जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बादल फटने से तबाही: कठुआ में 7 की मौत, कुल्लू में सड़कें-घर ध्वस्त

Jagran Desk

रविवार सुबह जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से भारी तबाही हुई। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के जोद घाटी इलाके में तीन जगह बादल फटा, जिससे 7 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए।

 वहीं, हिमाचल के कुल्लू और मंडी में भी बादल फटने से कई मकान, गाड़ियां और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं।

कठुआ: तीन जगह बादल फटने से मचा हाहाकार

कठुआ के जोद घाटी के अलावा मथरे चक, बगार्ड-चंगड़ा और दिलवान-हुटली में लैंडस्लाइड की घटनाएं हुईं। कई घरों में पानी और मलबा घुस गया। जोद गांव का शहर से संपर्क टूट गया, जिसे रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद बहाल किया।
डिप्टी एसपी राजेश शर्मा ने बताया कि लैंडस्लाइड में 2 से 3 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 6 लोगों के फंसे होने की आशंका है। नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रैक को भी नुकसान पहुंचा है।

हिमाचल: कुल्लू-मंडी में फ्लैश फ्लड

सुबह 4 बजे कुल्लू के टकोली और शालानाला क्षेत्र में बादल फटने से दर्जनों घर और गाड़ियां मलबे में दब गईं। कई जगह सड़कें टूट गईं, चंडीगढ़-मनाली फोरलेन बंद हो गया।
शालानाल खड्ड में आए सैलाब ने एफकॉन कंपनी के ऑफिस और कॉलोनी की दीवार तोड़ दी। कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। टकोली, नगवाई और पनारसा में 10 से ज्यादा मकानों और गाड़ियों को नुकसान हुआ।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 17 से 19 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताई है। जम्मू, उधमपुर, राजौरी, पुंछ, कठुआ, किश्तवाड़ समेत 11 जिलों में बादल फटने और लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है।
हिमाचल के चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में रविवार को यलो अलर्ट जारी है।

किश्तवाड़ का दर्द अब भी ताज़ा

14 अगस्त को किश्तवाड़ के चसोटी गांव में बादल फटने से 65 लोगों की मौत हो चुकी है, 200 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। NDRF, SDRF, सेना और स्थानीय प्रशासन लगातार रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Aug 2025 By दैनिक जागरण

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बादल फटने से तबाही: कठुआ में 7 की मौत, कुल्लू में सड़कें-घर ध्वस्त

Jagran Desk

 वहीं, हिमाचल के कुल्लू और मंडी में भी बादल फटने से कई मकान, गाड़ियां और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं।

कठुआ: तीन जगह बादल फटने से मचा हाहाकार

कठुआ के जोद घाटी के अलावा मथरे चक, बगार्ड-चंगड़ा और दिलवान-हुटली में लैंडस्लाइड की घटनाएं हुईं। कई घरों में पानी और मलबा घुस गया। जोद गांव का शहर से संपर्क टूट गया, जिसे रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद बहाल किया।
डिप्टी एसपी राजेश शर्मा ने बताया कि लैंडस्लाइड में 2 से 3 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 6 लोगों के फंसे होने की आशंका है। नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रैक को भी नुकसान पहुंचा है।

हिमाचल: कुल्लू-मंडी में फ्लैश फ्लड

सुबह 4 बजे कुल्लू के टकोली और शालानाला क्षेत्र में बादल फटने से दर्जनों घर और गाड़ियां मलबे में दब गईं। कई जगह सड़कें टूट गईं, चंडीगढ़-मनाली फोरलेन बंद हो गया।
शालानाल खड्ड में आए सैलाब ने एफकॉन कंपनी के ऑफिस और कॉलोनी की दीवार तोड़ दी। कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। टकोली, नगवाई और पनारसा में 10 से ज्यादा मकानों और गाड़ियों को नुकसान हुआ।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 17 से 19 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताई है। जम्मू, उधमपुर, राजौरी, पुंछ, कठुआ, किश्तवाड़ समेत 11 जिलों में बादल फटने और लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है।
हिमाचल के चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में रविवार को यलो अलर्ट जारी है।

किश्तवाड़ का दर्द अब भी ताज़ा

14 अगस्त को किश्तवाड़ के चसोटी गांव में बादल फटने से 65 लोगों की मौत हो चुकी है, 200 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। NDRF, SDRF, सेना और स्थानीय प्रशासन लगातार रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/7-deaths-in-kathua-destroyed-in-kathua-due-to-cloudburst/article-30792

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.