VIDEO: प्लेन हादसे के 8 दिन बाद पार्टी करने पर Air India ने 4 कर्मचारियों से मांगा इस्तीफा, डांस वीडियो से मचा बवाल

Jagran Desk

अहमदाबाद प्लेन हादसे के महज 8 दिन बाद पार्टी कर रहे AISATS (Air India SATS) के चार कर्मचारियों का वीडियो सामने आने के बाद एअर इंडिया ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सभी से इस्तीफा मांग लिया है। यह वीडियो वायरल होने के बाद कंपनी को सोशल मीडिया पर जबरदस्त आलोचना झेलनी पड़ी।

वायरल हुआ पार्टी और डांस का वीडियो

वीडियो में गुरुग्राम स्थित AISATS कार्यालय में कुछ कर्मचारी डांस करते दिख रहे हैं। दावा है कि यह वीडियो 20 जून का है, जब कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने पार्टी का आयोजन किया था। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स ने सवाल उठाए कि एक भीषण विमान हादसे के इतने कम समय बाद आखिर कोई कैसे जश्न मना सकता है?

एअर इंडिया ने की सख्त कार्रवाई

एअर इंडिया ने आधिकारिक बयान में कहा है कि, "हम अहमदाबाद हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। वीडियो में दिखाया गया व्यवहार हमारी संस्था की आचार संहिता के खिलाफ है। जिम्मेदार कर्मियों से इस्तीफा लिया गया है।"

जानिए क्या था अहमदाबाद विमान हादसा

12 जून को दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट संख्या AI 171 टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद एक मेडिकल हॉस्टल की इमारत से टकरा गई थी। हादसे में 242 लोगों की मौत हुई, जिनमें 12 क्रू मेंबर भी शामिल थे। हादसे का मुख्य कारण तकनीकी खामी और लो अल्टीट्यूड में नियंत्रण का खोना बताया गया।

DGCA पहले ही कर चुका है बड़ी कार्रवाई

एविएशन रेगुलेटर DGCA ने 21 जून को एअर इंडिया के तीन वरिष्ठ अफसरों को क्रू शेड्यूलिंग में लापरवाही के चलते उनके पदों से हटा दिया था। इन अफसरों में डिविजनल वाइस प्रेसिडेंट चूड़ा सिंह, चीफ मैनेजर पिंकी मित्तल और प्लानिंग मैनेजर पायल अरोड़ा शामिल थीं।

हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत

इस भयावह हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मृत्यु हो गई थी। फ्लाइट में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली, 1 कनाडाई नागरिक सहित कुल 230 यात्री सवार थे। अधिकांश मृतकों की पहचान डीएनए के जरिए की गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jun 2025 By दैनिक जागरण

VIDEO: प्लेन हादसे के 8 दिन बाद पार्टी करने पर Air India ने 4 कर्मचारियों से मांगा इस्तीफा, डांस वीडियो से मचा बवाल

Jagran Desk

वायरल हुआ पार्टी और डांस का वीडियो

वीडियो में गुरुग्राम स्थित AISATS कार्यालय में कुछ कर्मचारी डांस करते दिख रहे हैं। दावा है कि यह वीडियो 20 जून का है, जब कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने पार्टी का आयोजन किया था। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स ने सवाल उठाए कि एक भीषण विमान हादसे के इतने कम समय बाद आखिर कोई कैसे जश्न मना सकता है?

एअर इंडिया ने की सख्त कार्रवाई

एअर इंडिया ने आधिकारिक बयान में कहा है कि, "हम अहमदाबाद हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। वीडियो में दिखाया गया व्यवहार हमारी संस्था की आचार संहिता के खिलाफ है। जिम्मेदार कर्मियों से इस्तीफा लिया गया है।"

जानिए क्या था अहमदाबाद विमान हादसा

12 जून को दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट संख्या AI 171 टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद एक मेडिकल हॉस्टल की इमारत से टकरा गई थी। हादसे में 242 लोगों की मौत हुई, जिनमें 12 क्रू मेंबर भी शामिल थे। हादसे का मुख्य कारण तकनीकी खामी और लो अल्टीट्यूड में नियंत्रण का खोना बताया गया।

DGCA पहले ही कर चुका है बड़ी कार्रवाई

एविएशन रेगुलेटर DGCA ने 21 जून को एअर इंडिया के तीन वरिष्ठ अफसरों को क्रू शेड्यूलिंग में लापरवाही के चलते उनके पदों से हटा दिया था। इन अफसरों में डिविजनल वाइस प्रेसिडेंट चूड़ा सिंह, चीफ मैनेजर पिंकी मित्तल और प्लानिंग मैनेजर पायल अरोड़ा शामिल थीं।

हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत

इस भयावह हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मृत्यु हो गई थी। फ्लाइट में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली, 1 कनाडाई नागरिक सहित कुल 230 यात्री सवार थे। अधिकांश मृतकों की पहचान डीएनए के जरिए की गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/air-india-sought-a-ruckus-from-4-employees-for-having/article-25833

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.