'औरंगजेब की कब्र शौर्य का प्रतीक, कभी टूटनी नहीं चाहिए', संजय राउत के बयान पर नया संग्राम

JAGRAN DESK

औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग पर महाराष्ट्र में खूब राजनीति हो रही है. अब संजय राउत ने इसे शौर्य का प्रतीक बताया. जिसके बाद नया संग्राम शुरू हो गया है.

महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर सियासी पारा हाई है. जिसकी तपिश पूरे देश में महसूस की जा रही है. विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित कई हिंदू संगठन औरंगजेब की कब्र को हटाने  की मांग कर रहे हैं. इसके लिए बकायदा प्रदर्शन भी हो रहा है. दूसरी ओर कांग्रेस सहित अन्य कई विपक्षी पार्टियां इसे माहौल बिगाड़ने वाली बात बता रही है. इस बीच सोमवार को शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने औरंगजेब की कब्र को शौर्य का प्रतीक बताते हुए इसे नहीं टूटने की बात कही. इसपर दूसरे नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी है. 

सोमवार को संजय राउत ने कहा, "औरंगजेब की कब्र है. यह शौर्य का प्रतीक है. कभी टूटनी नहीं चाहिए. छत्रपति शिवाजी महाराज ने औरंगजेब से इतना बड़ा युद्ध किया. उनके बाद भी औरंगजेब 25 साल तक लड़ता रहा लेकिन कभी जीत नहीं सका. महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र है. यह मराठों के शौर्य का प्रतीक है."

''यह मराठों के शौर्य का प्रतीक, इतिहास है, इसे ऐसा ही रहना चाहिए''

संजय राउत ने आगे कहा कि औरंगजेब हो या अफजल खान की कब्र यह यह मराठों के शौर्य का स्मारक है. आने वाली पीढ़ियों को पता चलना चाहिए कि शिवाजी महाराज और मराठों ने किस तरह आक्रामक दुश्मनों से लड़ाई लड़ी, लेकिन वे मराठों पर हावी नहीं हो सके. यह इतिहास है और इसे ऐसा ही रहना चाहिए. 

प्रमोद कृष्णम बोले- दूसरा पाकिस्तान बनाना चाहते है संजय राउत

संजय राउत के बयान पर कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम का बयान भी सामने आया है. प्रमोद कृष्णम ने कहा कि संजय राउत, राहुल गांधी के साथ मिलकर इस देश को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं. वे दूसरा पाकिस्तान बनाना चाहते हैं और राहुल गांधी को उसका प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं.

जालना में हिंदू परिषद का प्रदर्शन

दूसरी ओर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जालना में जिला कलेक्टर के कार्यालय के सामने औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया. उन्होंने जिला कलेक्टर के माध्यम से सीएम देवेंद्र फडणवीस को ज्ञापन सौंपा है. 

महाराष्ट्र के जालना में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अतुल उपाध्याय ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि औरंगजेब क्रूर शासक था. इसलिए उसकी कब्र इस धरती पर नहीं चाहिए. जिला कलेक्टर के माध्यम से सीएम देवेंद्र फडणवीस को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें हमने जल्द से जल्द औरंगजेब की कब्र को तोड़ने की मांग की है.

अतुल उपाध्याय ने चेतावनी दी कि यदि औरंगजेब की कब्र नहीं तोड़ी गई तो जैसे बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कारसेवा करके बाबरी को उद्ध्वस्त किया था, वैसे ही औरंगजेब की कब्र को हम उद्ध्वस्त कर देंगे.

बता दें कि औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग पर महाराष्ट्र-गोवा विश्व हिंदू परिषद क्षेत्र प्रमुख गोविंद शेंडे ने रविवार को कहा था कि कुछ लोग औरंगजेब की तारीफ करने में लगे हैं. मैं कहना चाहता हूं कि वह देश का आइकॉन नहीं हो सकता है. औरंगजेब ने देश पर बहुत अत्याचार किया.

