एयरटेल के बाद जियो... मुकेश अंबानी ने एलन मस्‍क से मिलाया हाथ, भारत में स्टारलिंक का रास्‍ता साफ

Business News

मुकेश अंबानी की जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड और एलन मस्क की स्पेसएक्स कंपनी ने भारत में स्टारलिंक ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा लाने के लिए सहयोग किया है। इस सेवा से ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में हाई-स्पीड इंटरनेट उपलब्ध होगा। यह जियोएयरफाइबर और जियोफाइबर का पूरक साबित होगा। इससे भारत में डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा।

मुकेश अंबानी की जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (जेपीएल) और एलन मस्क की स्पेसएक्स ने भारत में स्टारलिंक की ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराने के लिए समझौता किया है। इस समझौते के बाद अब भारत के ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों सहित पूरे देश में सैटेलाइट आधारित ब्रॉडबैंड सेवाएं मिलने लगेंगी। इससे उन दुर्गम इलाकों को भी आसानी से कनेक्ट किया जा सकेगा जहां कनेक्टिविटी पहुंचाना मुश्किल काम है। समझौते में शामिल कंपनियों में से एक जियो जहां दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर है तो वहीं स्टारलिंक दुनिया का अग्रणी लो अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन ऑपरेटर है। ज‍ियो से पहले मंगलवार को एयरटेल ने एलन मस्‍क की स्‍टारल‍िंंक से कोलैबरेशन करने का ऐलान क‍िया था। खास बात यह है क‍ि भारत में स्‍टारल‍िंंक के दो ही प्रमुख प्रति‍द्वंद्वी हैं। दोनों से ही स्‍टारल‍िंंक ने हाथ म‍िला ल‍िया है।

कौन सी सेवाएं होंगी उपलब्‍ध?

जियो के ग्राहकों को स्टारलिंक के सॉल्युशन्स जियो-स्टोर्स के साथ ऑनलाइन भी उपलब्ध होंगे। जियो ने अपने बयान में कहा है कि स्पेसएक्स के साथ समझौते से विश्वसनीय इंटरनेट पूरे भारत में सभी उद्यमों, छोटे और मध्यम व्यवसायों और समुदायों को सुलभ कराया जा सकेगा। स्टारलिंक सबसे चुनौतीपूर्ण स्थानों पर तेज और किफायती तरीके से हाई स्पीड इंटरनेट का विस्तार करके जियोएयरफाइबर और जियोफाइबर का पूरक साबित होगा। दोनों कंपनियां भारत के डिजिटल इको सिस्टम में सहयोग के अन्य रास्ते भी तलाश करेंगी।

इसके पहले एयरटेल ने क‍िया था ऐलान

इसके पहले भारती एयरटेल ने एलन मस्क की SpaceX से भारत में इंटरनेट सेवाएं देने के लिए हाथ मिलाने का ऐलान किया था। जियो और एयरटेल के साथ ये साझेदारी Starlink सैटेलाइट इंटरनेट को भारत में लाएगी। भारत में स्‍टारलिंक की यही दो प्रमुख प्रतिद्वंद्वी हैं। इन दोनों से ही हाथ मिलाकर एलन मस्‍क ने अपनी कंपनी के लिए रास्‍ता साफ कर लिया है।

कंपनी ने क्‍या कहा?

रिलायंस जियो के ग्रुप सीईओ मैथ्यू ओमन ने कहा, 'हर भारतीय की किफायती और हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड तक पहुंच हो, यह जियो की सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्टारलिंक को भारत में लाने के लिए स्पेसएक्स के साथ हमारा सहयोग हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है और सभी के लिए बिना रूकावट ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी की दिशा में एक बड़ा कदम है। जियो के ब्रॉडबैंड इकोसिस्टम में स्टारलिंक को एकीकृत करके, हम अपनी पहुंच का विस्तार कर रहे हैं और इस एआई-संचालित युग में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड की विश्वसनीयता और पहुंच को बढ़ा रहे हैं, जिससे देश भर के समुदायों और व्यवसायों को सशक्त बनाया जा सकेगा।'

बढ़ेगी कनेक्‍टि‍व‍िटी

स्पेसएक्स के प्रेसीडेंट और मुख्य परिचालन अधिकारी ग्वेने शॉटवेल ने कहा, 'हम भारत की कनेक्टिविटी को आगे बढ़ाने के लिए जियो की प्रतिबद्धता की सराहना करते हैं। हम जियो के साथ काम करने, भारत सरकार से अनुमति प्राप्त करने और लोगों, संगठनों व व्यवसायों को स्टारलिंक की हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाओं तक पहुंच प्रदान करने को उत्सुक हैं।' समझौता स्पेसएक्स की ओर से भारत में स्टारलिंक की सेवाएं उपलब्ध कराने की अनुमति प्राप्त करने के अधीन है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Mar 2025 By दैनिक जागरण

एयरटेल के बाद जियो... मुकेश अंबानी ने एलन मस्‍क से मिलाया हाथ, भारत में स्टारलिंक का रास्‍ता साफ

