शादी के 14 दिन बाद दू्ल्हे का मर्डर, दुल्हन ने प्रेमी से मिल 2 लाख की दी सुपारी… औरैया में सौरभ राजपूत जैसा केस!

JAGRAN DESK

औरैया में एक नवविवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. प्रेम प्रसंग के चलते दुल्हन ने 2 लाख रुपये में सुपारी किलर हायर किया. पुलिस ने दुल्हन, उसके प्रेमी और सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इनके पास से हथियार और अन्य सबूत भी बरामद किए हैं.

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ राजपूत की हत्या के बाद अब औरैया में भी एक नवविवाहिता ने सुपारी देकर अपने पति की हत्या करा दी है. इस वारदात की वजह भी प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है. आरोप है कि दुल्हन ने अपने प्रेमी के जरिए दो लाख रुपये में सुपारी किलर हॉयर किए थे. पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी दुल्हन और उसके प्रेमी को अरेस्ट कर लिया है. वहीं इनकी निशानदेही पर पुलिस ने सुपारी किलर को भी धर दबोचा है.

औरैया पुलिस के मुताबिक सहार थाना क्षेत्र में 19 मार्च को एक युवक मरणासन्न हालत में खेत में मिला था. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. पुलिस ने युवक की पहचान कराई तो पता चला कि 14 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए उसकी पत्नी से पूछताछ की. इस दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की. इस दौरान पता चला कि दुल्हन प्रेम प्रसंग में थी, बावजूद इसके, उसके घर वालों ने शादी करा दी.

प्रेमी के साथ दुल्हन ने रची साजिश

ऐसे में अपने पति से मुक्ति पाने के लिए दुल्हन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची और सुपारी देकर उसकी हत्या करा दी. इस खुलासे के बाद पुलिस ने दुल्हन के प्रेमी और फिर उसकी निशानदेही पर सुपारी किलर को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 तमंचे, 4 जिंदा कारतूस और बाइक समेत 2 मोबाइल फोन, 1 पर्स, आधार कार्ड और 3 हजार रुपए भी बरामद किए है. पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बताया कि मृतक दिलीप हाइड्रा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था.

दो लाख में दी थी सुपारी

14 दिन पहले ही उसकी शादी प्रगति नाम की लड़की के साथ हुई थी. दुल्हन प्रगति अपने गांव के ही अनुराग उर्फ बबलू उर्फ मनोज यादव के साथ प्रेम प्रसंग में थी. पुलिस के मुताबिक पति के रहते प्रगति अपने प्रेमी से नहीं मिल पा रही थी. ऐसे में उसने मनोज के साथ मिलकर पति दिलीप को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और इसके लिए अछल्दा निवासी रामजी नागर को 2 लाख रुपए की सुपारी दे दी. इसके बाद रामजी दिलीप को बहाने से बाइक पर बैठाकर खेतों में ले गया और गोली मारकर फरार हो गया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Mar 2025 By दैनिक जागरण

शादी के 14 दिन बाद दू्ल्हे का मर्डर, दुल्हन ने प्रेमी से मिल 2 लाख की दी सुपारी… औरैया में सौरभ राजपूत जैसा केस!

JAGRAN DESK

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ राजपूत की हत्या के बाद अब औरैया में भी एक नवविवाहिता ने सुपारी देकर अपने पति की हत्या करा दी है. इस वारदात की वजह भी प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है. आरोप है कि दुल्हन ने अपने प्रेमी के जरिए दो लाख रुपये में सुपारी किलर हॉयर किए थे. पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी दुल्हन और उसके प्रेमी को अरेस्ट कर लिया है. वहीं इनकी निशानदेही पर पुलिस ने सुपारी किलर को भी धर दबोचा है.

औरैया पुलिस के मुताबिक सहार थाना क्षेत्र में 19 मार्च को एक युवक मरणासन्न हालत में खेत में मिला था. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. पुलिस ने युवक की पहचान कराई तो पता चला कि 14 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए उसकी पत्नी से पूछताछ की. इस दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की. इस दौरान पता चला कि दुल्हन प्रेम प्रसंग में थी, बावजूद इसके, उसके घर वालों ने शादी करा दी.

प्रेमी के साथ दुल्हन ने रची साजिश

ऐसे में अपने पति से मुक्ति पाने के लिए दुल्हन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची और सुपारी देकर उसकी हत्या करा दी. इस खुलासे के बाद पुलिस ने दुल्हन के प्रेमी और फिर उसकी निशानदेही पर सुपारी किलर को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 तमंचे, 4 जिंदा कारतूस और बाइक समेत 2 मोबाइल फोन, 1 पर्स, आधार कार्ड और 3 हजार रुपए भी बरामद किए है. पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बताया कि मृतक दिलीप हाइड्रा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था.

दो लाख में दी थी सुपारी

14 दिन पहले ही उसकी शादी प्रगति नाम की लड़की के साथ हुई थी. दुल्हन प्रगति अपने गांव के ही अनुराग उर्फ बबलू उर्फ मनोज यादव के साथ प्रेम प्रसंग में थी. पुलिस के मुताबिक पति के रहते प्रगति अपने प्रेमी से नहीं मिल पा रही थी. ऐसे में उसने मनोज के साथ मिलकर पति दिलीप को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और इसके लिए अछल्दा निवासी रामजी नागर को 2 लाख रुपए की सुपारी दे दी. इसके बाद रामजी दिलीप को बहाने से बाइक पर बैठाकर खेतों में ले गया और गोली मारकर फरार हो गया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/after-14-days-of-marriage-the-brides-murder-bride-met/article-15304

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.