होली के साथ जुमे की नमाज, देश भर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, पुलिस की गश्त बढ़ी

JAGRAN DESK

देश के सभी राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। हिंदुओं से अपील की गई है कि जो व्यक्ति होली नहीं खेलना चाहता उसे रंग न लगाएं। इसके साथ ही मुस्लिमों से कहा गया है कि घर की नजदीकी मस्जिद में ही नमाज पढ़ें।

होली और रमजान के जुमे की नमाज से पहले पूरे देश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने के लिए अर्धसैनिक बलों के साथ 25,000 से अधिक पुलिस कर्मी शहर में कड़ी निगरानी रखेंगे। चौदह मार्च को होली का त्योहार है और इसी दिन रमजान महीने के जुमे (शुक्रवार) की नमाज भी होगी। पुलिस ने 300 से अधिक संवेदनशील स्थानों की पहचान की है तथा ड्रोन तथा सीसीटीवी कैमरे की मदद से हर स्थिति पर नजर रख रही है। पुलिस के अनुसार शहर के हर जिले में नियमित रूप से अमन समितियों के साथ बैठकें की जा रही हैं। 

राष्ट्रीय राजधानी के सभी 15 पुलिस जिलों को खास तौर पर रिहायशी इलाकों और होली के लिए प्रसिद्ध जगहों पर गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। पूर्वोत्तर जिले में तैनात एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया,‘‘अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए पूर्वोत्तर जिले में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। निरंतर निगरानी के साथ सुरक्षा उपायों को मजबूत किया जा रहा है, जबकि उन्नत ड्रोन तकनीक के माध्यम से संभावित खतरों को कम किया जा रहा है।’’

राजस्थान में 1500 कांस्टेबल संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी 

 जयपुर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) रामेश्वर सिंह ने बताया कि 11 अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, 40 से अधिक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी), करीब 80 क्षेत्राधिकारी, करीब 1500 कांस्टेबल सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्होंने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 300 से अधिक महिला कर्मियों को भी तैनात किया गया है। संवेदनशील थाना क्षेत्रों में रिजर्व बल तैनात किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी के लिए गश्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और हर छोटी-बड़ी घटना पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सिंह ने बताया कि होली पर बड़ी संख्या में बाहर से भी पर्यटक जयपुर आते हैं इसलिए नकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया साथ ही सादे कपड़ों में भी पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं। 

सीएम योगी ने होली मिलजुल कर मनाने की अपील की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से सनातन धर्म की सदियों पुरानी परंपराओं का पालन करते हुए सद्भाव के साथ होली मनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने होली के दौरान अनिच्छुक लोगों को जबरन रंग नहीं लगाने का आग्रह करते हुए इस बात पर भी जोर दिया कि आपसी सम्मान के साथ मनाए जाने वाले त्योहार ज्यादा खुशी लेकर आते हैं। उन्होंने कहा, “लोगों को सनातन धर्म की सदियों पुरानी परंपराओं का पालन करते हुए सद्भाव के साथ होली मनानी चाहिए। आपसी सम्मान के साथ मनाए जाने वाले त्यौहार अधिक खुशी लाते हैं। दूसरों पर, विशेषकर जो अस्वस्थ हैं उन पर जबरन रंग न लगायें।” आदित्यनाथ ने पांडेयहाटा में होलिका दहन उत्सव समिति द्वारा आयोजित भक्त प्रह्लाद शोभा यात्रा में कहा कि होलिका दहन अहंकार और नकारात्मक प्रवृत्तियों को जलाने का प्रतीक होना चाहिए। 

अमन समितियों के साथ बैठक कर रहे अधिकारी

दिल्ली के एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि त्योहार के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पूरे जिले में गश्त की जा रही है तथा बाजार कल्याण संघों (एमडब्ल्यूए) और ‘रेसीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए)’ के साथ बैठकें की जा रही हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘हम हर जिले में अमन समितियों के साथ बैठकें कर रहे हैं क्योंकि होली और रमजान के जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ रही है। दोनों पक्ष बहुत सहयोगपरक हैं और लगातार हमारे संपर्क में हैं।’’ 

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर होगी कार्रवाई

इस बीच, दिल्ली यातायात पुलिस स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त नाकेबंदी करेगी। शराब पीकर गाड़ी चलाने और लालबत्ती पार करने वालों पर लगाम लगाने के लिए प्रमुख चौराहों पर विशेष टीम तैनात की जाएंगी। अधिकारी ने बताया कि होली के दिन कड़ी जांच की जाएगी। पुलिस ने लोगों को जिम्मेदारी से जश्न मनाने का सुझाव भी दिया। पुलिस का कहना है कि शराब पीकर गाड़ी चलाने से न केवल खुद की जान को खतरा होता है, बल्कि दूसरों को भी खतरा होता है। पुलिस के मुताबिक शराब पीकर गाड़ी चलाने के अलावा, लापरवाही से गाड़ी चलाने, दोपहिया वाहनों पर तीन लोगों की सवारी और ‘स्टंट बाइकिंग’ पर नज़र रखने के लिए विशेष टीम तैनात की जाएंगी। पुलिस ने कहा कि वह मस्जिद के इमामों से भी बात कर रही है और उनका सहयोग भी मांग रही है। (इनपुट- पीटीआई भाषा)

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Mar 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/along-with-holi-the-prayers-of-the-security-of-the/article-13882

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.