Business News

मुकेश अंबानी की जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (जेपीएल) और एलन मस्क की स्पेसएक्स ने भारत में स्टारलिंक की ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराने के लिए समझौता किया है। इस समझौते के बाद अब भारत के ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों सहित पूरे देश में सैटेलाइट आधारित ब्रॉडबैंड सेवाएं मिलने लगेंगी। इससे उन दुर्गम इलाकों को भी आसानी से कनेक्ट किया जा सकेगा जहां कनेक्टिविटी पहुंचाना मुश्किल काम है। समझौते में शामिल कंपनियों में से एक जियो जहां दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर है तो वहीं स्टारलिंक दुनिया का अग्रणी लो अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन ऑपरेटर है। ज‍ियो से पहले मंगलवार को एयरटेल ने एलन मस्‍क की स्‍टारल‍िंंक से कोलैबरेशन करने का ऐलान क‍िया था। खास बात यह है क‍ि भारत में स्‍टारल‍िंंक के दो ही प्रमुख प्रति‍द्वंद्वी हैं। दोनों से ही स्‍टारल‍िंंक ने हाथ म‍िला ल‍िया है।

कौन सी सेवाएं होंगी उपलब्‍ध?

जियो के ग्राहकों को स्टारलिंक के सॉल्युशन्स जियो-स्टोर्स के साथ ऑनलाइन भी उपलब्ध होंगे। जियो ने अपने बयान में कहा है कि स्पेसएक्स के साथ समझौते से विश्वसनीय इंटरनेट पूरे भारत में सभी उद्यमों, छोटे और मध्यम व्यवसायों और समुदायों को सुलभ कराया जा सकेगा। स्टारलिंक सबसे चुनौतीपूर्ण स्थानों पर तेज और किफायती तरीके से हाई स्पीड इंटरनेट का विस्तार करके जियोएयरफाइबर और जियोफाइबर का पूरक साबित होगा। दोनों कंपनियां भारत के डिजिटल इको सिस्टम में सहयोग के अन्य रास्ते भी तलाश करेंगी।

इसके पहले एयरटेल ने क‍िया था ऐलान

इसके पहले भारती एयरटेल ने एलन मस्क की SpaceX से भारत में इंटरनेट सेवाएं देने के लिए हाथ मिलाने का ऐलान किया था। जियो और एयरटेल के साथ ये साझेदारी Starlink सैटेलाइट इंटरनेट को भारत में लाएगी। भारत में स्‍टारलिंक की यही दो प्रमुख प्रतिद्वंद्वी हैं। इन दोनों से ही हाथ मिलाकर एलन मस्‍क ने अपनी कंपनी के लिए रास्‍ता साफ कर लिया है।

कंपनी ने क्‍या कहा?

रिलायंस जियो के ग्रुप सीईओ मैथ्यू ओमन ने कहा, 'हर भारतीय की किफायती और हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड तक पहुंच हो, यह जियो की सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्टारलिंक को भारत में लाने के लिए स्पेसएक्स के साथ हमारा सहयोग हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है और सभी के लिए बिना रूकावट ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी की दिशा में एक बड़ा कदम है। जियो के ब्रॉडबैंड इकोसिस्टम में स्टारलिंक को एकीकृत करके, हम अपनी पहुंच का विस्तार कर रहे हैं और इस एआई-संचालित युग में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड की विश्वसनीयता और पहुंच को बढ़ा रहे हैं, जिससे देश भर के समुदायों और व्यवसायों को सशक्त बनाया जा सकेगा।'

बढ़ेगी कनेक्‍टि‍व‍िटी

स्पेसएक्स के प्रेसीडेंट और मुख्य परिचालन अधिकारी ग्वेने शॉटवेल ने कहा, 'हम भारत की कनेक्टिविटी को आगे बढ़ाने के लिए जियो की प्रतिबद्धता की सराहना करते हैं। हम जियो के साथ काम करने, भारत सरकार से अनुमति प्राप्त करने और लोगों, संगठनों व व्यवसायों को स्टारलिंक की हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाओं तक पहुंच प्रदान करने को उत्सुक हैं।' समझौता स्पेसएक्स की ओर से भारत में स्टारलिंक की सेवाएं उपलब्ध कराने की अनुमति प्राप्त करने के अधीन है।

इसके पहले भारती एयरटेल ने एलन मस्क की SpaceX से भारत में इंटरनेट सेवाएं देने के लिए हाथ मिलाने का ऐलान किया था। जियो और एयरटेल के साथ ये साझेदारी Starlink सैटेलाइट इंटरनेट को भारत में लाएगी। भारत में स्‍टारलिंक की यही दो प्रमुख प्रतिद्वंद्वी हैं। इन दोनों से ही हाथ मिलाकर एलन मस्‍क ने अपनी कंपनी के लिए रास्‍ता साफ कर लिया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/after-airtel-jio-mukesh-ambani-joins-the-hand-of-starlink/article-13662

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.