अयोध्या में रामलला का सूर्यतिलक हुआ, बड़ी संख्या में भक्त राम मंदिर पहुंचे, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

JAGRAN DESK

भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या स्थित राम मंदिर में आज भगवान राम का सूर्यतिलक हुआ। भक्तों का जनसैलाब रामनगरी में उमड़ पड़ा है। वहीं बंगाल में रामनवमी को लेकर जगह-जगह शोभा यात्रा निकाली जा रही है।

देशभर में रामनवमी का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों में रामनवमी के मौके पर विशेष पूजा और आरती हो रही है। सुबह से ही देश भर के मंदिरों में देवी मां के भक्तों की भीड़ लगी है। वहीं भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या भी में रामनवमी को लेकर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। राम मंदिर में आज भगवान राम का सूर्यतिलक हुआ। रामनवमी को लेकर जहां यूपी के 42 जिलों में अलर्ट है वहीं पश्चिम बंगाल में भी तनाव देखा जा रहा है। आज जगह-जगह शोभा यात्रा निकाली जाएगी। कई जगह शर्तों के साथ शोभा यात्रा निकालने की इजाजत दी गई है। वहीं पीएम मोदी ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं।Live updates : Ram Navami 2025 Live update

  • 12:03 PM 

    राम लला का सूर्य तिलक हुआ

    अयोध्या में रामलला का सूर्यतिलक हुआ। सूर्यदेव की किरणें 4 मिनट तक भगवान राम का तिलक करेंगी। रामनवमी के मौके पर राम मंदिर को फूलों से सजाया गया है। बड़ी संख्या में भक्त रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

  • 11:24 AM 

    पुष्कर सिंह धामी ने किया कन्यापूजन

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी पत्नी गीता पुष्कर धामी ने राम नवमी के अवसर पर देहरादून में अपने आवास पर 'कन्या पूजन' और हवन किया।

  • 11:08 AM 

    ममता बनर्जी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं दीं

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा "रामनवमी के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मैं सभी से शांति, समृद्धि और सभी के विकास के मूल्यों को बनाए रखने और बनाए रखने की अपील करता हूं। मैं रामनवमी के उत्सव को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की सफलता की कामना करता हूं।"

  • 10:12 AM

    राम मंदिर पहुंचे सपा सांसद अवधेश प्रसाद

    अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद रामनवमी के मौके पर राम मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां विराजमान भगवान राम लला के दर्शन कर उनकी पूजा की। मंदिर परिसर में उन्होंने काफी देर तक पूजा पाठ की।

  • 9:43 AM

    भागलपुर में बवाल, पुलिस ने डीजे जब्त किया

    भागलपुर में भव्य प्रतिमा और डीजे के साथ भगवा क्रांति के सदस्य जैसे ही सड़कों पर उतरे, वैसे ही भागलपुर जिला प्रशासन ने डीजे को जप्त कर लिया। डीजे जब्त होने पर भगवा क्रांति के लोगों ने खलीफाबाग चौक पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई, माहौल काफी बिगड़ गया। इसके बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि अगर डीजे जब्त किया गया है। तो वह लोग श्री राम के प्रति मन के साथ सभी जेल जाने के लिए तैयार हैं। डीजे वापस नहीं हुआ तो श्री राम की प्रतिमा भी थाने में जमा होगी और सभी कार्यकर्ता भी जेल जाने के लिए तैयार हैं।

  • 9:31 AM 

    उत्तराखंड सीएम ने रामनवमी की शुभकामनाएं दीं

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए सुख शांति की कामना की। उन्होंने लिखा "भए प्रगट कृपाला दीनदयाला, कौसल्या हितकारी । हरषित महतारी मुनि मन हारी, अद्भुत रूप बिचारी ॥ आप समस्त प्रदेशवासियों को रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं वैभव का संचार हो।"

  • 9:15 AM 

    अयोध्या में ड्रोन से श्रद्धालुओं पर सरयू जल का छिड़काव

    अयोध्या में ड्रोन से श्रद्धालुओं पर सरयू जल का छिड़काव किया जा रहा है। जिस ड्रोन से सरयू जल का छिड़काव किया जा रहा है वह भगवा रंग का है और उस पर जय श्री राम लिखा हुआ है।

  • 9:09 AM 

    माता वैष्णो देवी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

    चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन नवमी के अवसर पर श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंच रहे हैं।

  • 9:07 AM 

    पटना के महावीर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

    पूरे बिहार में रामनवमी को लेकर उत्साह का वातावरण है। इस अवसर पर पटना के महावीर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

  • 8:33 AM 

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रामनवमी की शुभकामनाएं दी

    सभी देशवासियों को रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। यह त्योहार धर्म, न्याय और कर्तव्य-परायण होने का संदेश देता है। मर्यादापुरुषोत्तम प्रभु श्री राम ने मानव जाति के लिए त्याग, वचनबद्धता, समरसता और शौर्य के उच्च आदर्श प्रस्तुत किए हैं। उनके सुशासन यानी रामराज्य की अवधारणा को आदर्श माना जाता है। मेरी मंगलकामना है कि इस शुभ अवसर पर सभी देशवासी विकसित भारत के निर्माण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लें।

  • 8:19 AM 

    रामनवमी को लेकर गिरिडीह में सुरक्षा बढ़ाई गई

    झारखंड के गिरिडीह में रामनवमी को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गिरिडीह SP ने कहा, "QRT, क्राउड कंट्रोल यूनिट बनाए गए हैं। पुलिस बल भी तैनात है। 11 बजे के बाद और जुलूस निकलेंगे। हम पूरी तरह तैयार हैं। सुरक्षा बल और CRPF को तैनात किया गया है। CCTV कैमरों और ड्रोन के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है। बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है।"

  • 7:41 AM 

    बंगाल में कई जगह निकाली जाएगी शोभा यात्रा

    पश्चिम बंगाल में आज जगह-जगह रामनवमी की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। बीजेपी के बड़े नेता इन यात्राओं में शामिल होंगे। हावड़ा में अंजनी पुत्र सेना और VHP को शर्तों के साथ शोभा यात्रा की इजाजत मिली है। जाधवपुर यूनिवर्सिटी में अनुमति नहीं मिलने के बावजूद ABVP पूजा करने पर अड़ा।

  • 7:21 AM

    पीएम मोदी ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का यह पावन-पुनीत अवसर आप सबके जीवन में नई चेतना और नया उत्साह लेकर आए, जो सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करे। जय श्रीराम!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Apr 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/a-large-number-of-devotees-reached-ram-temple-in-ayodhya/article-16942

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.