"राहुल गांधी के ‘सरेंडर’ बयान पर बीजेपी का पलटवार: सुधांशु त्रिवेदी बोले- PoK किसने छोड़ा, सेना का किया अपमान"

JAGRAN DESK

भोपाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए गए ‘सरेंडर’ बयान पर सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी सांसद और प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर तीखा पलटवार करते हुए उनके बयान को देश के आत्मसम्मान और सेना के शौर्य का अपमान बताया है।

"हिंदी की कहावत से समझाया राहुल का रवैया"

डॉ. त्रिवेदी ने कहा, "हिंदी में एक कहावत है—‘नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता है।’ लेकिन यहां तो एक गैर-मुल्ला इस कदर प्याज खा रहा है कि उसे यह तक नहीं समझ आ रहा कि वह भारतीय सेना के शौर्य और देश की प्रतिष्ठा को कितनी गहरी चोट पहुंचा रहा है।"

"जो पाकिस्तान ने नहीं कहा, वो राहुल बोल गए"

बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने ऐसी बात कह दी जिसे पाकिस्तान के किसी जनरल, आतंकवादी संगठन या उनके प्रवक्ताओं ने भी आज तक नहीं कहा। उन्होंने कहा, "कांग्रेस नेता के बयान को अब तक पाकिस्तानी मीडिया और संसद में उद्धृत किया जाता रहा है, लेकिन इस बार राहुल गांधी ने ऐसी लाइन दी है जो अब तक मसूद अजहर या हाफिज सईद जैसे आतंकवादी भी नहीं कह सके। क्या वह अब उनसे भी आगे बढ़ने की होड़ में हैं?"

"क्या राहुल गांधी पाकिस्तान की अगुवाई करना चाहते हैं?"

त्रिवेदी ने कटाक्ष करते हुए कहा, "अब तक राहुल गांधी पाकिस्तानी सेना और आतंकवादी संगठनों को अप्रत्यक्ष रूप से कवर फायर देते रहे हैं। अब क्या वह खुलेआम उनके नेता बनने की कोशिश कर रहे हैं?"

"राहुल को करना होगा सरेंडर, PoK का जवाब दें"

बीजेपी सांसद ने आगे पूछा, "राहुल गांधी और उनकी पार्टी ने इतिहास में कई बार सरेंडर किया है। मैं पूछना चाहता हूं कि जब पाकिस्तान ने PoK पर कब्जा किया था, तब कांग्रेस ने क्यों सरेंडर कर दिया? आपकी पार्टी के इतिहास में सरेंडर एक परंपरा रही है। और प्रधानमंत्री मोदी? वो तो भारत मां के शेर हैं।"

लोकसभा चुनाव और बुद्धिमत्ता पर तंज

सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस की हालिया हार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "जिस व्यक्ति को लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार तीन अंकों से कम सीटें मिलने को सफलता लगती है और नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने को हार, उसकी बुद्धिमत्ता और विवेक पर सिर्फ अफसोस ही जताया जा सकता है।"

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

दरअसल, राहुल गांधी ने भोपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के दौरान अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक फोन किया और प्रधानमंत्री मोदी ने तुरंत सरेंडर कर दिया। उन्होंने कहा था, “बीजेपी और आरएसएस का चरित्र ही ऐसा है, वे हमेशा झुक जाते हैं।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jun 2025 By दैनिक जागरण

"राहुल गांधी के ‘सरेंडर’ बयान पर बीजेपी का पलटवार: सुधांशु त्रिवेदी बोले- PoK किसने छोड़ा, सेना का किया अपमान"

JAGRAN DESK

"हिंदी की कहावत से समझाया राहुल का रवैया"

डॉ. त्रिवेदी ने कहा, "हिंदी में एक कहावत है—‘नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता है।’ लेकिन यहां तो एक गैर-मुल्ला इस कदर प्याज खा रहा है कि उसे यह तक नहीं समझ आ रहा कि वह भारतीय सेना के शौर्य और देश की प्रतिष्ठा को कितनी गहरी चोट पहुंचा रहा है।"

"जो पाकिस्तान ने नहीं कहा, वो राहुल बोल गए"

बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने ऐसी बात कह दी जिसे पाकिस्तान के किसी जनरल, आतंकवादी संगठन या उनके प्रवक्ताओं ने भी आज तक नहीं कहा। उन्होंने कहा, "कांग्रेस नेता के बयान को अब तक पाकिस्तानी मीडिया और संसद में उद्धृत किया जाता रहा है, लेकिन इस बार राहुल गांधी ने ऐसी लाइन दी है जो अब तक मसूद अजहर या हाफिज सईद जैसे आतंकवादी भी नहीं कह सके। क्या वह अब उनसे भी आगे बढ़ने की होड़ में हैं?"

"क्या राहुल गांधी पाकिस्तान की अगुवाई करना चाहते हैं?"

त्रिवेदी ने कटाक्ष करते हुए कहा, "अब तक राहुल गांधी पाकिस्तानी सेना और आतंकवादी संगठनों को अप्रत्यक्ष रूप से कवर फायर देते रहे हैं। अब क्या वह खुलेआम उनके नेता बनने की कोशिश कर रहे हैं?"

"राहुल को करना होगा सरेंडर, PoK का जवाब दें"

बीजेपी सांसद ने आगे पूछा, "राहुल गांधी और उनकी पार्टी ने इतिहास में कई बार सरेंडर किया है। मैं पूछना चाहता हूं कि जब पाकिस्तान ने PoK पर कब्जा किया था, तब कांग्रेस ने क्यों सरेंडर कर दिया? आपकी पार्टी के इतिहास में सरेंडर एक परंपरा रही है। और प्रधानमंत्री मोदी? वो तो भारत मां के शेर हैं।"

लोकसभा चुनाव और बुद्धिमत्ता पर तंज

सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस की हालिया हार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "जिस व्यक्ति को लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार तीन अंकों से कम सीटें मिलने को सफलता लगती है और नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने को हार, उसकी बुद्धिमत्ता और विवेक पर सिर्फ अफसोस ही जताया जा सकता है।"

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

दरअसल, राहुल गांधी ने भोपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के दौरान अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक फोन किया और प्रधानमंत्री मोदी ने तुरंत सरेंडर कर दिया। उन्होंने कहा था, “बीजेपी और आरएसएस का चरित्र ही ऐसा है, वे हमेशा झुक जाते हैं।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/bjps-retaliation-sudhanshu-trivedi-said-on-rahul-gandhis-surrender-statement/article-23158

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.