अजित पवार ने पेश किया महाराष्ट्र का 11वां बजट, जानिए क्या है खास

JAGRAN DESK

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने विधानसभा में 11वां राज्य बजट पेश किया।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने विधानसभा में राज्य का 11वां बजट पेश किया। अपने बजट भाषण के दौरान अजित पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट में जो राहत दी गई, उसके लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय सरकार का आभार व्यक्त करता हूं। हम महाराष्ट्र के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।

"FDI में नंबर-1 पर महाराष्ट्र"

अजित पवार ने कहा कि महाराष्ट्र देश में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) में नंबर एक स्थान पर है। दावोस में महाराष्ट्र ने 56 कंपनियों के साथ 15.72 लाख करोड़ रुपये के समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिससे 16 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। महाराष्ट्र देश के कुल जीडीपी में 15.4% का योगदान करता है।

वित्त मंत्री ने आगे बताया कि मुंबई महानगरीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) को महाराष्ट्र का विकास केंद्र बनाने के लिए सात व्यापार केंद्रों की योजना बनाई गई है। इन केंद्रों के माध्यम से महाराष्ट्र को और अधिक व्यापारिक और औद्योगिक दृष्टि से सशक्त किया जाएगा।

'विकसित भारत’ को लेकर बयान

उन्होंने यह भी कहा कि "महाराष्ट्र 2047 तक प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के सपने को पूरा करने में अग्रणी होगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण को हम साकार करेंगे और महाराष्ट्र इस दिशा में नंबर एक होगा।"

अर्थव्यवस्था को लेकर क्या बोले?

अजित पवार ने विधानसभा में कहा कि अर्थव्यवस्था के विकास चक्र को बढ़ावा देने के लिए चार प्रमुख कारकों में वृद्धि की आवश्यकता है। निजी और सरकारी निवेश, उपभोक्ता खर्च और निर्यात। उन्होंने कहा, "बुनियादी ढांचे में सरकार के निवेश और उद्योगों को दिए गए विभिन्न प्रोत्साहनों से बड़ी मात्रा में प्रत्यक्ष घरेलू और विदेशी निवेश आकर्षित हो रहा है। निजी निवेश से उत्पादन, रोजगार और आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है। इसके अलावा, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा होने से क्रय शक्ति में वृद्धि हुई है। इसके परिणामस्वरूप बाजार में वस्तुओं और सेवाओं की मांग में वृद्धि हुई है। परिणामस्वरूप, निवेश-रोजगार सृजन-आय में वृद्धि-मांग-निवेश का विकास चक्र जारी रहेगा।"

लॉजिस्टिक्स नीति-2024 की घोषणा

वित्त मंत्री अजित ने विधानसभा में कहा कि राज्य की 'लॉजिस्टिक्स नीति-2024' की घोषणा की गई है, जिसके माध्यम से 10 हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र में समर्पित लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा। परियोजनाओं को दिए जाने वाले विशेष प्रोत्साहन और सुविधाओं से लगभग 5 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे।

5,56,379 करोड़ के उत्पादों का निर्यात 

अजित पवार ने विधानसभा में बताया कि साल 2023-24 में कुल 5,56,379 करोड़ रुपये मूल्य के उत्पादों का निर्यात किया गया। साल 2024-25 में नवंबर 2024 तक कुल 3,58,439 करोड़ रुपये मूल्य के उत्पादों का निर्यात किया गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Mar 2025 By दैनिक जागरण

अजित पवार ने पेश किया महाराष्ट्र का 11वां बजट, जानिए क्या है खास

JAGRAN DESK

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने विधानसभा में राज्य का 11वां बजट पेश किया। अपने बजट भाषण के दौरान अजित पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट में जो राहत दी गई, उसके लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय सरकार का आभार व्यक्त करता हूं। हम महाराष्ट्र के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।

"FDI में नंबर-1 पर महाराष्ट्र"

अजित पवार ने कहा कि महाराष्ट्र देश में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) में नंबर एक स्थान पर है। दावोस में महाराष्ट्र ने 56 कंपनियों के साथ 15.72 लाख करोड़ रुपये के समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिससे 16 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। महाराष्ट्र देश के कुल जीडीपी में 15.4% का योगदान करता है।

वित्त मंत्री ने आगे बताया कि मुंबई महानगरीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) को महाराष्ट्र का विकास केंद्र बनाने के लिए सात व्यापार केंद्रों की योजना बनाई गई है। इन केंद्रों के माध्यम से महाराष्ट्र को और अधिक व्यापारिक और औद्योगिक दृष्टि से सशक्त किया जाएगा।

'विकसित भारत’ को लेकर बयान

उन्होंने यह भी कहा कि "महाराष्ट्र 2047 तक प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के सपने को पूरा करने में अग्रणी होगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण को हम साकार करेंगे और महाराष्ट्र इस दिशा में नंबर एक होगा।"

अर्थव्यवस्था को लेकर क्या बोले?

अजित पवार ने विधानसभा में कहा कि अर्थव्यवस्था के विकास चक्र को बढ़ावा देने के लिए चार प्रमुख कारकों में वृद्धि की आवश्यकता है। निजी और सरकारी निवेश, उपभोक्ता खर्च और निर्यात। उन्होंने कहा, "बुनियादी ढांचे में सरकार के निवेश और उद्योगों को दिए गए विभिन्न प्रोत्साहनों से बड़ी मात्रा में प्रत्यक्ष घरेलू और विदेशी निवेश आकर्षित हो रहा है। निजी निवेश से उत्पादन, रोजगार और आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है। इसके अलावा, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा होने से क्रय शक्ति में वृद्धि हुई है। इसके परिणामस्वरूप बाजार में वस्तुओं और सेवाओं की मांग में वृद्धि हुई है। परिणामस्वरूप, निवेश-रोजगार सृजन-आय में वृद्धि-मांग-निवेश का विकास चक्र जारी रहेगा।"

लॉजिस्टिक्स नीति-2024 की घोषणा

वित्त मंत्री अजित ने विधानसभा में कहा कि राज्य की 'लॉजिस्टिक्स नीति-2024' की घोषणा की गई है, जिसके माध्यम से 10 हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र में समर्पित लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा। परियोजनाओं को दिए जाने वाले विशेष प्रोत्साहन और सुविधाओं से लगभग 5 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे।

5,56,379 करोड़ के उत्पादों का निर्यात 

अजित पवार ने विधानसभा में बताया कि साल 2023-24 में कुल 5,56,379 करोड़ रुपये मूल्य के उत्पादों का निर्यात किया गया। साल 2024-25 में नवंबर 2024 तक कुल 3,58,439 करोड़ रुपये मूल्य के उत्पादों का निर्यात किया गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/ajit-pawar-introduced-the-11th-budget-of-maharashtra-know-what/article-13405

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.