हिन्दुओं पर अत्याचार किया. अपने पिता के साथ अत्याचार किया. ऐसे क्रूर व्यक्ति को कोई भी चिह्न इस देश में अब सहन नहीं किया जाएगा. इसलिए हम सरकार से अपील कर रहे हैं कि हिन्दुओं की भावना को समझते हुए औरंगजेब की कब्र को वहां से हटाए.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Mar 2025 By दैनिक जागरण

'औरंगजेब की कब्र शौर्य का प्रतीक, कभी टूटनी नहीं चाहिए', संजय राउत के बयान पर नया संग्राम

JAGRAN DESK

महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर सियासी पारा हाई है. जिसकी तपिश पूरे देश में महसूस की जा रही है. विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित कई हिंदू संगठन औरंगजेब की कब्र को हटाने  की मांग कर रहे हैं. इसके लिए बकायदा प्रदर्शन भी हो रहा है. दूसरी ओर कांग्रेस सहित अन्य कई विपक्षी पार्टियां इसे माहौल बिगाड़ने वाली बात बता रही है. इस बीच सोमवार को शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने औरंगजेब की कब्र को शौर्य का प्रतीक बताते हुए इसे नहीं टूटने की बात कही. इसपर दूसरे नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी है. 

सोमवार को संजय राउत ने कहा, "औरंगजेब की कब्र है. यह शौर्य का प्रतीक है. कभी टूटनी नहीं चाहिए. छत्रपति शिवाजी महाराज ने औरंगजेब से इतना बड़ा युद्ध किया. उनके बाद भी औरंगजेब 25 साल तक लड़ता रहा लेकिन कभी जीत नहीं सका. महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र है. यह मराठों के शौर्य का प्रतीक है."

''यह मराठों के शौर्य का प्रतीक, इतिहास है, इसे ऐसा ही रहना चाहिए''

संजय राउत ने आगे कहा कि औरंगजेब हो या अफजल खान की कब्र यह यह मराठों के शौर्य का स्मारक है. आने वाली पीढ़ियों को पता चलना चाहिए कि शिवाजी महाराज और मराठों ने किस तरह आक्रामक दुश्मनों से लड़ाई लड़ी, लेकिन वे मराठों पर हावी नहीं हो सके. यह इतिहास है और इसे ऐसा ही रहना चाहिए. 

प्रमोद कृष्णम बोले- दूसरा पाकिस्तान बनाना चाहते है संजय राउत

संजय राउत के बयान पर कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम का बयान भी सामने आया है. प्रमोद कृष्णम ने कहा कि संजय राउत, राहुल गांधी के साथ मिलकर इस देश को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं. वे दूसरा पाकिस्तान बनाना चाहते हैं और राहुल गांधी को उसका प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं.

जालना में हिंदू परिषद का प्रदर्शन

दूसरी ओर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जालना में जिला कलेक्टर के कार्यालय के सामने औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया. उन्होंने जिला कलेक्टर के माध्यम से सीएम देवेंद्र फडणवीस को ज्ञापन सौंपा है. 

महाराष्ट्र के जालना में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अतुल उपाध्याय ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि औरंगजेब क्रूर शासक था. इसलिए उसकी कब्र इस धरती पर नहीं चाहिए. जिला कलेक्टर के माध्यम से सीएम देवेंद्र फडणवीस को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें हमने जल्द से जल्द औरंगजेब की कब्र को तोड़ने की मांग की है.

अतुल उपाध्याय ने चेतावनी दी कि यदि औरंगजेब की कब्र नहीं तोड़ी गई तो जैसे बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कारसेवा करके बाबरी को उद्ध्वस्त किया था, वैसे ही औरंगजेब की कब्र को हम उद्ध्वस्त कर देंगे.

बता दें कि औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग पर महाराष्ट्र-गोवा विश्व हिंदू परिषद क्षेत्र प्रमुख गोविंद शेंडे ने रविवार को कहा था कि कुछ लोग औरंगजेब की तारीफ करने में लगे हैं. मैं कहना चाहता हूं कि वह देश का आइकॉन नहीं हो सकता है. औरंगजेब ने देश पर बहुत अत्याचार किया.

हिन्दुओं पर अत्याचार किया. अपने पिता के साथ अत्याचार किया. ऐसे क्रूर व्यक्ति को कोई भी चिह्न इस देश में अब सहन नहीं किया जाएगा. इसलिए हम सरकार से अपील कर रहे हैं कि हिन्दुओं की भावना को समझते हुए औरंगजेब की कब्र को वहां से हटाए.

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/aurangzebs-grave-should-never-break-the-symbol-of-valor-new/article-14343

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.