अहमदाबाद विमान हादसा: ब्रिटिश नागरिक की चमत्कारिक बचाव, बाकी 241 यात्रियों की मौत; पूर्व CM रूपाणी का भी निधन

Jagran Desk

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ, जब एअर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 टेकऑफ के मात्र दो मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में सवार कुल 242 यात्रियों में से केवल भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार चमत्कारिक रूप से जीवित बचे, जबकि 241 लोगों की मौत हो गई, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे।

क्रैश की भयावहता: टेकऑफ के दो मिनट बाद हादसा

यह बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। फ्लाइट ने दोपहर 1:38 बजे टेकऑफ किया और 1:40 पर एयरपोर्ट के पास सिविल अस्पताल की बिल्डिंग से टकराकर हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना के समय विमान महज 625 फीट की ऊंचाई पर था।

रमेश विश्वास कुमार की सीट बनी जीवन रक्षक

विमान की सीट संख्या 11-A पर बैठे रमेश विश्वास कुमार इस भयावह हादसे में किसी चमत्कार से कम नहीं, जीवित बच निकले। उनका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह भावुक अवस्था में नजर आए। इसके अलावा कई घायल अस्पतालों में भर्ती हैं, पर उनके जीवन की स्थिति अस्पष्ट है।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे सवार

इस दुखद हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में पंजाब-चंडीगढ़ BJP प्रभारी विजय रूपाणी की भी मौत हो गई है। उन्होंने हाल ही में लुधियाना उपचुनाव में प्रचार किया था। BJP सांसद परिमल नाथवानी ने उनके निधन की जानकारी X (पूर्व ट्विटर) पर साझा की, जिसे बाद में डिलीट भी कर दिया गया।

DNA से होगी शवों की पहचान

गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि दुर्घटना में मृत यात्रियों की पहचान के लिए 1000 से अधिक DNA टेस्ट कराए जाएंगे। शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि बिना परीक्षण के पहचान संभव नहीं है। विदेशों में रह रहे परिजनों को भी सूचित किया जा रहा है।

डॉक्टर्स का हॉस्टल बना मौत का केंद्र

विमान जिस इमारत से टकराया, वह अहमदाबाद सिविल अस्पताल के डॉक्टर्स का हॉस्टल था। हादसे के समय वहां 50 से अधिक इंटर्न डॉक्टर लंच ब्रेक पर थे, जिनमें से कई घायल हुए और कुछ की मौके पर ही मौत हो गई।

टाटा ग्रुप देगा ₹1 करोड़ मुआवजा

टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को ₹1 करोड़ की सहायता और सभी घायलों के उपचार की जिम्मेदारी लेने की घोषणा की है। इसके अलावा अस्पताल भवन निर्माण में भी समूह मदद करेगा।

ड्रीमलाइनर की सेफ्टी पर फिर सवाल

बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर अपनी उन्नत तकनीक और ईंधन दक्षता के लिए जाना जाता है, लेकिन इसकी बैटरी और बनावट को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। 2020 में इसी मॉडल की फ्लाइट केरल में हादसे का शिकार हो चुकी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jun 2025 By दैनिक जागरण

अहमदाबाद विमान हादसा: ब्रिटिश नागरिक की चमत्कारिक बचाव, बाकी 241 यात्रियों की मौत; पूर्व CM रूपाणी का भी निधन

Jagran Desk

क्रैश की भयावहता: टेकऑफ के दो मिनट बाद हादसा

यह बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। फ्लाइट ने दोपहर 1:38 बजे टेकऑफ किया और 1:40 पर एयरपोर्ट के पास सिविल अस्पताल की बिल्डिंग से टकराकर हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना के समय विमान महज 625 फीट की ऊंचाई पर था।

रमेश विश्वास कुमार की सीट बनी जीवन रक्षक

विमान की सीट संख्या 11-A पर बैठे रमेश विश्वास कुमार इस भयावह हादसे में किसी चमत्कार से कम नहीं, जीवित बच निकले। उनका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह भावुक अवस्था में नजर आए। इसके अलावा कई घायल अस्पतालों में भर्ती हैं, पर उनके जीवन की स्थिति अस्पष्ट है।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे सवार

इस दुखद हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में पंजाब-चंडीगढ़ BJP प्रभारी विजय रूपाणी की भी मौत हो गई है। उन्होंने हाल ही में लुधियाना उपचुनाव में प्रचार किया था। BJP सांसद परिमल नाथवानी ने उनके निधन की जानकारी X (पूर्व ट्विटर) पर साझा की, जिसे बाद में डिलीट भी कर दिया गया।

DNA से होगी शवों की पहचान

गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि दुर्घटना में मृत यात्रियों की पहचान के लिए 1000 से अधिक DNA टेस्ट कराए जाएंगे। शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि बिना परीक्षण के पहचान संभव नहीं है। विदेशों में रह रहे परिजनों को भी सूचित किया जा रहा है।

डॉक्टर्स का हॉस्टल बना मौत का केंद्र

विमान जिस इमारत से टकराया, वह अहमदाबाद सिविल अस्पताल के डॉक्टर्स का हॉस्टल था। हादसे के समय वहां 50 से अधिक इंटर्न डॉक्टर लंच ब्रेक पर थे, जिनमें से कई घायल हुए और कुछ की मौके पर ही मौत हो गई।

टाटा ग्रुप देगा ₹1 करोड़ मुआवजा

टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को ₹1 करोड़ की सहायता और सभी घायलों के उपचार की जिम्मेदारी लेने की घोषणा की है। इसके अलावा अस्पताल भवन निर्माण में भी समूह मदद करेगा।

ड्रीमलाइनर की सेफ्टी पर फिर सवाल

बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर अपनी उन्नत तकनीक और ईंधन दक्षता के लिए जाना जाता है, लेकिन इसकी बैटरी और बनावट को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। 2020 में इसी मॉडल की फ्लाइट केरल में हादसे का शिकार हो चुकी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/ahmedabad-plane-crash-british-citizens-miraculous-rescue-remains-241-passengers/article-24102

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.