गुजरात में बड़ा पुल हादसा: महिसागर नदी में गिरा पुल, चलती गाड़ियां समाईं; 9 की मौत, 8 को बचाया गया

Jagran Desk

गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में महिसागर नदी पर बना 45 साल पुराना पुल अचानक टूट गया।

 हादसे के वक्त पुल पर चल रही दो ट्रक, दो कार, एक ऑटो और बाइक समेत कई गाड़ियां नदी में गिर गईं। हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।

पुल का बीच का हिस्सा टूटा, वाहन सीधे नदी में गिरे

सुबह करीब 9:30 बजे जब यह हादसा हुआ, उस वक्त ब्रिज से काफी वाहनों की आवाजाही हो रही थी। पुल का बीच का हिस्सा धंसते ही गाड़ियां बेकाबू होकर पानी में समा गईं। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक जोरदार आवाज आई और पुल दो हिस्सों में बंट गया।

महिला की पुकार, बच्चे की तलाश

एक महिला अपनी आंखों के सामने पति और बेटे को बहते देख मदद की गुहार लगाती रही। वहीं एक बच्चा अभी भी लापता है। घायलों को नजदीकी सयाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे SDRF, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

45 साल पुराना ब्रिज, समय रहते नहीं हुई मरम्मत

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस पुल की जर्जर हालत को लेकर कई बार शिकायतें की गई थीं, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। ब्रिज की मरम्मत या पुनर्निर्माण पर ध्यान न देने का खामियाजा आम लोगों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा।

PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए PMNRF से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

सौराष्ट्र से संपर्क टूटा, अब लंबा रास्ता लेना होगा

यह पुल मध्य गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग था। इसके टूटने से भरूच, सूरत, नवसारी, तापी और वलसाड जैसे शहरों से संपर्क प्रभावित हुआ है। अब यात्रियों को अहमदाबाद होते हुए लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा।

चश्मदीदों की जुबानी: "थोड़ा सा पीछे होते तो आज ज़िंदा न होते"

घायलों और चश्मदीदों ने बताया कि ब्रिज पर पहुंचते ही उन्होंने गाड़ियों को नीचे गिरते देखा, और किसी तरह पीछे हटकर जान बचाई। एक बाइक सवार की जान सिर्फ इसलिए बची क्योंकि रास्ते में उसकी बाइक पंक्चर हो गई थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jul 2025 By दैनिक जागरण

गुजरात में बड़ा पुल हादसा: महिसागर नदी में गिरा पुल, चलती गाड़ियां समाईं; 9 की मौत, 8 को बचाया गया

Jagran Desk

 हादसे के वक्त पुल पर चल रही दो ट्रक, दो कार, एक ऑटो और बाइक समेत कई गाड़ियां नदी में गिर गईं। हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।

पुल का बीच का हिस्सा टूटा, वाहन सीधे नदी में गिरे

सुबह करीब 9:30 बजे जब यह हादसा हुआ, उस वक्त ब्रिज से काफी वाहनों की आवाजाही हो रही थी। पुल का बीच का हिस्सा धंसते ही गाड़ियां बेकाबू होकर पानी में समा गईं। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक जोरदार आवाज आई और पुल दो हिस्सों में बंट गया।

महिला की पुकार, बच्चे की तलाश

एक महिला अपनी आंखों के सामने पति और बेटे को बहते देख मदद की गुहार लगाती रही। वहीं एक बच्चा अभी भी लापता है। घायलों को नजदीकी सयाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे SDRF, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

45 साल पुराना ब्रिज, समय रहते नहीं हुई मरम्मत

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस पुल की जर्जर हालत को लेकर कई बार शिकायतें की गई थीं, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। ब्रिज की मरम्मत या पुनर्निर्माण पर ध्यान न देने का खामियाजा आम लोगों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा।

PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए PMNRF से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

सौराष्ट्र से संपर्क टूटा, अब लंबा रास्ता लेना होगा

यह पुल मध्य गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग था। इसके टूटने से भरूच, सूरत, नवसारी, तापी और वलसाड जैसे शहरों से संपर्क प्रभावित हुआ है। अब यात्रियों को अहमदाबाद होते हुए लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा।

चश्मदीदों की जुबानी: "थोड़ा सा पीछे होते तो आज ज़िंदा न होते"

घायलों और चश्मदीदों ने बताया कि ब्रिज पर पहुंचते ही उन्होंने गाड़ियों को नीचे गिरते देखा, और किसी तरह पीछे हटकर जान बचाई। एक बाइक सवार की जान सिर्फ इसलिए बची क्योंकि रास्ते में उसकी बाइक पंक्चर हो गई थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/bada-bridge-accident-in-gujarat-the-bridge-collapsed-in-the/article-27064

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.