खेत की झोपड़ी में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या

बरेली, UP

फरीदपुर क्षेत्र के ग्राम रायपुर हंस में देर रात एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय इंद्रपाल पुत्र अजयवीर सिंह के रूप में हुई है। वह खेत में बनी झोपड़ी में सो रहा था, तभी अज्ञात हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया।

परिजनों के अनुसार, इंद्रपाल रात में गांव में एक दावत में शामिल होने गया था। देर रात लौटने के बाद वह खेत पर बनी झोपड़ी में सोने चला गया। सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे देखने खेत पहुंचे। वहां झोपड़ी के अंदर उसका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों ने बताया कि इंद्रपाल अविवाहित था और चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। वह खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी साउथ अंशिका वर्मा और सीओ फरीदपुर संदीप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश या अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 May 2026 By दैनिक जागरण

खेत की झोपड़ी में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या

बरेली, UP

फरीदपुर क्षेत्र के ग्राम रायपुर हंस में देर रात एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय इंद्रपाल पुत्र अजयवीर सिंह के रूप में हुई है। वह खेत में बनी झोपड़ी में सो रहा था, तभी अज्ञात हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया।

परिजनों के अनुसार, इंद्रपाल रात में गांव में एक दावत में शामिल होने गया था। देर रात लौटने के बाद वह खेत पर बनी झोपड़ी में सोने चला गया। सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे देखने खेत पहुंचे। वहां झोपड़ी के अंदर उसका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों ने बताया कि इंद्रपाल अविवाहित था और चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। वह खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी साउथ अंशिका वर्मा और सीओ फरीदपुर संदीप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश या अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/a-farmer-sleeping-in-a-farm-hut-was-shot-dead/article-52495

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.