नवंबर में आम जनता के लिए 6 बड़े बदलाव: बैंक नॉमिनी से लेकर टोल भुगतान तक नए नियम लागू

Business

नवंबर का महीना आम नागरिकों के लिए कई नए बदलाव लेकर आया है। बैंकिंग, गैस, आधार, फास्टैग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े कुछ अहम नियम आज से लागू हो गए हैं।

 इन परिवर्तनों का सीधा असर लोगों की जेब और सुविधाओं पर पड़ेगा। आइए जानते हैं, इस महीने के 6 बड़े बदलाव जो आपको जरूर जानने चाहिए—

 1. अब बैंक खाते में चार नॉमिनी जोड़ने की सुविधा

अब किसी भी बैंक खाते में एक की जगह चार नॉमिनी जोड़े जा सकेंगे। साथ ही ग्राहक यह भी तय कर पाएंगे कि किस नॉमिनी को कितनी हिस्सेदारी मिलेगी। वित्त मंत्रालय के अनुसार यह नियम 1 नवंबर से लागू हो चुका है। इससे क्लेम और उत्तराधिकार की प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी और सरल बनेगी। अकाउंट होल्डर कभी भी नॉमिनी को बदल या हटा सकता है।

 2. आधार अपडेट के नए शुल्क

UIDAI ने बच्चों के आधार में बायोमेट्रिक अपडेट के लिए लगने वाला ₹125 का शुल्क एक साल के लिए माफ कर दिया है।
वयस्कों के लिए नाम, जन्मतिथि, पता या मोबाइल नंबर अपडेट करने का चार्ज ₹75 और बायोमेट्रिक अपडेट के लिए ₹125 तय किया गया है। अब बिना डॉक्यूमेंट दिए भी ऑनलाइन कुछ विवरण अपडेट किए जा सकते हैं।

 3. भारतीय यूजर्स को चैटजीपीटी गो फ्री

भारत में 4 नवंबर से ‘ChatGPT Go’ का सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए बिल्कुल फ्री मिलेगा। पहले यह ₹399 प्रति माह का था।
इस प्लान में यूजर ज्यादा चैट, इमेज और प्रॉम्प्ट एक्सेस कर पाएंगे। भारत अब ओपनएआई का दूसरा सबसे बड़ा मार्केट बन चुका है।

 4. फास्टैग के दो नए नियम

अब जिन वाहनों ने KYV (Know Your Vehicle) वेरिफिकेशन नहीं कराया है, उनके फास्टैग डीएक्टिवेट हो सकते हैं। KYV के लिए सिर्फ नंबर प्लेट और फास्टैग की फ्रंट फोटो अपलोड करना होगा।
15 नवंबर से नया टोल सिस्टम लागू होगा—यदि वाहन में फास्टैग नहीं है और टोल UPI से भरते हैं तो 1.25 गुना शुल्क देना होगा, जबकि कैश में भुगतान करने पर पहले की तरह दोगुना चार्ज देना होगा।

 5. लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना अनिवार्य

केंद्र और राज्य सरकार के पेंशनभोगियों को 30 नवंबर तक अपना ‘लाइफ सर्टिफिकेट’ जमा करना जरूरी है। जो NPS से UPS में स्विच करना चाहते हैं, उन्हें भी यही समयसीमा दी गई है। सर्टिफिकेट जमा नहीं करने पर पेंशन रोक दी जाएगी।

 6. कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता

नवंबर की शुरुआत में राहत भरी खबर—कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹6.50 तक सस्ते हो गए हैं।
दिल्ली में 19 किलो का सिलेंडर ₹1590.50, कोलकाता में ₹1694 और चेन्नई में ₹1750 में मिलेगा। यह कीमतें आज से लागू हो गई हैं।

 नवंबर के बदलावों से नागरिकों को क्या फायदा?

इन नए नियमों से बैंकिंग प्रक्रिया पारदर्शी होगी, बच्चों के आधार अपडेट आसान होंगे, फास्टैग सिस्टम अधिक सुरक्षित बनेगा और यूजर्स को डिजिटल सेवाओं में नई सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, कॉमर्शियल गैस के दाम घटने से होटल-रेस्टोरेंट कारोबार को भी राहत मिलेगी।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/6-big-changes-for-the-general-public-in-november-new/article-36789

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.