ऑपरेशन 'महादेव' में सेना की बड़ी कामयाबी: तीन पाकिस्तानी आतंकी ढेर, हाशिम मूसा के मारे जाने का दावा

Jagran Desk

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले के लिडवास इलाके में भारतीय सेना ने सोमवार को 'ऑपरेशन महादेव' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। चिनार कॉर्प्स की ओर से यह जानकारी साझा की गई है।

बताया जा रहा है कि मारे गए आतंकियों में पहलगाम बस हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा भी शामिल हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल सेना ने नहीं की है।

सेना ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान आतंकियों के पास से अमेरिकी M4 कार्बाइन, एक AK-47 राइफल, 17 राइफल ग्रेनेड और अन्य संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुई हैं। ऑपरेशन में मारे गए आतंकियों की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है। सेना के अनुसार आज शाम को इस अभियान को लेकर एक विस्तृत प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह ऑपरेशन गुप्त खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू किया गया था। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को दो बार गोलियों की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद घेराबंदी तेज कर दी गई। एहतियातन पूरे क्षेत्र में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

इस कार्रवाई को हाल के वर्षों में सेना द्वारा किए गए सबसे सटीक और साहसिक अभियानों में से एक माना जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इससे घाटी में सक्रिय पाक प्रायोजित आतंकी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jul 2025 By दैनिक जागरण

ऑपरेशन 'महादेव' में सेना की बड़ी कामयाबी: तीन पाकिस्तानी आतंकी ढेर, हाशिम मूसा के मारे जाने का दावा

Jagran Desk

बताया जा रहा है कि मारे गए आतंकियों में पहलगाम बस हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा भी शामिल हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल सेना ने नहीं की है।

सेना ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान आतंकियों के पास से अमेरिकी M4 कार्बाइन, एक AK-47 राइफल, 17 राइफल ग्रेनेड और अन्य संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुई हैं। ऑपरेशन में मारे गए आतंकियों की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है। सेना के अनुसार आज शाम को इस अभियान को लेकर एक विस्तृत प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह ऑपरेशन गुप्त खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू किया गया था। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को दो बार गोलियों की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद घेराबंदी तेज कर दी गई। एहतियातन पूरे क्षेत्र में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

इस कार्रवाई को हाल के वर्षों में सेना द्वारा किए गए सबसे सटीक और साहसिक अभियानों में से एक माना जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इससे घाटी में सक्रिय पाक प्रायोजित आतंकी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/armys-big-success-in-operation-mahadev-claims-to-kill-three/article-29082

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.