जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एनकाउंटर, मारे गए 3 आतंकी, 3 जवान शहीद

JAGRAN DESK

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं. आतंकियों के खिलाफ इस ऑपरेशन में तीन जवान भी शहीद हुए हैं. माना जा रहा है आतंकियों के इस ग्रुप ने शनिवार को या तो नाले के रास्ते या सीमा पार से बनाई गई सुरंग के जरिए घुसपैठ की थी.

जम्मू रीजन के कठुआ जिले में आतंकियों के खिलाफ लगातार 4 दिन से बड़ा ऑपरेशन चल रहा है. गुरुवार को राजबाग के घाटी जुथाना इलाके में जखोले गांव के पास सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें तीन दहशतगर्दों का खात्मा कर दिया गया है.आतंकियों के खिलाफ इस ऑपरेशन में तीन जवान भी शहीद हुए हैं. जखोले गांव हीरानगर सेक्टर में रविवार को हुई मुठभेड़ वाली जगह से करीब 30 किलोमीटर दूर है. इस ऑपरेशन को लेकर सेना की ओर से बताया गया है किखुफिया जानकारी पर सेना और पुलिस के जवानों ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया. इस दौरान आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की. जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई. ऑपरेशन जारी है.

माना जा रहा है कि मारे गए आतंकी उसी ग्रुप का हिस्सा हैं, जिसके साथ सुरक्षाबलों की रविवार शाम हीरानगर में मुठभेड़ हुई थी. ये मुठभेड़ करीब 30 मिनट तक चली थी. इसके बाद आतंकी भाग निकले थे. इस ऑपरेशन को आगे बढ़ाते हुए सेना, पुलिस, सीआरपीएफ के साथ ही एनएसजी और बीएसएफ ने भी साथ में मोर्चा संभाल रखा है.

कठुआ में चलाया जा रहा बड़ा ऑपरेशन

इसी कड़ी में सान्याल से डिंग अंब और उससे आगे के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सुरक्षाबलों की मदद और आतंकियों के खात्मे के लिए इस ऑपरेशन में हेलीकॉप्टर, यूएवी, ड्रोन, बुलेटप्रूफ वाहन और डॉग स्क्वायड को भी उतारा गया है. बता दें किरविवार को पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सान्याल गांव में आतंकियों के एक समूह को रोका गया था.

सर्च ऑपरेशन में मिला था हथियारों का जखीरा

इसके बाद पुलिस, सेना, एनएसजी, बीएसएफ और सीआरपीएफ ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. इसमें हेलीकॉप्टर, यूएवी, ड्रोन, बुलेटप्रूफ वाहन और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई. सर्च ऑपरेशन के दौरानहीरानगर में मुठभेड़ स्थल के पास एम-4 कार्बाइन की 4 मैगजीन, 2 ग्रेनेड, एक बुलेटप्रूफ जैकेट, स्लीपिंग बैग, और आईईडी बनाने के लिए सामग्री से भरे पॉलीथीन बैग मिले थे.

खंगाला जा रहा इलाके का चप्पा-चप्पा

रविवार को हुई मुठभेड़ के बाद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले थे. इसको देखते हुए ही बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इसमें पुलिस के बड़े अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं. सुरक्षाबलों की तैयारी है कि आतंकियों के इस पूरे ग्रुप का खात्मा हो. इसलिए इलाके का चप्पा-चप्पा खंगाला जा रहा है. दहशतगर्द अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल न हों, इसके लिए रोशनी के खास इंतजाम भी किए गए हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Mar 2025 By दैनिक जागरण

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एनकाउंटर, मारे गए 3 आतंकी, 3 जवान शहीद

JAGRAN DESK

जम्मू रीजन के कठुआ जिले में आतंकियों के खिलाफ लगातार 4 दिन से बड़ा ऑपरेशन चल रहा है. गुरुवार को राजबाग के घाटी जुथाना इलाके में जखोले गांव के पास सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें तीन दहशतगर्दों का खात्मा कर दिया गया है.आतंकियों के खिलाफ इस ऑपरेशन में तीन जवान भी शहीद हुए हैं. जखोले गांव हीरानगर सेक्टर में रविवार को हुई मुठभेड़ वाली जगह से करीब 30 किलोमीटर दूर है. इस ऑपरेशन को लेकर सेना की ओर से बताया गया है किखुफिया जानकारी पर सेना और पुलिस के जवानों ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया. इस दौरान आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की. जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई. ऑपरेशन जारी है.

माना जा रहा है कि मारे गए आतंकी उसी ग्रुप का हिस्सा हैं, जिसके साथ सुरक्षाबलों की रविवार शाम हीरानगर में मुठभेड़ हुई थी. ये मुठभेड़ करीब 30 मिनट तक चली थी. इसके बाद आतंकी भाग निकले थे. इस ऑपरेशन को आगे बढ़ाते हुए सेना, पुलिस, सीआरपीएफ के साथ ही एनएसजी और बीएसएफ ने भी साथ में मोर्चा संभाल रखा है.

कठुआ में चलाया जा रहा बड़ा ऑपरेशन

इसी कड़ी में सान्याल से डिंग अंब और उससे आगे के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सुरक्षाबलों की मदद और आतंकियों के खात्मे के लिए इस ऑपरेशन में हेलीकॉप्टर, यूएवी, ड्रोन, बुलेटप्रूफ वाहन और डॉग स्क्वायड को भी उतारा गया है. बता दें किरविवार को पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सान्याल गांव में आतंकियों के एक समूह को रोका गया था.

सर्च ऑपरेशन में मिला था हथियारों का जखीरा

इसके बाद पुलिस, सेना, एनएसजी, बीएसएफ और सीआरपीएफ ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. इसमें हेलीकॉप्टर, यूएवी, ड्रोन, बुलेटप्रूफ वाहन और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई. सर्च ऑपरेशन के दौरानहीरानगर में मुठभेड़ स्थल के पास एम-4 कार्बाइन की 4 मैगजीन, 2 ग्रेनेड, एक बुलेटप्रूफ जैकेट, स्लीपिंग बैग, और आईईडी बनाने के लिए सामग्री से भरे पॉलीथीन बैग मिले थे.

खंगाला जा रहा इलाके का चप्पा-चप्पा

रविवार को हुई मुठभेड़ के बाद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले थे. इसको देखते हुए ही बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इसमें पुलिस के बड़े अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं. सुरक्षाबलों की तैयारी है कि आतंकियों के इस पूरे ग्रुप का खात्मा हो. इसलिए इलाके का चप्पा-चप्पा खंगाला जा रहा है. दहशतगर्द अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल न हों, इसके लिए रोशनी के खास इंतजाम भी किए गए हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/3-terrorists-killed-in-kathua-jammu-and-kashmir-3-terrorists/article-15686

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.