान खिलाड़ियों ने जताया आक्रोश

अफगानिस्तान टीम के कप्तान राशिद खान ने एक्स (X) पर लिखा —

“इन हमलों में निर्दोष नागरिकों और युवा क्रिकेटरों की जान जाना बेहद दुखद है। यह बर्बरता हमारे देश की आत्मा पर हमला है।”

वहीं खिलाड़ी गुलबदीन नायब ने कहा —

“यह हमला सिर्फ हमारे लोगों पर नहीं, बल्कि अफगानिस्तान के गौरव और संप्रभुता पर भी वार है। लेकिन हम झुकेंगे नहीं।”

पाकिस्तान ने आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई का दावा किया

पाकिस्तानी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि हमला अफगानिस्तान सीमा से संचालित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर किया गया। वहीं, तालिबान सरकार ने पाकिस्तान पर नागरिक इलाकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया।

काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा कि बुधवार को काबुल में भी दो ड्रोन हमले हुए, जिनमें एक स्कूल और आवासीय इलाके को नुकसान पहुंचा। सौभाग्य से उस समय छात्र घर लौट चुके थे, नहीं तो जनहानि और अधिक होती।

अब तक 37 नागरिकों की मौत

संयुक्त राष्ट्र (UN) के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में पाकिस्तान की हवाई कार्रवाई में 6 अफगान प्रांतों में 37 नागरिक मारे गए और 425 घायल हुए हैं।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने लगाया भारत पर आरोप

तनाव बढ़ने के बाद पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने विवादित बयान देते हुए कहा —

“तालिबान के फैसले अब काबुल में नहीं, दिल्ली में लिए जा रहे हैं। अफगानिस्तान भारत के लिए प्रॉक्सी वॉर लड़ रहा है।”

उन्होंने चेतावनी दी कि “अगर पाकिस्तान को उकसाया गया, तो हम सैन्य कार्रवाई से पीछे नहीं हटेंगे।”

डूरंड लाइन पर विवाद की जड़

दोनों देशों के बीच यह विवाद डूरंड लाइन को लेकर है, जो ब्रिटिश काल में भारत और अफगानिस्तान के बीच खींची गई थी। यह सीमा पश्तून बहुल इलाकों को दो भागों में बांटती है, जिसे दोनों ओर के लोग कभी स्वीकार नहीं कर पाए। 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता वापसी के बाद से दोनों देशों के रिश्ते लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/3-afghan-cricketers-killed-in-pakistans-airstrike-afghanistan-removed-name/article-35894

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.