- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- राजस्थान के बीकानेर में भीषण सड़क हादसा, कार पर काल बनकर गिरा ट्रोला, 6 लोगों की दबने से मौत
राजस्थान के बीकानेर में भीषण सड़क हादसा, कार पर काल बनकर गिरा ट्रोला, 6 लोगों की दबने से मौत
JAGRAN DESK
बीकानेर में एक ट्रोला कार के ऊपर पलट गया. इस भीषण हादसे में कार में सवार 6 लोगों की मौत हो गई.
बुधवार देर रात बीकानेर के देशनोक थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. जहां सड़क पर चल रही एक कार पर एक ट्रोला काल बनकर पलट गया. हादसे में चलते कार में सवार सभी लोगों की दबने से मौत हो गई.
बारात से लौट रहे थे सभी : देशनोक ब्रिज के पास हुए इस हादसे में एक महिला समेत 6 लोगों की मौत की खबर है. दरअसल ट्रोला द्वारा ओवरटेक करने के प्रयास में कार के ऊपर ऊपर ट्रॉला गिर गया, जिससे कार में सवार सभी लोग ट्रॉले के नीचे दब गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची देशनोक पुलिस ने कार में सवार लोगों की मदद के लिए क्रेन और तीन जेसीबी के सहारे ट्रोले को किनारे करने की कोशिश की. मौके पर पहुंचे कांस्टेबल सुनील ने बताया कि कार में महिला सहित 6 लोग थे. बताया जा रहा है कि यह सारे लोग एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस जा रहे थे. ट्रॉले में राख भरी हुई थी.
एंबुलेंस और अन्य साधनों से भेजा : घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल ही कर में सवार घायल लोगों को अस्पताल भेजा लेकिन अस्पताल पहुंचने के साथ ही चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि ट्रोला बीकानेर की तरफ आ रहा था तो वहीं कार बीकानेर से नोखा की तरफ जा रही थी. फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है और मृतकों के शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए