एअर इंडिया पर परिचालन संकट का साया: 8 उड़ानें रद्द, यात्रियों को मुफ्त रीशेड्यूलिंग की सुविधा

Jagran Desk

अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे के बाद एअर इंडिया की परिचालन व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। शुक्रवार को एयरलाइन ने 8 उड़ानें रद्द करने की घोषणा की, जिनमें 4 अंतरराष्ट्रीय और 4 घरेलू फ्लाइट्स शामिल हैं। कंपनी ने तकनीकी रखरखाव और संचालन संबंधी कारणों का हवाला देते हुए यह कदम उठाया है।

यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड या मुफ्त रीशेड्यूलिंग

एअर इंडिया ने कहा है कि जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द की गई हैं, उन्हें या तो पूरी टिकट राशि वापस की जाएगी या बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के रीशेड्यूलिंग का विकल्प दिया जाएगा। एयरलाइन ने अपने बयान में कहा,

"हम यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं। हमारी ग्राउंड टीम यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों की सुविधा देने में तत्परता से कार्य कर रही है।"

रद्द की गई उड़ानों की सूची

उड़ान संख्या मार्ग
AI906 दुबई से चेन्नई
AI308 दिल्ली से मेलबर्न
AI309 मेलबर्न से दिल्ली
AI2204 दुबई से हैदराबाद
AI874 पुणे से दिल्ली
AI456 अहमदाबाद से दिल्ली
AI2872 हैदराबाद से मुंबई
AI571 चेन्नई से मुंबई

यात्रियों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी

एयरलाइन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति airindia.com पर चेक करें या कस्टमर केयर नंबर 011-69329333 / 011-69329999 पर कॉल कर जानकारी लें।
एअर इंडिया ने यह भी स्वीकार किया कि हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों, लगातार तकनीकी जांच और खराब मौसम जैसे कारणों से आगे भी कुछ उड़ानों में व्यवधान संभव हैं।

अहमदाबाद हादसे के बाद एअर इंडिया में गहराया संकट

बीते सप्ताह अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही एअर इंडिया की ड्रीमलाइनर फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई थी, जिसमें 271 यात्रियों की मौत हुई। हादसे में 30 से अधिक ग्राउंड स्टाफ भी जान गंवा बैठे, क्योंकि विमान एक घनी आबादी वाले क्षेत्र पर गिरा।

इसके बाद DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर बेड़े की जांच के आदेश दिए। अब तक 33 में से 24 विमानों की जांच पूरी हो चुकी है। रखरखाव के अभाव में दो विमानों को फिलहाल दिल्ली एयरपोर्ट पर ग्राउंडेड कर दिया गया है।

भविष्य में और उड़ानें हो सकती हैं प्रभावित

DGCA की जांच पूरी होने तक एअर इंडिया को अपनी उड़ानों में कटौती करनी पड़ सकती है। कंपनी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि 21 जून से 15 जुलाई तक तीन अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jun 2025 By दैनिक जागरण

एअर इंडिया पर परिचालन संकट का साया: 8 उड़ानें रद्द, यात्रियों को मुफ्त रीशेड्यूलिंग की सुविधा

Jagran Desk

यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड या मुफ्त रीशेड्यूलिंग

एअर इंडिया ने कहा है कि जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द की गई हैं, उन्हें या तो पूरी टिकट राशि वापस की जाएगी या बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के रीशेड्यूलिंग का विकल्प दिया जाएगा। एयरलाइन ने अपने बयान में कहा,

"हम यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं। हमारी ग्राउंड टीम यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों की सुविधा देने में तत्परता से कार्य कर रही है।"

रद्द की गई उड़ानों की सूची

उड़ान संख्या मार्ग
AI906 दुबई से चेन्नई
AI308 दिल्ली से मेलबर्न
AI309 मेलबर्न से दिल्ली
AI2204 दुबई से हैदराबाद
AI874 पुणे से दिल्ली
AI456 अहमदाबाद से दिल्ली
AI2872 हैदराबाद से मुंबई
AI571 चेन्नई से मुंबई

यात्रियों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी

एयरलाइन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति airindia.com पर चेक करें या कस्टमर केयर नंबर 011-69329333 / 011-69329999 पर कॉल कर जानकारी लें।
एअर इंडिया ने यह भी स्वीकार किया कि हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों, लगातार तकनीकी जांच और खराब मौसम जैसे कारणों से आगे भी कुछ उड़ानों में व्यवधान संभव हैं।

अहमदाबाद हादसे के बाद एअर इंडिया में गहराया संकट

बीते सप्ताह अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही एअर इंडिया की ड्रीमलाइनर फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई थी, जिसमें 271 यात्रियों की मौत हुई। हादसे में 30 से अधिक ग्राउंड स्टाफ भी जान गंवा बैठे, क्योंकि विमान एक घनी आबादी वाले क्षेत्र पर गिरा।

इसके बाद DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर बेड़े की जांच के आदेश दिए। अब तक 33 में से 24 विमानों की जांच पूरी हो चुकी है। रखरखाव के अभाव में दो विमानों को फिलहाल दिल्ली एयरपोर्ट पर ग्राउंडेड कर दिया गया है।

भविष्य में और उड़ानें हो सकती हैं प्रभावित

DGCA की जांच पूरी होने तक एअर इंडिया को अपनी उड़ानों में कटौती करनी पड़ सकती है। कंपनी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि 21 जून से 15 जुलाई तक तीन अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/8-flights-of-operational-crisis-on-air-india/article-24881

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.