दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रक और एसयूवी की टक्कर में 7 की मौत; 14 घायल

Sidhi, MP

एमपी के सीधी जिले में ट्रक और एसयूवी में टक्कर हो गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14 अन्य लोग घायल हैं।

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां एक ट्रक और एसयूवी की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी दी है। बता दें कि जिले में सोमवार तड़के एक ट्रक और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14 अन्य लोग घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, यह हादसा सीधी-बहरी रोड पर उपनी पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 2.30 बजे हुआ। 

नौ लोगों को रेफर किया गया रीवा

मीडिया से बात करते हुए पुलिस उपाधीक्षक गायत्री तिवारी ने बताया कि एक परिवार के सदस्यों को लेकर एसयूवी मैहर की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक सीधी से बहरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान उपनी पेट्रोल पंप के पास दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। उन्होंने बताया, "इस दुर्घटना में एसयूवी में सवार सात लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य लोग घायल हो गए हैं। नौ घायलों को आगे के इलाज के लिए पड़ोसी जिले रीवा में रेफर कर दिया गया है जबकि अन्य का सीधी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।" उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है तथा आगे की जांच की जा रही है।

सीएम ने जताया दुख

सीएम मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "सीधी जिले अंतर्गत उपनी गांव के समीप देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में मैहर माता के दर्शन करने जा रहे यात्री वाहन और ट्रक की भयानक टक्कर में यात्रियों की असामयिक दर्दनाक मृत्यु का अत्यंत ही दुखद समाचार मिला है। मेरी गहरी शोक संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। देर रात जिला एवं पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों के इलाज का इंतजाम किया, साथ ही गंभीर घायल यात्रियों को रीवा रेफर किया गया है।"

sid

सहायता राशि का किया ऐलान

CM ने आगे अपनी पोस्ट में लिखा, "सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से ₹2-2 लाख की आर्थिक सहायता राशि, गंभीर घायलों को ₹1-1 लाख एवं सामान्य घायलों को ₹50-50 हजार की राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं। भगवान महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति दें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले। ॐ शांति।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Mar 2025 By दैनिक जागरण

दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रक और एसयूवी की टक्कर में 7 की मौत; 14 घायल

Sidhi, MP

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां एक ट्रक और एसयूवी की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी दी है। बता दें कि जिले में सोमवार तड़के एक ट्रक और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14 अन्य लोग घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, यह हादसा सीधी-बहरी रोड पर उपनी पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 2.30 बजे हुआ। 

नौ लोगों को रेफर किया गया रीवा

मीडिया से बात करते हुए पुलिस उपाधीक्षक गायत्री तिवारी ने बताया कि एक परिवार के सदस्यों को लेकर एसयूवी मैहर की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक सीधी से बहरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान उपनी पेट्रोल पंप के पास दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। उन्होंने बताया, "इस दुर्घटना में एसयूवी में सवार सात लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य लोग घायल हो गए हैं। नौ घायलों को आगे के इलाज के लिए पड़ोसी जिले रीवा में रेफर कर दिया गया है जबकि अन्य का सीधी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।" उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है तथा आगे की जांच की जा रही है।

सीएम ने जताया दुख

सीएम मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "सीधी जिले अंतर्गत उपनी गांव के समीप देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में मैहर माता के दर्शन करने जा रहे यात्री वाहन और ट्रक की भयानक टक्कर में यात्रियों की असामयिक दर्दनाक मृत्यु का अत्यंत ही दुखद समाचार मिला है। मेरी गहरी शोक संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। देर रात जिला एवं पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों के इलाज का इंतजाम किया, साथ ही गंभीर घायल यात्रियों को रीवा रेफर किया गया है।"

sid

सहायता राशि का किया ऐलान

CM ने आगे अपनी पोस्ट में लिखा, "सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से ₹2-2 लाख की आर्थिक सहायता राशि, गंभीर घायलों को ₹1-1 लाख एवं सामान्य घायलों को ₹50-50 हजार की राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं। भगवान महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति दें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले। ॐ शांति।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/7-injured-in-a-collision-with-a-shocking-accident-truck/article-13368

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.