गृहमंत्री अमित शाह आज वाराणसी में, चार राज्यों के मुख्यमंत्री रहेंगे साथ: 25वीं सेंट्रल जोनल काउंसिल बैठक की तैयारियां पूरी

Jagran Desk

गृहमंत्री अमित शाह आज सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी (वाराणसी) पहुंच रहे हैं। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय भी रहेंगे।

चारों मुख्यमंत्री और गृहमंत्री सोमवार शाम काशी विश्वनाथ मंदिर और कालभैरव मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद सभी नेता ताज होटल में रात्रि विश्राम करेंगे, जहां मंगलवार को 25वीं सेंट्रल जोनल काउंसिल की बैठक आयोजित होगी।

तीन घंटे की बैठक में उठेंगे सुरक्षा और विकास से जुड़े मुद्दे

यह बैठक 24 जून को ताज होटल के दरबार हॉल में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। बैठक की अध्यक्षता अमित शाह करेंगे, जबकि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की भूमिका में योगी आदित्यनाथ रहेंगे। इस बैठक में चार राज्यों के 120 से अधिक वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

बैठक में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ, सीमावर्ती सुरक्षा, पॉक्सो, महिला अपराध, बिजली-पानी, सड़कों की स्थिति, पर्यावरण और धार्मिक पर्यटन जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

काशी की विरासत का भी होगा सम्मान

इस मौके पर काशी के GI टैग प्राप्त 10 प्रमुख शिल्प और हस्तकला उत्पादों की भव्य प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इससे न केवल स्थानीय कारीगरों को पहचान मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान भी मिलेगी।

गंगा आरती और क्रूज यात्रा भी शामिल

बैठक के बाद सभी नेता नमो घाट से क्रूज के जरिए अस्सी घाट तक गंगा यात्रा करेंगे और दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगे। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए काशी की आध्यात्मिक और पर्यटन महत्ता को भी दर्शाया जाएगा।

11 जगह स्वागत की तैयारी, होटल ताज बना मुख्य केंद्र

स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता एयरपोर्ट से लेकर मंदिर और होटल तक 11 स्थानों पर गृहमंत्री व मुख्यमंत्रियों का पारंपरिक स्वागत करेंगे। ढोल-नगाड़ों और शंखनाद से शहर में सांस्कृतिक वातावरण बनाया जाएगा।

ताज होटल के समीप कटिंग मेमोरियल स्कूल को पार्किंग स्थल बनाया गया है, जबकि आसपास सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने रविवार देर रात अधिकारियों के साथ सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक भी की।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jun 2025 By दैनिक जागरण

गृहमंत्री अमित शाह आज वाराणसी में, चार राज्यों के मुख्यमंत्री रहेंगे साथ: 25वीं सेंट्रल जोनल काउंसिल बैठक की तैयारियां पूरी

Jagran Desk

चारों मुख्यमंत्री और गृहमंत्री सोमवार शाम काशी विश्वनाथ मंदिर और कालभैरव मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद सभी नेता ताज होटल में रात्रि विश्राम करेंगे, जहां मंगलवार को 25वीं सेंट्रल जोनल काउंसिल की बैठक आयोजित होगी।

तीन घंटे की बैठक में उठेंगे सुरक्षा और विकास से जुड़े मुद्दे

यह बैठक 24 जून को ताज होटल के दरबार हॉल में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। बैठक की अध्यक्षता अमित शाह करेंगे, जबकि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की भूमिका में योगी आदित्यनाथ रहेंगे। इस बैठक में चार राज्यों के 120 से अधिक वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

बैठक में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ, सीमावर्ती सुरक्षा, पॉक्सो, महिला अपराध, बिजली-पानी, सड़कों की स्थिति, पर्यावरण और धार्मिक पर्यटन जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

काशी की विरासत का भी होगा सम्मान

इस मौके पर काशी के GI टैग प्राप्त 10 प्रमुख शिल्प और हस्तकला उत्पादों की भव्य प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इससे न केवल स्थानीय कारीगरों को पहचान मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान भी मिलेगी।

गंगा आरती और क्रूज यात्रा भी शामिल

बैठक के बाद सभी नेता नमो घाट से क्रूज के जरिए अस्सी घाट तक गंगा यात्रा करेंगे और दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगे। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए काशी की आध्यात्मिक और पर्यटन महत्ता को भी दर्शाया जाएगा।

11 जगह स्वागत की तैयारी, होटल ताज बना मुख्य केंद्र

स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता एयरपोर्ट से लेकर मंदिर और होटल तक 11 स्थानों पर गृहमंत्री व मुख्यमंत्रियों का पारंपरिक स्वागत करेंगे। ढोल-नगाड़ों और शंखनाद से शहर में सांस्कृतिक वातावरण बनाया जाएगा।

ताज होटल के समीप कटिंग मेमोरियल स्कूल को पार्किंग स्थल बनाया गया है, जबकि आसपास सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने रविवार देर रात अधिकारियों के साथ सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक भी की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/bjp-mlas-letter-to-cm-accused-of-mental-harassment/article-25255

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.