केनरा बैंक से 58 किलो सोना चोरी: बैंक मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार, ₹10.75 करोड़ का सोना बरामद

Jagran Desk

कर्नाटक के विजयपुरा जिले के मनागुली में स्थित केनरा बैंक से 58.97 किलो सोना और नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपियों में एक बैंक का वरिष्ठ प्रबंधक भी शामिल है। पुलिस ने इनके पास से करीब ₹10.75 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण और सोने के बार के साथ-साथ घटना में इस्तेमाल की गई दो कारें भी जब्त की हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में केनरा बैंक के सीनियर मैनेजर विजयकुमार मोहनारा मिरियाला (41 वर्ष), उसके साथी चंद्रशेखर नेरेल्ला (38 वर्ष) और सुनील नरसिम्हालु मोका (40 वर्ष) शामिल हैं। शेष आरोपियों और लूटी गई संपत्ति की तलाश अब भी जारी है।

सुनियोजित साजिश, अंदरूनी जानकारी का इस्तेमाल

पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण निम्बरगी ने बताया कि चोरों ने बैंक की पूरी जानकारी लेकर घटना को अंजाम दिया। चोरों ने बैंक की खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश किया, अलार्म सिस्टम बंद किया और तिजोरी का लॉकर डुप्लीकेट चाबी से खोलकर केवल उस लॉकर को निशाना बनाया जिसमें सोना रखा गया था।

दूसरे लॉकर को नहीं छुआ गया, जिससे यह संदेह और मजबूत हो गया कि उन्हें बैंक की भीतरी व्यवस्था की पूरी जानकारी थी।

 काले जादू का भ्रम फैलाने की कोशिश

जांच के दौरान पुलिस ने बैंक परिसर में एक काली गुड़िया और पूजा की सामग्री पाई, जिससे संदेह है कि अपराधियों ने जांच को भ्रमित करने और काले जादू का डर फैलाने के लिए यह सेटअप तैयार किया था। इसके अलावा, सीसीटीवी उपकरण भी चुरा लिए गए ताकि उनकी पहचान न हो सके।

 ₹53 करोड़ से अधिक की चोरी, मामला दर्ज

घटना 23 से 25 मई 2025 के बीच हुई थी। बैंक अधिकारियों ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि बैंक से करीब ₹53.26 करोड़ मूल्य का 58.97 किलोग्राम सोना और ₹5.20 लाख नकद चोरी हुआ है। इस मामले में आईपीसी की धारा 331(3), 331(4) और 305(ई) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

 8 टीमें गठित, वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच

एसपी निंबार्गी ने बताया कि मामले की जाँच के लिए 8 विशेष टीमें बनाई गईं थीं, जिन्होंने वैज्ञानिक पद्धति से ठोस साक्ष्य जुटाए। इस जांच में कई वरिष्ठ अधिकारियों और इंस्पेक्टरों की भूमिकाएं अहम रहीं। गिरफ्तार आरोपियों को 26 जून को विजयपुरा की अदालत में पेश किया गया।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

qr

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jun 2025 By दैनिक जागरण

केनरा बैंक से 58 किलो सोना चोरी: बैंक मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार, ₹10.75 करोड़ का सोना बरामद

Jagran Desk

गिरफ्तार आरोपियों में केनरा बैंक के सीनियर मैनेजर विजयकुमार मोहनारा मिरियाला (41 वर्ष), उसके साथी चंद्रशेखर नेरेल्ला (38 वर्ष) और सुनील नरसिम्हालु मोका (40 वर्ष) शामिल हैं। शेष आरोपियों और लूटी गई संपत्ति की तलाश अब भी जारी है।

सुनियोजित साजिश, अंदरूनी जानकारी का इस्तेमाल

पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण निम्बरगी ने बताया कि चोरों ने बैंक की पूरी जानकारी लेकर घटना को अंजाम दिया। चोरों ने बैंक की खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश किया, अलार्म सिस्टम बंद किया और तिजोरी का लॉकर डुप्लीकेट चाबी से खोलकर केवल उस लॉकर को निशाना बनाया जिसमें सोना रखा गया था।

दूसरे लॉकर को नहीं छुआ गया, जिससे यह संदेह और मजबूत हो गया कि उन्हें बैंक की भीतरी व्यवस्था की पूरी जानकारी थी।

 काले जादू का भ्रम फैलाने की कोशिश

जांच के दौरान पुलिस ने बैंक परिसर में एक काली गुड़िया और पूजा की सामग्री पाई, जिससे संदेह है कि अपराधियों ने जांच को भ्रमित करने और काले जादू का डर फैलाने के लिए यह सेटअप तैयार किया था। इसके अलावा, सीसीटीवी उपकरण भी चुरा लिए गए ताकि उनकी पहचान न हो सके।

 ₹53 करोड़ से अधिक की चोरी, मामला दर्ज

घटना 23 से 25 मई 2025 के बीच हुई थी। बैंक अधिकारियों ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि बैंक से करीब ₹53.26 करोड़ मूल्य का 58.97 किलोग्राम सोना और ₹5.20 लाख नकद चोरी हुआ है। इस मामले में आईपीसी की धारा 331(3), 331(4) और 305(ई) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

 8 टीमें गठित, वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच

एसपी निंबार्गी ने बताया कि मामले की जाँच के लिए 8 विशेष टीमें बनाई गईं थीं, जिन्होंने वैज्ञानिक पद्धति से ठोस साक्ष्य जुटाए। इस जांच में कई वरिष्ठ अधिकारियों और इंस्पेक्टरों की भूमिकाएं अहम रहीं। गिरफ्तार आरोपियों को 26 जून को विजयपुरा की अदालत में पेश किया गया।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

qr

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/3-arrested-for-%E2%82%B9-1075-crore-including-58-kg-gold/article-25649

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.