- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- चार राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, 50 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए
चार राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, 50 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए
Jagran Desk
बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात ‘मोन्था’ अब भीषण तूफान का रूप ले चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक यह फिलहाल आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम से लगभग 190 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में सक्रिय है और अगले कुछ घंटों में काकीनाड़ा तट से टकरा सकता है।
तूफान के दौरान समुद्र में 5 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई गई है।
इस चक्रवात का असर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में देखा जा रहा है, जहां 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। चारों राज्यों के तटीय इलाकों से 50 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि 55 से ज्यादा ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि जैसे-जैसे मोन्था तट के करीब आएगा, उसकी रफ्तार और तीव्र होगी। काकीनाड़ा और मछलीपट्टनम के तटीय क्षेत्र में समुद्र उफान पर है और लगातार तेज बारिश हो रही है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि चक्रवात के प्रभाव से अगले तीन दिनों तक केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और झारखंड में भी बारिश हो सकती है।
गौरतलब है कि इस चक्रवात को ‘मोन्था’ नाम थाईलैंड ने दिया है, जिसका अर्थ थाई भाषा में “सुगंधित फूल” होता है।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए