कोलकाता लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप: कॉलेज परिसर में हुआ हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, TMC से जुड़ाव का आरोप

Jagran Desk

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित एक लॉ कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा के साथ गैंगरेप की शर्मनाक घटना सामने आई है। यह वारदात 25 जून की शाम कॉलेज परिसर के भीतर उस समय हुई, जब छात्रा कैंपस में मौजूद गार्ड रूम की ओर गई थी। तीनों आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोजीत मिश्रा (31), जैब अहमद (19) और प्रमित मुखर्जी (20) के रूप में हुई है। इनमें से दो कॉलेज के वर्तमान छात्र हैं, जबकि एक पूर्व छात्र बताया गया है। घटना के बाद से पूरे राज्य में राजनीतिक उबाल भी देखा जा रहा है।

गार्ड रूम में हुआ अपराध, मेडिकल जांच जारी

यह घिनौनी वारदात बुधवार शाम 7:30 बजे से रात 8:50 बजे के बीच की बताई जा रही है। पीड़िता की मेडिकल जांच और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं। तीनों को अलीपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

भाजपा का आरोप- आरोपी का तृणमूल से संबंध

भाजपा नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा तृणमूल कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। उन्होंने मनोजीत की TMC नेताओं के साथ खींची गई तस्वीरें भी साझा की हैं। भाजपा का कहना है कि यह मामला केवल अपराध का नहीं, बल्कि सत्ता संरक्षण का भी है।

महिला आयोग ने लिया संज्ञान

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए कोलकाता पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। आयोग ने घटना की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल, मानसिक और कानूनी सहायता देने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने IPC की धारा 396 के तहत मुआवजा देने की भी बात कही है।

2024 की घटना की फिर याद दिलाई

इस ताजा वारदात ने 2024 में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई ट्रेनी डॉक्टर की रेप और हत्या की घटना की याद दिला दी है, जिसमें आरोपी को अदालत ने "मरते दम तक उम्रकैद" की सजा सुनाई थी। कोलकाता में उस घटना के बाद स्वास्थ्य सेवाएं ठप पड़ गई थीं। अब एक बार फिर राज्य की कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jun 2025 By दैनिक जागरण

कोलकाता लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप: कॉलेज परिसर में हुआ हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, TMC से जुड़ाव का आरोप

Jagran Desk

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोजीत मिश्रा (31), जैब अहमद (19) और प्रमित मुखर्जी (20) के रूप में हुई है। इनमें से दो कॉलेज के वर्तमान छात्र हैं, जबकि एक पूर्व छात्र बताया गया है। घटना के बाद से पूरे राज्य में राजनीतिक उबाल भी देखा जा रहा है।

गार्ड रूम में हुआ अपराध, मेडिकल जांच जारी

यह घिनौनी वारदात बुधवार शाम 7:30 बजे से रात 8:50 बजे के बीच की बताई जा रही है। पीड़िता की मेडिकल जांच और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं। तीनों को अलीपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

भाजपा का आरोप- आरोपी का तृणमूल से संबंध

भाजपा नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा तृणमूल कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। उन्होंने मनोजीत की TMC नेताओं के साथ खींची गई तस्वीरें भी साझा की हैं। भाजपा का कहना है कि यह मामला केवल अपराध का नहीं, बल्कि सत्ता संरक्षण का भी है।

महिला आयोग ने लिया संज्ञान

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए कोलकाता पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। आयोग ने घटना की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल, मानसिक और कानूनी सहायता देने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने IPC की धारा 396 के तहत मुआवजा देने की भी बात कही है।

2024 की घटना की फिर याद दिलाई

इस ताजा वारदात ने 2024 में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई ट्रेनी डॉक्टर की रेप और हत्या की घटना की याद दिला दी है, जिसमें आरोपी को अदालत ने "मरते दम तक उम्रकैद" की सजा सुनाई थी। कोलकाता में उस घटना के बाद स्वास्थ्य सेवाएं ठप पड़ गई थीं। अब एक बार फिर राज्य की कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/a-student-at-kolkata-law-college-accused-of-gangrape-college/article-25735

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.