ईरान पर इजराइल का बड़ा हवाई हमला: तेहरान में भीषण धमाके, 6 परमाणु वैज्ञानिक और 4 सैन्य कमांडरों समेत 78 की मौत

Jagran Desk

पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। इजराइल ने शुक्रवार को ईरान की राजधानी तेहरान और उसके आस-पास के इलाकों में जबरदस्त एयरस्ट्राइक की, जिसमें अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 6 शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक, 4 सैन्य कमांडर और 20 अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी शामिल हैं। इस हमले में 329 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हमले के बाद के वीडियो और तस्वीरों में तेहरान के कई हिस्सों में धुएं के विशाल गुबार और बर्बादी के दृश्य नजर आ रहे हैं। इजराइली वायुसेना के करीब 200 फाइटर जेट्स ने एक साथ छह प्रमुख ठिकानों पर हमला बोला। इनमें से चार स्थानों पर परमाणु गतिविधियों से जुड़े केंद्र भी मौजूद थे।

ईरान ने किया पलटवार, इजराइल पर 100 से ज्यादा ड्रोन दागे

इजराइल के इस हमले के कुछ घंटों बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक ड्रोन इजराइली सीमा की ओर भेजे। हालांकि, इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने दावा किया है कि सभी ड्रोन को सीमा में घुसने से पहले ही मार गिराया गया और किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ।

IRGC के कमांडर हुसैन सलामी की मौत की पुष्टि

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के वरिष्ठ कमांडर हुसैन सलामी की मौत की पुष्टि की है। इसके साथ ही परमाणु वैज्ञानिक मोहम्मद मेहदी तेहरांची और फरदून अब्बासी के मारे जाने की खबर भी सामने आई है।

न्यूयॉर्क टाइम्स और अल-जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी सेना प्रमुख मोहम्मद बाघेरी और अन्य कई वरिष्ठ अधिकारी भी हमले में मारे गए हैं। यह हमला ईरान के सैन्य और परमाणु ढांचे पर सबसे बड़ा आघात माना जा रहा है।

नेतन्याहू ने पीएम मोदी से की बातचीत, ट्रम्प और पुतिन से संपर्क की तैयारी

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात कर मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति की जानकारी साझा की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नेतन्याहू जल्द ही डोनाल्ड ट्रम्प और व्लादिमीर पुतिन से भी संपर्क करेंगे। क्षेत्रीय तनाव के कारण वैश्विक कूटनीति अब तेजी से सक्रिय हो रही है।

खामनेई की चेतावनी: इजराइल को कीमत चुकानी होगी

इस बीच ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि,

“हमारी सेना इजराइल को इस आक्रामकता की सजा दिए बिना नहीं छोड़ेगी। यह संघर्ष अब निर्णायक होगा।”

तनाव और गहराने की आशंका, अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर

इजराइल और ईरान के बीच हालिया हमलों से मध्य पूर्व में पूर्ण युद्ध की आशंका प्रबल हो गई है। अमेरिका, रूस, चीन, भारत सहित दुनिया के कई देश स्थिति पर निगरानी बनाए हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने दोनों पक्षों से संयम बरतने और तत्काल संघर्ष विराम की अपील की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jun 2025 By दैनिक जागरण

ईरान पर इजराइल का बड़ा हवाई हमला: तेहरान में भीषण धमाके, 6 परमाणु वैज्ञानिक और 4 सैन्य कमांडरों समेत 78 की मौत

Jagran Desk

हमले के बाद के वीडियो और तस्वीरों में तेहरान के कई हिस्सों में धुएं के विशाल गुबार और बर्बादी के दृश्य नजर आ रहे हैं। इजराइली वायुसेना के करीब 200 फाइटर जेट्स ने एक साथ छह प्रमुख ठिकानों पर हमला बोला। इनमें से चार स्थानों पर परमाणु गतिविधियों से जुड़े केंद्र भी मौजूद थे।

ईरान ने किया पलटवार, इजराइल पर 100 से ज्यादा ड्रोन दागे

इजराइल के इस हमले के कुछ घंटों बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक ड्रोन इजराइली सीमा की ओर भेजे। हालांकि, इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने दावा किया है कि सभी ड्रोन को सीमा में घुसने से पहले ही मार गिराया गया और किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ।

IRGC के कमांडर हुसैन सलामी की मौत की पुष्टि

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के वरिष्ठ कमांडर हुसैन सलामी की मौत की पुष्टि की है। इसके साथ ही परमाणु वैज्ञानिक मोहम्मद मेहदी तेहरांची और फरदून अब्बासी के मारे जाने की खबर भी सामने आई है।

न्यूयॉर्क टाइम्स और अल-जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी सेना प्रमुख मोहम्मद बाघेरी और अन्य कई वरिष्ठ अधिकारी भी हमले में मारे गए हैं। यह हमला ईरान के सैन्य और परमाणु ढांचे पर सबसे बड़ा आघात माना जा रहा है।

नेतन्याहू ने पीएम मोदी से की बातचीत, ट्रम्प और पुतिन से संपर्क की तैयारी

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात कर मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति की जानकारी साझा की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नेतन्याहू जल्द ही डोनाल्ड ट्रम्प और व्लादिमीर पुतिन से भी संपर्क करेंगे। क्षेत्रीय तनाव के कारण वैश्विक कूटनीति अब तेजी से सक्रिय हो रही है।

खामनेई की चेतावनी: इजराइल को कीमत चुकानी होगी

इस बीच ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि,

“हमारी सेना इजराइल को इस आक्रामकता की सजा दिए बिना नहीं छोड़ेगी। यह संघर्ष अब निर्णायक होगा।”

तनाव और गहराने की आशंका, अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर

इजराइल और ईरान के बीच हालिया हमलों से मध्य पूर्व में पूर्ण युद्ध की आशंका प्रबल हो गई है। अमेरिका, रूस, चीन, भारत सहित दुनिया के कई देश स्थिति पर निगरानी बनाए हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने दोनों पक्षों से संयम बरतने और तत्काल संघर्ष विराम की अपील की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/684c5d57f0b1c/article-24221

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.