पश्चिम बंगाल: गैस सिलेंडर विस्फोट में 4 बच्चों सहित 7 की मौत, जांच जारी

JAGRAN DESK

पश्चिम बंगाल में गैस सिलेंडर विस्फोट का बड़ा मामला सामने आया है. सिलेंडर में विस्फोट कैसे हुआ इसका पता नहीं चल पाया है.

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के पाथर प्रतिमा में बीती रात एक घर में गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया. इस हादसे में चार बच्चों समेत कुल सात लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गई. विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है. इस घटना से इलाके में लोगों में हड़कंप मचा गया.

पथर प्रतिमा प्रखंड के ढोलाहाट गांव में रात करीब नौ बजे एक घर में विस्फोट हुआ. इसके बाद घर में आग लग गई. बताया जाता है कि रसोई गैस की वजह से आग तेजी से फैली. धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी. आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घर में फंसे लोगों को बचाने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

    सुंदरबन पुलिस जिले के एसपी कोटेश्वर राव ने बताया, 'सभी शव बरामद कर लिए गए. विस्फोट में एक महिला भी घायल हो गयी. घायल महिला को घर से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने बताया कि मृतकों के एक ही परिवार से होने की संभावना है.

    पुलिस को संदेह है कि घर में दो गैस सिलेंडर थे और अंदर रखे पटाखों में आग लगने के बाद आग फैल गई. उन्होंने कहा, 'स्थिति नियंत्रण में है और बचाव अभियान पूरा हो गया. हादसे के दौरान इलाके की घेराबंदी कर दी गई. इस घटना की जांच जारी है. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यह भी पता लगाने के लिए जांच की जाएगी कि घर के अंदर पटाखे बनाए जा रहे थे या नहीं.

    -----------------

    हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
    🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
    🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
    🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
    🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

    📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
    👉 आज ही जुड़िए

    www.dainikjagranmpcg.com
    01 Apr 2025 By दैनिक जागरण

    पश्चिम बंगाल: गैस सिलेंडर विस्फोट में 4 बच्चों सहित 7 की मौत, जांच जारी

    JAGRAN DESK

    पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के पाथर प्रतिमा में बीती रात एक घर में गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया. इस हादसे में चार बच्चों समेत कुल सात लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गई. विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है. इस घटना से इलाके में लोगों में हड़कंप मचा गया.

    पथर प्रतिमा प्रखंड के ढोलाहाट गांव में रात करीब नौ बजे एक घर में विस्फोट हुआ. इसके बाद घर में आग लग गई. बताया जाता है कि रसोई गैस की वजह से आग तेजी से फैली. धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी. आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घर में फंसे लोगों को बचाने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

      सुंदरबन पुलिस जिले के एसपी कोटेश्वर राव ने बताया, 'सभी शव बरामद कर लिए गए. विस्फोट में एक महिला भी घायल हो गयी. घायल महिला को घर से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने बताया कि मृतकों के एक ही परिवार से होने की संभावना है.

      पुलिस को संदेह है कि घर में दो गैस सिलेंडर थे और अंदर रखे पटाखों में आग लगने के बाद आग फैल गई. उन्होंने कहा, 'स्थिति नियंत्रण में है और बचाव अभियान पूरा हो गया. हादसे के दौरान इलाके की घेराबंदी कर दी गई. इस घटना की जांच जारी है. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यह भी पता लगाने के लिए जांच की जाएगी कि घर के अंदर पटाखे बनाए जा रहे थे या नहीं.

      https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/7-death-investigation-of-7-children-including-4-children-in/article-16184

      खबरें और भी हैं

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      टाप न्यूज

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
      देश विदेश 
      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
      देश विदेश 
      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      बिजनेस

      ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
      एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
      पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
      शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
      BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
      शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
      Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.