- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- बेंगलुरु के ओयो होटल में खौफनाक हत्या: प्रेमी ने महिला को 17 बार चाकू मारकर उतारा मौत के घाट
बेंगलुरु के ओयो होटल में खौफनाक हत्या: प्रेमी ने महिला को 17 बार चाकू मारकर उतारा मौत के घाट
Jagran Desk
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ओयो होटल के कमरे में प्रेमी ने अपनी विवाहित प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने महिला पर ताबड़तोड़ 17 बार चाकू से हमला किया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना पूर्णा प्रज्ञा लेआउट क्षेत्र स्थित एक ओयो होटल की है। मृतका की पहचान 36 वर्षीय हरिनी के रूप में हुई है, जो शादीशुदा थी और दो बच्चों की मां थी। वहीं आरोपी का नाम यशस (25) बताया गया है, जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।
सूत्रों के अनुसार, हरिनी और यशस की मुलाकात एक मेले में हुई थी, जहां से दोनों के बीच अवैध संबंध शुरू हुए। धीरे-धीरे मुलाकातें बढ़ीं और उनका रिश्ता शारीरिक संबंधों तक पहुंच गया। जब हरिनी के पति दासेगौड़ा को पत्नी के व्यवहार पर शक हुआ तो उसने उसका मोबाइल जब्त किया और संबंधों की सच्चाई उजागर हो गई। इसके बाद उसने हरिनी को घर में कैद कर लिया।
इस दौरान प्रेमी यशस महिला से संपर्क न कर पाने के कारण बौखला गया और उसने उसे मारने की योजना बना डाली। उसने एक चाकू खरीदा और जब महीनों बाद हरिनी ने फिर संपर्क किया, तो उसने मिलने का बहाना बनाया। 6 जून को दोनों ओयो होटल पहुंचे, जहां पहले दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने और फिर आरोपी ने अचानक हमला कर उसकी हत्या कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही सुब्रह्मण्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए और हत्या का मामला दर्ज किया गया। आरोपी यशस को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि हरिनी की दूरी उसे बर्दाश्त नहीं हुई, इसलिए उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए