असम के दौरे पर अमित शाह, लचित बरफुकन पुलिस अकादमी का किया उद्घाटन

JAGRAN DESK

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन दिनों तीन दिवसीय दौरे पर असम और मिजोरम पहुंचे हैं. गृह मंत्री ने शनिवार को असम के गोलाघाट जिले में लाचित बरफुकन के नाम पर पुनर्निर्मित पुलिस अकादमी के पहले चरण का उद्घाटन किया. अमित शाह के साथ सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल समेत अन्य लोग भी शामिल रहे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को असम के गोलाघाट जिले में लाचित बरफुकन के नाम पर पुनर्निर्मित पुलिस अकादमी के पहले चरण का उद्घाटन किया. जिले के डेरगांव में पुलिस अकादमी का उद्घाटन किया गया है. साथ ही उन्होंने अगले चरण की आधारशिला भी रखी. उद्घाटन के बाद पुलिस महानिदेशक हरमीत सिंह ने अमित शाह को लचित बरफुकन पुलिस अकादमी में स्थित अन्य केन्द्रों के बारे में जानकारी दी. इसके बाद उन्होंने भवन का दौरा किया.

अमित शाह के साथ सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल समेत अन्य लोग भी शामिल रहे. शाह असम और मिजोरम के तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम डेरगांव पहुंचे थे. अधिकारियों ने बताया कि 340 एकड़ में फैली लचित बरफुकन पुलिस अकादमी का दो चरणों में 1,024 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से नवीनीकरण किया जा रहा है.

पुलिस अकादमी के पहले चरण का किया उद्घाटन

पहले चरण में 167.4 करोड़ रुपये की लागत से किए गए नवीनीकरण के काम में पांच मंजिला भवन का भी कायाकल्प किया गया है, जिसमें स्मार्ट क्लास, वेपन स्टिमुलेटर, अनुसंधान प्रयोगशालाएं और प्रशासनिक कार्यालय, एक संग्रहालय और एक आधुनिक परेड ग्राउंड शामिल हैं. एक अधिकारी ने कहा, यह आधुनिक बुनियादी ढांचा ट्रेनी को पुलिस प्रशिक्षण के सैद्धांतिक और व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी देगा.

अधिकारी ने बताया कि पहले चरण के तहत एक संग्रहालय और एक आधुनिक परेड ग्राउंड का भी निर्माण किया गया है. दूसरे चरण में 425.48 करोड़ रुपये की लागत से अकादमी में आवासीय बुनियादी ढांचे का विकास प्रस्तावित है. उन्होंने कहा कि इसमें 240 परिवारों के लिए आवासीय क्वार्टर, 312 अधिकारियों-कर्मियों और 2,640 ट्रेनी के लिए होस्टल उपलब्ध कराए जाएंगे.

अमित शाह का तीन दिवसीय दौरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम और मिजोरम की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के लिए शुक्रवार शाम को जोरहाट पहुंचे. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उनके कैबिनेट सहयोगियों और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने जोरहाट एयरपोर्ट पर अमित शाह का स्वागत किया.

हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “हम जोरहाट एयरपोर्ट पर असम की पवित्र भूमि पर माननीय केंद्रीय मंत्री @अमित शाह का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं. अधिकारियों ने कहा कि जोरहाट पहुंचने के बाद अमित शाह लगभग 26.4 किमी दूर गोलाघाट जिले के नजदीकी शहर डेरगांव के लिए रवाना हो गए, जहां वो लाचित बरफुकन पुलिस अकादमी में रात में रुके.

असम के बाद अमित शाह मिजोरम के लिए रवाना होंगे, जहां वो राज्य की राजधानी से लगभग 15 किमी दूर आइजोल के केंद्र से ज़ोखावसांग में असम राइफल्स प्रतिष्ठानों के शिफ्टिंग के लिए एक समारोह में हिस्सा लेंगे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Mar 2025 By दैनिक जागरण

असम के दौरे पर अमित शाह, लचित बरफुकन पुलिस अकादमी का किया उद्घाटन

JAGRAN DESK

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को असम के गोलाघाट जिले में लाचित बरफुकन के नाम पर पुनर्निर्मित पुलिस अकादमी के पहले चरण का उद्घाटन किया. जिले के डेरगांव में पुलिस अकादमी का उद्घाटन किया गया है. साथ ही उन्होंने अगले चरण की आधारशिला भी रखी. उद्घाटन के बाद पुलिस महानिदेशक हरमीत सिंह ने अमित शाह को लचित बरफुकन पुलिस अकादमी में स्थित अन्य केन्द्रों के बारे में जानकारी दी. इसके बाद उन्होंने भवन का दौरा किया.

अमित शाह के साथ सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल समेत अन्य लोग भी शामिल रहे. शाह असम और मिजोरम के तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम डेरगांव पहुंचे थे. अधिकारियों ने बताया कि 340 एकड़ में फैली लचित बरफुकन पुलिस अकादमी का दो चरणों में 1,024 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से नवीनीकरण किया जा रहा है.

पुलिस अकादमी के पहले चरण का किया उद्घाटन

पहले चरण में 167.4 करोड़ रुपये की लागत से किए गए नवीनीकरण के काम में पांच मंजिला भवन का भी कायाकल्प किया गया है, जिसमें स्मार्ट क्लास, वेपन स्टिमुलेटर, अनुसंधान प्रयोगशालाएं और प्रशासनिक कार्यालय, एक संग्रहालय और एक आधुनिक परेड ग्राउंड शामिल हैं. एक अधिकारी ने कहा, यह आधुनिक बुनियादी ढांचा ट्रेनी को पुलिस प्रशिक्षण के सैद्धांतिक और व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी देगा.

अधिकारी ने बताया कि पहले चरण के तहत एक संग्रहालय और एक आधुनिक परेड ग्राउंड का भी निर्माण किया गया है. दूसरे चरण में 425.48 करोड़ रुपये की लागत से अकादमी में आवासीय बुनियादी ढांचे का विकास प्रस्तावित है. उन्होंने कहा कि इसमें 240 परिवारों के लिए आवासीय क्वार्टर, 312 अधिकारियों-कर्मियों और 2,640 ट्रेनी के लिए होस्टल उपलब्ध कराए जाएंगे.

अमित शाह का तीन दिवसीय दौरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम और मिजोरम की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के लिए शुक्रवार शाम को जोरहाट पहुंचे. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उनके कैबिनेट सहयोगियों और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने जोरहाट एयरपोर्ट पर अमित शाह का स्वागत किया.

हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “हम जोरहाट एयरपोर्ट पर असम की पवित्र भूमि पर माननीय केंद्रीय मंत्री @अमित शाह का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं. अधिकारियों ने कहा कि जोरहाट पहुंचने के बाद अमित शाह लगभग 26.4 किमी दूर गोलाघाट जिले के नजदीकी शहर डेरगांव के लिए रवाना हो गए, जहां वो लाचित बरफुकन पुलिस अकादमी में रात में रुके.

असम के बाद अमित शाह मिजोरम के लिए रवाना होंगे, जहां वो राज्य की राजधानी से लगभग 15 किमी दूर आइजोल के केंद्र से ज़ोखावसांग में असम राइफल्स प्रतिष्ठानों के शिफ्टिंग के लिए एक समारोह में हिस्सा लेंगे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/amit-shah-inaugurated-burfukan-police-academy-on-a-tour-of/article-14038

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.