दिल्ली-NCR में तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश, कई जगह पेड़ गिरे, एक व्यक्ति घायल; जानिए कब तक रहेगा ऐसा मौसम

JAGRAN DESK

दिल्ली और एनसीआर में शुक्रवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज आंधी के बाद शुरू हुई मूसलधार बारिश से राजधानी के कई इलाकों में पेड़ गिर गए और यातायात प्रभावित हुआ। लोधी रोड पर एक पेड़ गिरने से एक राहगीर घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पेड़ों के गिरने से ट्रैफिक बाधित

तेज हवाओं की चपेट में आकर लोधी रोड और आसपास के इलाकों में कई पुराने और विशालकाय पेड़ गिर पड़े। दिल्ली पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और पेड़ों को हटाकर रास्ता साफ कराया। पुलिस ने बताया कि राजधानी के कई हिस्सों से पेड़ गिरने की सूचनाएँ लगातार मिल रही हैं।

नोएडा-गाजियाबाद में भी तेज हवाएं और बारिश

दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी तेज आंधी और बारिश दर्ज की गई। तेज धूल भरी हवाओं के चलते वाहन चालकों को सड़कों के किनारे रुकना पड़ा। कई इलाकों में बिजली गुल हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग की चेतावनी हुई सही साबित

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही दिल्ली-NCR में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की थी। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर बाद मौसम बिगड़ गया। नजफगढ़, पालम, द्वारका, महिपालपुर, एयरपोर्ट रोड और धौलाकुआं जैसे इलाकों में धूल भरी आंधी ने जनजीवन प्रभावित किया।

गर्मी से मिली राहत, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ी

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाया था। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जबकि बुधवार को बीते तीन वर्षों की सबसे गर्म रात दर्ज की गई। हालांकि अब बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है।

लेकिन दूसरी ओर यह बारिश किसानों के लिए चिंता का कारण बन गई है। कई जगहों पर गेहूं की फसल खेतों में पड़ी है और वह बारिश से भीग चुकी है। अब किसानों को फसल सूखने का इंतजार करना पड़ रहा है।

कब तक रहेगा ऐसा मौसम?

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 से 48 घंटों तक दिल्ली-NCR में मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। हल्की से मध्यम बारिश और धूल भरी आंधी की संभावना जताई जा रही है। नागरिकों को सतर्क रहने और गैर-ज़रूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Apr 2025 By दैनिक जागरण

दिल्ली-NCR में तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश, कई जगह पेड़ गिरे, एक व्यक्ति घायल; जानिए कब तक रहेगा ऐसा मौसम

JAGRAN DESK

पेड़ों के गिरने से ट्रैफिक बाधित

तेज हवाओं की चपेट में आकर लोधी रोड और आसपास के इलाकों में कई पुराने और विशालकाय पेड़ गिर पड़े। दिल्ली पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और पेड़ों को हटाकर रास्ता साफ कराया। पुलिस ने बताया कि राजधानी के कई हिस्सों से पेड़ गिरने की सूचनाएँ लगातार मिल रही हैं।

नोएडा-गाजियाबाद में भी तेज हवाएं और बारिश

दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी तेज आंधी और बारिश दर्ज की गई। तेज धूल भरी हवाओं के चलते वाहन चालकों को सड़कों के किनारे रुकना पड़ा। कई इलाकों में बिजली गुल हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग की चेतावनी हुई सही साबित

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही दिल्ली-NCR में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की थी। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर बाद मौसम बिगड़ गया। नजफगढ़, पालम, द्वारका, महिपालपुर, एयरपोर्ट रोड और धौलाकुआं जैसे इलाकों में धूल भरी आंधी ने जनजीवन प्रभावित किया।

गर्मी से मिली राहत, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ी

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाया था। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जबकि बुधवार को बीते तीन वर्षों की सबसे गर्म रात दर्ज की गई। हालांकि अब बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है।

लेकिन दूसरी ओर यह बारिश किसानों के लिए चिंता का कारण बन गई है। कई जगहों पर गेहूं की फसल खेतों में पड़ी है और वह बारिश से भीग चुकी है। अब किसानों को फसल सूखने का इंतजार करना पड़ रहा है।

कब तक रहेगा ऐसा मौसम?

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 से 48 घंटों तक दिल्ली-NCR में मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। हल्की से मध्यम बारिश और धूल भरी आंधी की संभावना जताई जा रही है। नागरिकों को सतर्क रहने और गैर-ज़रूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/after-strong-thunderstorm-in-delhi-ncr-the-rain-falls-in-many/article-17540

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.