- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- गुजरात में क्रैश हुआ वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान, लगी भयानक आग
गुजरात में क्रैश हुआ वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान, लगी भयानक आग
JAGRAN DESK
रक्षा सूत्रों ने बताया है कि गुजरात के जामनगर में बुधवार को वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है। इस हादसे में एक पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया है।
भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान बुधवार को क्रैश हो गया है। ये हादसा बुधवार को गुजरात के जामनगर में हुआ है। भारतीय वायुसेना का ये लड़ाकू विमान जामनगर के सुवारडा के पास एक खेत में जा गिरा जिसकी वजह से विमान में आग लगने की खबर भी सामने आई है। इस हादसे से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। रक्षा सूत्रों ने बताया है कि इस घटना को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
विमान में दो पायलट सवार थे
गुजरात के जामनगर के पुलिस अधीक्षक यानी एसपी प्रेम सुख देलू ने वायुसेना के लड़ाकू विमान के क्रैश होने के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया- "वायुसेना के (जगुआर) ट्रेनर विमान में दो पायलट सवार थे। एक पायलट को बचा लिया गया है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। दूसरे पायलट को बचाने के लिए अभियान जारी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए