एयर इंडिया विमान हादसे में मेडिकल कॉलेज हॉस्टल तबाह: 20 छात्रों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Jagran Desk

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली विमान दुर्घटना की चपेट में आ गई। एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के महज पांच मिनट बाद ही मेघानी नगर स्थित बी.जे. मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की इमारत पर जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में हॉस्टल के कैंटीन परिसर में मौजूद करीब 20 छात्रों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है।

हॉस्टल की कैंटीन पर गिरा विमान, विस्फोट के बाद मचा कोहराम

दोपहर 1:39 बजे टेकऑफ के बाद विमान जैसे ही 625 फीट की ऊंचाई तक पहुंचा, पायलट ने एटीसी को 'मेडे' (Mayday) सिग्नल भेजा। इसके तुरंत बाद विमान ने संतुलन खो दिया और मेघानी नगर के रिहायशी क्षेत्र में स्थित बी.जे. मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के ऊपर जा गिरा। बताया गया कि विमान का पिछला हिस्सा हॉस्टल की इमारत पर अटका, जबकि आगे का हिस्सा पूरी तरह से जलकर राख हो गया।

विस्फोट इतना भयानक था कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार फैल गया। छात्रों के अनुसार, उस समय कैंटीन में दर्जनों छात्र दोपहर का भोजन कर रहे थे। कई छात्र हादसे में झुलस गए हैं जिन्हें गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

रेस्क्यू में जुटी NDRF, ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया

घटनास्थल पर एनडीआरएफ की तीन टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। इसके अलावा वडोदरा से भी दो अतिरिक्त टीमें रवाना कर दी गई हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अहमदाबाद सिविल अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया है ताकि घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा दी जा सके।

अस्पतालों को अलर्ट, 5 एंबुलेंस मौके पर

नगर आयुक्त और पुलिस कमिश्नर स्वयं घटनास्थल पर मौजूद हैं। अहमदाबाद के सभी प्रमुख अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पांच बड़ी एंबुलेंस को लगातार घायलों को अस्पताल पहुंचाने के काम में लगाया गया है। अब तक दर्जनों घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।

विमान में 242 लोग थे सवार

एयर इंडिया के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट, 10 क्रू मेंबर्स और 230 यात्री शामिल थे। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इसी फ्लाइट में सवार थे। हादसे के बाद किसी भी यात्री के बारे में अब तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

तकनीकी कारणों की जांच जारी

DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान में तकनीकी खराबी या इंजन फेल्योर को संभावित कारण बताया गया है। विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है और विश्लेषण के लिए भेजा जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jun 2025 By दैनिक जागरण

एयर इंडिया विमान हादसे में मेडिकल कॉलेज हॉस्टल तबाह: 20 छात्रों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Jagran Desk

हॉस्टल की कैंटीन पर गिरा विमान, विस्फोट के बाद मचा कोहराम

दोपहर 1:39 बजे टेकऑफ के बाद विमान जैसे ही 625 फीट की ऊंचाई तक पहुंचा, पायलट ने एटीसी को 'मेडे' (Mayday) सिग्नल भेजा। इसके तुरंत बाद विमान ने संतुलन खो दिया और मेघानी नगर के रिहायशी क्षेत्र में स्थित बी.जे. मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के ऊपर जा गिरा। बताया गया कि विमान का पिछला हिस्सा हॉस्टल की इमारत पर अटका, जबकि आगे का हिस्सा पूरी तरह से जलकर राख हो गया।

विस्फोट इतना भयानक था कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार फैल गया। छात्रों के अनुसार, उस समय कैंटीन में दर्जनों छात्र दोपहर का भोजन कर रहे थे। कई छात्र हादसे में झुलस गए हैं जिन्हें गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

रेस्क्यू में जुटी NDRF, ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया

घटनास्थल पर एनडीआरएफ की तीन टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। इसके अलावा वडोदरा से भी दो अतिरिक्त टीमें रवाना कर दी गई हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अहमदाबाद सिविल अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया है ताकि घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा दी जा सके।

अस्पतालों को अलर्ट, 5 एंबुलेंस मौके पर

नगर आयुक्त और पुलिस कमिश्नर स्वयं घटनास्थल पर मौजूद हैं। अहमदाबाद के सभी प्रमुख अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पांच बड़ी एंबुलेंस को लगातार घायलों को अस्पताल पहुंचाने के काम में लगाया गया है। अब तक दर्जनों घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।

विमान में 242 लोग थे सवार

एयर इंडिया के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट, 10 क्रू मेंबर्स और 230 यात्री शामिल थे। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इसी फ्लाइट में सवार थे। हादसे के बाद किसी भी यात्री के बारे में अब तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

तकनीकी कारणों की जांच जारी

DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान में तकनीकी खराबी या इंजन फेल्योर को संभावित कारण बताया गया है। विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है और विश्लेषण के लिए भेजा जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/aircraft-fell-on-ahmedabad-plane-crash-medical-college-hostel/article-24092

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.