शादी के 30 दिन बाद पति की हत्या: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, GPS से लोकेशन दी, सुपारी में दो लाख दिए

Jagran Desk

तेलंगाना के कुरनूल में एक खौफनाक मर्डर केस ने सबको चौंका दिया है, जहां महज 30 दिन पहले शादी हुई पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करा दी। पति तेजेश्वर को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ऐश्वर्या ने न सिर्फ उसकी बाइक में GPS ट्रैकर लगाया, बल्कि उसकी हर गतिविधि पर नजर रखी और सुपारी किलर्स को लोकेशन तक भेजती रही।

दो हजार कॉल, दो लाख की सुपारी

पुलिस जांच में पता चला है कि ऐश्वर्या और उसका प्रेमी तिरुमला राव हत्या से पहले तक लगातार संपर्क में थे। दोनों ने एक-दूसरे से 2,000 बार कॉल पर बात की, जिनमें से कई बातचीत एक घंटे से अधिक की रही।

तिरुमला राव ने तीन सुपारी किलर्स को 2 लाख रुपए की सुपारी दी थी। ऐश्वर्या ने अपने पति तेजेश्वर की सारी दिनचर्या की जानकारी हत्यारों को दी।

पांच बार बचा, छठी बार हुई हत्या

हत्या की साजिश कई बार असफल रही। पांच बार तेजेश्वर की जान लेने की कोशिश हुई, लेकिन हर बार वह बच गया। आखिरकार 17 जून को लैंड सर्वे के बहाने उसे आंध्र प्रदेश के पन्यम बुलाया गया और वहां उसका गला रेतकर हत्या कर दी गई।

21 जून को उसकी लाश नहर के पास पड़ी मिली, शरीर सड़ चुका था और कीड़े रेंग रहे थे।

शादी से पहले भी संदिग्ध था व्यवहार

तेजेश्वर और ऐश्वर्या की शादी 18 मई को हुई थी। शादी से पहले 13 मई को ऐश्वर्या अचानक घर छोड़कर चली गई थी। दो दिन बाद लौटकर उसने सबकुछ सामान्य करने का वादा किया। लेकिन शादी के बाद उसका व्यवहार बदल गया।

वह दिनभर फोन में व्यस्त रहती, पति से बात तक नहीं करती। घरवालों को शक हुआ, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वो इतना बड़ा कदम उठा सकती है।

CDR से टूटा राज, ऐश्वर्या ने कबूला गुनाह

तेजेश्वर के भाई ने जब ऐश्वर्या के व्यवहार पर संदेह जताया तो पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकाली। यहीं से राज खुला।

पूछताछ में जब सबूत दिखाए गए, तो ऐश्वर्या टूट गई और अपने प्रेमी तिरुमला के साथ मिलकर मर्डर प्लान करने की बात कबूल ली।

लव ट्राएंगल का भी संदेह

परिवार का आरोप है कि इस हत्या की साजिश में ऐश्वर्या की मां सुजाता भी शामिल हो सकती है, जिनके तिरुमला से पहले संबंध रहे थे। हालांकि पुलिस को अब तक उसका कोई सीधा लिंक नहीं मिला है।

पांच आरोपी गिरफ्तार, सीन रिक्रिएट किया गया

पुलिस ने तिरुमला राव, तीन सुपारी किलर्स और एक पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को घटनास्थल पर ले जाकर सीन रिक्रिएट कराया गया। पूछताछ और जांच जारी है।

परिवार की टूट चुकी है दुनिया

तेजेश्वर के पिता ने बेटे की हालत देखकर कहा, “जिस लड़की को बहू बनाकर लाए थे, वही हमारे बेटे की जान ले गई। हमें सिर्फ इंसाफ चाहिए। हत्यारों को फांसी मिले।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jun 2025 By दैनिक जागरण

शादी के 30 दिन बाद पति की हत्या: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, GPS से लोकेशन दी, सुपारी में दो लाख दिए

Jagran Desk

दो हजार कॉल, दो लाख की सुपारी

पुलिस जांच में पता चला है कि ऐश्वर्या और उसका प्रेमी तिरुमला राव हत्या से पहले तक लगातार संपर्क में थे। दोनों ने एक-दूसरे से 2,000 बार कॉल पर बात की, जिनमें से कई बातचीत एक घंटे से अधिक की रही।

तिरुमला राव ने तीन सुपारी किलर्स को 2 लाख रुपए की सुपारी दी थी। ऐश्वर्या ने अपने पति तेजेश्वर की सारी दिनचर्या की जानकारी हत्यारों को दी।

पांच बार बचा, छठी बार हुई हत्या

हत्या की साजिश कई बार असफल रही। पांच बार तेजेश्वर की जान लेने की कोशिश हुई, लेकिन हर बार वह बच गया। आखिरकार 17 जून को लैंड सर्वे के बहाने उसे आंध्र प्रदेश के पन्यम बुलाया गया और वहां उसका गला रेतकर हत्या कर दी गई।

21 जून को उसकी लाश नहर के पास पड़ी मिली, शरीर सड़ चुका था और कीड़े रेंग रहे थे।

शादी से पहले भी संदिग्ध था व्यवहार

तेजेश्वर और ऐश्वर्या की शादी 18 मई को हुई थी। शादी से पहले 13 मई को ऐश्वर्या अचानक घर छोड़कर चली गई थी। दो दिन बाद लौटकर उसने सबकुछ सामान्य करने का वादा किया। लेकिन शादी के बाद उसका व्यवहार बदल गया।

वह दिनभर फोन में व्यस्त रहती, पति से बात तक नहीं करती। घरवालों को शक हुआ, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वो इतना बड़ा कदम उठा सकती है।

CDR से टूटा राज, ऐश्वर्या ने कबूला गुनाह

तेजेश्वर के भाई ने जब ऐश्वर्या के व्यवहार पर संदेह जताया तो पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकाली। यहीं से राज खुला।

पूछताछ में जब सबूत दिखाए गए, तो ऐश्वर्या टूट गई और अपने प्रेमी तिरुमला के साथ मिलकर मर्डर प्लान करने की बात कबूल ली।

लव ट्राएंगल का भी संदेह

परिवार का आरोप है कि इस हत्या की साजिश में ऐश्वर्या की मां सुजाता भी शामिल हो सकती है, जिनके तिरुमला से पहले संबंध रहे थे। हालांकि पुलिस को अब तक उसका कोई सीधा लिंक नहीं मिला है।

पांच आरोपी गिरफ्तार, सीन रिक्रिएट किया गया

पुलिस ने तिरुमला राव, तीन सुपारी किलर्स और एक पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को घटनास्थल पर ले जाकर सीन रिक्रिएट कराया गया। पूछताछ और जांच जारी है।

परिवार की टूट चुकी है दुनिया

तेजेश्वर के पिता ने बेटे की हालत देखकर कहा, “जिस लड़की को बहू बनाकर लाए थे, वही हमारे बेटे की जान ले गई। हमें सिर्फ इंसाफ चाहिए। हत्यारों को फांसी मिले।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/after-30-days-of-marriage-the-husband-murdered-the-wife/article-25788

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.