अप्रैल में 24 लाख करोड़ गंवाने के बाद शेयर बाजार की शानदार वापसी, जानें कितनी हुई रिकवरी

Business News

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 प्रमुख शेयरों में 29 शेयर हरे निशान पर बंद हुए. सबसे ज्यादा तेजी टाटा ग्रुप की टाइटन कंपनी में देखने को मिली. टाइटन, बजाज फाइनेंस और एसबीआई के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला. वहीं दूसरी ओर एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, जोमाटो के शेयरों में 2.50 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है.

अप्रैल के महीने में सोमवार यानी 7 अप्रैल तक शेयर बाजार निवेशकों के 24 लाख करोड़ रुपए डूब गए थे. किसी को भी इस बात का भरोसा नहीं था कि सेंसेक्स और निफ्टी एक बार फिर से वापसी करेंगे. लेकिन मंगलवार को किसी तरह भी तरह का अमंगल नहीं हुआ. सेंसेक्स और निफ्टी ने जबरदस्त वापसी की. एक समय सेंसेक्स में 1700 से ज्यादा अंकों की तेजी देखने को मिली. लेकिन बाजार बंद होने तक सेंसेक्स को 1000 से ज्यादा अंकों की तेजी के साथ संतोष करना पड़ा. वैसे शेयर बाजार निवेशकों को बाजार बंद होने तक 7.50 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की रिकवरी हो गई.

एक दिन पहले से सेंसेक्स में 2200 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखने को मिली थी और निवेशकों को 14 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो गया था. कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स 3939 अंकों की गिरावट पर पहुंच गया था और नुकसान करीब 25 लाख करोड़ के आसपास था. अब आप समझ सकते हैं कि शेयर बाजार ने किस तरह से वापसी की है. वो भी ऐसे समय पर जब ट्रंप टैरिफ और चीन की जवाबी कार्रवाई जारी है. लेकिन ट्रंप की ओर से दुनिया के देशों को टैरिफ पर बातचीत करने के संकेत दिए गए है. जिससे शेयर बाजार को सपोर्ट मिलता हुआ दिखाई दिया है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर सेंसक्स और निफ्टी में कितनी तेजी देखने को मिली है.

Share Market (1)

शेयर बाजार में तेजी

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को अच्छी तेजी देखने को मिली है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक ​सेंसेक्स करीब डेढ़ फीसदी यानी 1089.18 अंकों की तेजी के साथ 74,227.08 अंकों पर बंद हुआ. कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स 1700 से ज्यादा अंकों की तेजी के साथ 74,859.39 अंकों पर भी पहुंच गया. सेंसेक्स मंगलवार को बढ़त के साथ 74,013.73 अंकों पर ओपन हुआ था. एक दिन पहले सेंसेक्स में 200 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखने को मिली थी और 73,137.90 अंकों पर बंद हुआ था.

दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकां​क निफ्टी भी 1.69 फीसदी यानी 374.25 अंकों की तेजी के साथ 22,535.85 अंकों पर बंद हुआ. वैसे कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी में 535.6 अंकों की तेजी देखने को मिली थी और 22,697.20 अंकों के साथ दिन के हाई पर पहुंच गया था. वैसे आज सुबह निफ्टी 22,446.75 अंकों पर ओपन हुआ था. एक दिन पहले निफ्टी में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली थी.

किन शेयरों में आई तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 प्रमुख शेयरों में 29 शेयर हरे निशान पर बंद हुए. सबसे ज्यादा तेजी टाटा ग्रुप की टाइटन कंपनी में देखने को मिली. टाइटन, बजाज फाइनेंस और एसबीआई के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला. वहीं दूसरी ओर एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, जोमाटो के शेयरों में 2.50 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है. एशियन पेंट्स, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा के शेयरों में 2 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है. भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनी​लीवर, अडानी पोर्ट, आईटीसी, टाटा मोटर्स, के शेयरों में डेढ़ फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है. वहीं दूसरी ओर नेस्ले इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा एंड सनफार्मा, के शेयर 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुए. पॉवरग्रिड के शेयरों में 0.14 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है.

Share Market Freepik

निवेशकों को फायदा

शेयर बाजार निवेशकों को इस तेजी की वजह से रिकवरी करने में मदद मिली. आंकड़ों को देखें तो बीएसई का मार्केट कैप एक दिन पहले बाजार बंद होने के बाद 3,89,25,660.75 करोड़ रुपए पर दिखाई दिया. जबकि मंगलवार को जब शेयर बाजार बंद हुआ तो बीएसई का मार्केट कैप 3,96,81,516.66 करोड़ रुपए पर आ गया. इसका मतलब है कि निवेशकों को एक दिन 7,55,855.91 करोड़ रुपए की रिकवरी हो गई है. अप्रैल के महीने में 7 अप्रैल तक 5 कारोबारी दिनों में 24 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो गया था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Apr 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/after-losing-24-lakh-crores-in-april-know-how-much/article-17226

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.