- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- एशिया कप 2025: भारतीय टीम ने पाकिस्तान के अधिकारी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार, पीएम मोदी बोले- ऑपरे...
एशिया कप 2025: भारतीय टीम ने पाकिस्तान के अधिकारी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार, पीएम मोदी बोले- ऑपरेशन सिंदूर जारी
Sports
दुबई में रविवार को खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर नौवीं बार खिताब अपने नाम किया।
मैच के बाद हुए पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) अध्यक्ष और PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साथियों के सामने ऐसा जेस्चर किया मानो वे ट्रॉफी लेकर आ रहे हों। बाकी खिलाड़ी भी उसी कल्पना में सेलिब्रेट करते नजर आए। नकवी और पाकिस्तानी टीम इस दौरान अलग खड़े रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को बधाई देते हुए लिखा, "खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर जारी है। नतीजा वही है, भारत की जीत। हमारे क्रिकेटरों को बधाइयां।"
यह कदम 22 अप्रैल को कश्मीर घाटी के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके जवाब में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में लिया गया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारतीय टीम ने पाकिस्तान टीम के साथ हाथ नहीं मिलाया और तय किया कि जीतने पर किसी पाकिस्तानी अधिकारी से ट्रॉफी स्वीकार नहीं की जाएगी।
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने कहा, "जब से क्रिकेट खेल रहा हूं, पहली बार चैंपियन टीम को ट्रॉफी नहीं दी गई। हमारे लिए ड्रेसिंग रूम में अपने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ होना ही असली ट्रॉफी है।"
ICC में BCCI करेगा शिकायत:
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि नवंबर में ICC की कॉन्फ्रेंस में इस मुद्दे पर कड़ी आपत्ति जताई जाएगी। नकवी द्वारा की गई हरकत का रिकॉर्ड रखा गया है और भारतीय ट्रॉफी की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
.............................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए