BJP कार्यकर्ता ने की अपने ऑफिस में आत्महत्या, मुख्यमंत्री के कानूनी सलाहकार को बताया मौत का जिम्मेदार

JAGRAN DESK

BJP कार्यकर्ता ने दावा किया कि उनकी गिरफ्तारी से उनके परिवार को बहुत शर्मिंदगी उठानी पड़ी और जमानत मिलने के बाद भी पुलिस उन्हें परेशान कर रही थी। बेंगलुरु पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कर्नाटक के बेंगलुरु से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक बीजेपी कार्यकर्ता ने अपने ऑफिस में आज सुबह-सुबह अपनी जान दे दी है, साथ ही अपने मौत का जिम्मेदार मुख्यमंत्री के कानूनी सलाहकार ए.एस. पोन्नाना को बताया है। उसने मरने से पहले एक सुसाइड नोट में मुख्यमंत्री के कानूनी सलाहकार का जिक्र किया, साथ ही बताया कि उसे ए.एस. पोन्नाना ने किस कदर परेशान किया।

निजी कार्यालय में लगाई फांसी 

यह घटना बेंगलुरु के नागवारा में घटी जब बीजेपी कार्यकर्ता विनय के.एस ने आज सुबह अपने निजी कार्यालय में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। खुदकुशी से पहले विनय ने व्हाट्सएप पर एक सुसाइड नोट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने राजनीतिक प्रताड़ना और सोशल मीडिया में बदनाम किए जाने से आहत होकर अपनी जान देने की वजह बताई। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि उसे मुख्यमंत्री के कानूनी सलाहकार ने एक राजनीति रंजिश के तहत काफी परेशान किया।

पुलिस पर भी लगाए ये आरोप

विनय ने अपने सुसाइड नोट में, उन पर हुई FIR को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि  उन्हें "कोडगु समस्या और सुझाव" व्हाट्सएप ग्रुप में किसी और सदस्य की पोस्ट के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था, विनय इस ग्रुप के एडमिन थे। उन्होंने आरोप लगाया कि ए.एस. पोन्नाना और स्थानीय कांग्रेस नेता थेनिरा महेना उनकी मौत के लिए सीधे तौर जिम्मेदार बताया।

सुसाइड नोट में क्या लिखा? 

सुसाइट में बीजेपी कार्यकर्ता विनय के.एस ने लिखा,"सभी को मेरा अंतिम प्रणाम, मैं विनय के एस हूं, मेरे खिलाफ राजनीति से प्रेरित एफआईआर दर्ज की गई थी, और मुझे एक बदमाश करार दिया गया था। थेनिरा महेना, जिन्होंने राजनीतिक द्वेष के कारण मेरे जीवन के साथ खेला, मेरी मौत के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। मुझे जमानत मिलने के बाद भी, मडिकेरी पुलिस ने मेरे दोस्तों और चचेरे भाइयों को जांच के नाम पर परेशान किया, एक कांस्टेबल ने यहां तक ​​कहा कि यह सब विराजपेट के विधायक पोन्नन्ना के आदेश पर हुआ था।"

आगे लिखा, "मैंने बस एक वॉयस नोट भेजा और स्पष्टीकरण मांगा। फिर भी, मुझे अपराधी करार दे दिया गया, जबकि मूल प्रेषक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।" आगे बीजेपी पार्टी से आग्रह किया कि उसके परिवार का ध्यान रखें। उसने लिखा, "मेरा भाजपा परिवार से निवेदन है कि कृपया मेरी मां, पत्नी और बेटी का ख्याल रखें, उनकी आर्थिक मदद करें"

विनय ने सुसाइड नोट के अंत में उन लोगों का धन्यवाद किया जो इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहे और अपने परिवार को सीधे अलविदा न कह पाने के कारण दुख व्यक्त किया।

क्या था मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, विनय को हाल ही में मडिकेरी शहर की पुलिस ने गिरफ्तार किया था, आरोप था कि व्हाट्सएप पोस्ट में विनय ने कांग्रेस विधायक और CM के कानूनी सलाहकार एएस पोन्नाना का मजाक उड़ाया। मडिकेरी के एक स्थानीय कांग्रेस नेता की शिकायत के बाद विनय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

कर्नाटक गृहमंत्री ने कही ये बात

गृह मंत्री G परमेश्वर ने कहा, "पुलिस के द्वारा प्रकरण दर्ज हो रहा है, DCP जांच करेंगे, सारी बातें सामने आ जाएंगी, व्हाट्सएप पर डाली गई हर पोस्ट सही हो ये जरूरी नहीं है, इसकी सत्यता की जांच करना जरूरी है। उनकी मौत का कारण जो भी रहा हो, अब जब जांच होगी तो ये भी बात सामने आ जाएगी कि इस कार्रवाई की जरूरत क्या थी, इस प्रकरण में अगर कोई दोषी पाया जाता है तो कानून के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।" 

कौन हैं ए.एस. पोन्नाना?

जानकारी दे दें कि ए.एस. पोन्नाना विराजपेट विधानसभा से कांग्रेस विधायक हैं, साथ ही वे कर्नाटक हाईकोर्ट के बड़े वकील भी हैं। इसके अलावा, वे कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कानूनी सलाहकार भी हैं। उनकी संपत्ति चुनावी एफिडेविट के मुताबिक कुल 30.3 करोड़ बताई गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Apr 2025 By दैनिक जागरण

BJP कार्यकर्ता ने की अपने ऑफिस में आत्महत्या, मुख्यमंत्री के कानूनी सलाहकार को बताया मौत का जिम्मेदार

JAGRAN DESK

कर्नाटक के बेंगलुरु से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक बीजेपी कार्यकर्ता ने अपने ऑफिस में आज सुबह-सुबह अपनी जान दे दी है, साथ ही अपने मौत का जिम्मेदार मुख्यमंत्री के कानूनी सलाहकार ए.एस. पोन्नाना को बताया है। उसने मरने से पहले एक सुसाइड नोट में मुख्यमंत्री के कानूनी सलाहकार का जिक्र किया, साथ ही बताया कि उसे ए.एस. पोन्नाना ने किस कदर परेशान किया।

निजी कार्यालय में लगाई फांसी 

यह घटना बेंगलुरु के नागवारा में घटी जब बीजेपी कार्यकर्ता विनय के.एस ने आज सुबह अपने निजी कार्यालय में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। खुदकुशी से पहले विनय ने व्हाट्सएप पर एक सुसाइड नोट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने राजनीतिक प्रताड़ना और सोशल मीडिया में बदनाम किए जाने से आहत होकर अपनी जान देने की वजह बताई। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि उसे मुख्यमंत्री के कानूनी सलाहकार ने एक राजनीति रंजिश के तहत काफी परेशान किया।

पुलिस पर भी लगाए ये आरोप

विनय ने अपने सुसाइड नोट में, उन पर हुई FIR को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि  उन्हें "कोडगु समस्या और सुझाव" व्हाट्सएप ग्रुप में किसी और सदस्य की पोस्ट के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था, विनय इस ग्रुप के एडमिन थे। उन्होंने आरोप लगाया कि ए.एस. पोन्नाना और स्थानीय कांग्रेस नेता थेनिरा महेना उनकी मौत के लिए सीधे तौर जिम्मेदार बताया।

सुसाइड नोट में क्या लिखा? 

सुसाइट में बीजेपी कार्यकर्ता विनय के.एस ने लिखा,"सभी को मेरा अंतिम प्रणाम, मैं विनय के एस हूं, मेरे खिलाफ राजनीति से प्रेरित एफआईआर दर्ज की गई थी, और मुझे एक बदमाश करार दिया गया था। थेनिरा महेना, जिन्होंने राजनीतिक द्वेष के कारण मेरे जीवन के साथ खेला, मेरी मौत के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। मुझे जमानत मिलने के बाद भी, मडिकेरी पुलिस ने मेरे दोस्तों और चचेरे भाइयों को जांच के नाम पर परेशान किया, एक कांस्टेबल ने यहां तक ​​कहा कि यह सब विराजपेट के विधायक पोन्नन्ना के आदेश पर हुआ था।"

आगे लिखा, "मैंने बस एक वॉयस नोट भेजा और स्पष्टीकरण मांगा। फिर भी, मुझे अपराधी करार दे दिया गया, जबकि मूल प्रेषक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।" आगे बीजेपी पार्टी से आग्रह किया कि उसके परिवार का ध्यान रखें। उसने लिखा, "मेरा भाजपा परिवार से निवेदन है कि कृपया मेरी मां, पत्नी और बेटी का ख्याल रखें, उनकी आर्थिक मदद करें"

विनय ने सुसाइड नोट के अंत में उन लोगों का धन्यवाद किया जो इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहे और अपने परिवार को सीधे अलविदा न कह पाने के कारण दुख व्यक्त किया।

क्या था मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, विनय को हाल ही में मडिकेरी शहर की पुलिस ने गिरफ्तार किया था, आरोप था कि व्हाट्सएप पोस्ट में विनय ने कांग्रेस विधायक और CM के कानूनी सलाहकार एएस पोन्नाना का मजाक उड़ाया। मडिकेरी के एक स्थानीय कांग्रेस नेता की शिकायत के बाद विनय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

कर्नाटक गृहमंत्री ने कही ये बात

गृह मंत्री G परमेश्वर ने कहा, "पुलिस के द्वारा प्रकरण दर्ज हो रहा है, DCP जांच करेंगे, सारी बातें सामने आ जाएंगी, व्हाट्सएप पर डाली गई हर पोस्ट सही हो ये जरूरी नहीं है, इसकी सत्यता की जांच करना जरूरी है। उनकी मौत का कारण जो भी रहा हो, अब जब जांच होगी तो ये भी बात सामने आ जाएगी कि इस कार्रवाई की जरूरत क्या थी, इस प्रकरण में अगर कोई दोषी पाया जाता है तो कानून के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।" 

कौन हैं ए.एस. पोन्नाना?

जानकारी दे दें कि ए.एस. पोन्नाना विराजपेट विधानसभा से कांग्रेस विधायक हैं, साथ ही वे कर्नाटक हाईकोर्ट के बड़े वकील भी हैं। इसके अलावा, वे कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कानूनी सलाहकार भी हैं। उनकी संपत्ति चुनावी एफिडेविट के मुताबिक कुल 30.3 करोड़ बताई गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/bjp-worker-suicide-in-his-office-told-the-legal-advisor/article-16691

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.