उत्तराखंड : औरंगजेबपुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर हुआ, ईद के दिन कई जगहों के नाम बदलने की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट

JAGRAN DESK

उत्तराखंड में CM धामी ने कई जगहों के नाम बदल दिए हैं। औरंगजेबपुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर कर दिया गया है। जिन जगहों के नाम बदले हैं, उसकी पूरी लिस्ट सामने आई है।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधमसिंह नगर जनपद में स्थित विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि  जनभावना और भारतीय संस्कृति व विरासत के अनुरूप ये नामकरण किए जा रहे हैं। इससे लोग भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सकेंगे।

इन जगहों के नाम बदलने की घोषणा-

हरिद्वार जिला

  • औरंगजेबपुर- शिवाजी नगर 
  • गाजीवाली- आर्य नगर
  • चांदपुर- ज्योतिबा फुले नगर
  • मोहम्मदपुर जट- मोहनपुर जट 
  • खानपुर कुर्सली- अंबेडकर नगर
  • इदरीशपुर- नंदपुर
  • खानपुर- श्री कृष्णपुर
  • अकबरपुर फाजलपुर- विजयनगर

देहरादून जिला

  • मियांवाला- रामजीवाला
  • पीरवाला- केसरी नगर 
  • चांदपुर खुर्द- पृथ्वीराज नगर
  • अब्दुल्लापुर- दक्षनगर

नैनीताल जिला

  • नवाबी रोड- अटल मार्ग
  • पनचक्की से आईटीआई मार्ग- गुरु गोवलकर मार्ग

उधम सिंह नगर जिला

  • नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी- कौशल्या पूरी

सीएम ने एक्स हैंडल पर पोस्ट की लिस्ट

सीएम धामी ने अपने एक्स हैंडल पर इस लिस्ट को भी पोस्ट किया है। लिस्ट में देखा जा सकता है कि कौन-कौन सी जगहों के नाम परिवर्तित किए गए हैं। सीएम ने कहा कि हरिद्वार जनपद का औरंगज़ेबपुर अब शिवाजी नगर के नाम से जाना जाएगा। जनभावनाओं के अनुरूप हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उद्धम सिंह नगर जनपदों में स्थित विभिन्न स्थानों के नाम परिवर्तित किए गए हैं। गौरतलब है कि देश में मुगल बादशाह औरंगजेब को लेकर काफी बहस भी चल रही है। 

आज देशभर में मनाया गया ईद का त्यौहार

देश में सोमवार को ईद-उल-फित्र का पर्व पारंपरिक उल्‍लास के साथ मनाया गया। कई जगहों पर नमाज के लिए शाही ईदगाह पहुंचे नमाजियों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फूलों की बारिश की और उन्हें एकता व भाईचारे का संदेश भी दिया। इस दौरान, जगह-जगह प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से नजर रखी गई। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों ने नमाज के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Mar 2025 By दैनिक जागरण

उत्तराखंड : औरंगजेबपुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर हुआ, ईद के दिन कई जगहों के नाम बदलने की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट

JAGRAN DESK

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधमसिंह नगर जनपद में स्थित विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि  जनभावना और भारतीय संस्कृति व विरासत के अनुरूप ये नामकरण किए जा रहे हैं। इससे लोग भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सकेंगे।

इन जगहों के नाम बदलने की घोषणा-

हरिद्वार जिला

  • औरंगजेबपुर- शिवाजी नगर 
  • गाजीवाली- आर्य नगर
  • चांदपुर- ज्योतिबा फुले नगर
  • मोहम्मदपुर जट- मोहनपुर जट 
  • खानपुर कुर्सली- अंबेडकर नगर
  • इदरीशपुर- नंदपुर
  • खानपुर- श्री कृष्णपुर
  • अकबरपुर फाजलपुर- विजयनगर

देहरादून जिला

  • मियांवाला- रामजीवाला
  • पीरवाला- केसरी नगर 
  • चांदपुर खुर्द- पृथ्वीराज नगर
  • अब्दुल्लापुर- दक्षनगर

नैनीताल जिला

  • नवाबी रोड- अटल मार्ग
  • पनचक्की से आईटीआई मार्ग- गुरु गोवलकर मार्ग

उधम सिंह नगर जिला

  • नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी- कौशल्या पूरी

सीएम ने एक्स हैंडल पर पोस्ट की लिस्ट

सीएम धामी ने अपने एक्स हैंडल पर इस लिस्ट को भी पोस्ट किया है। लिस्ट में देखा जा सकता है कि कौन-कौन सी जगहों के नाम परिवर्तित किए गए हैं। सीएम ने कहा कि हरिद्वार जनपद का औरंगज़ेबपुर अब शिवाजी नगर के नाम से जाना जाएगा। जनभावनाओं के अनुरूप हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उद्धम सिंह नगर जनपदों में स्थित विभिन्न स्थानों के नाम परिवर्तित किए गए हैं। गौरतलब है कि देश में मुगल बादशाह औरंगजेब को लेकर काफी बहस भी चल रही है। 

आज देशभर में मनाया गया ईद का त्यौहार

देश में सोमवार को ईद-उल-फित्र का पर्व पारंपरिक उल्‍लास के साथ मनाया गया। कई जगहों पर नमाज के लिए शाही ईदगाह पहुंचे नमाजियों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फूलों की बारिश की और उन्हें एकता व भाईचारे का संदेश भी दिया। इस दौरान, जगह-जगह प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से नजर रखी गई। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों ने नमाज के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/aurangzebpurs-name-changed-to-shivaji-nagar-announce-the-announcement-of/article-16178

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.