पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा: अब तक 6 की मौत, 38 लापता; जर्जर पुल पर भीड़ बनी हादसे की वजह

Jagran Desk

महाराष्ट्र के पुणे जिले में रविवार को दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। मावल तहसील के कुंडमाला गांव के पास इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल दोपहर करीब 3:30 बजे अचानक टूट गया। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 38 लोग लापता बताए जा रहे हैं। मृतकों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं।

भीड़ और टूटी संरचना बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह पुल पहले से ही जर्जर स्थिति में था और स्थानीय प्रशासन को इसकी हालत की जानकारी थी। रविवार को वीकेंड के चलते बड़ी संख्या में लोग कुंडमाला पहुंचे थे। पुल पर भारी भीड़ थी और कई लोग दोपहिया वाहनों के साथ भी मौजूद थे। अधिक वजन और पुरानी संरचना के चलते पुल अचानक ढह गया।

 हादसा उस वक्त हुआ जब लोग देख रहे थे नदी का तेज बहाव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भारी बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था। लोग नदी के तेज बहाव को देखने और सेल्फी लेने के लिए पुल पर खड़े थे, तभी अचानक पुल टूट गया और लोग नदी में गिर गए।

  राहत और बचाव कार्य जारी

घटना के तुरंत बाद एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। अब तक 6 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है। लापता लोगों के लिए नदी के आसपास बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

  बयानबाज़ी में अंतर, प्रशासन ने दी अलग जानकारी

स्थानीय विधायक सुनील शेलके ने मीडिया से बात करते हुए 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि पुणे जोन-2 के डीसीपी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केवल 2 लोगों की मौत की पुष्टि की है। प्रशासन का कहना है कि बचाव कार्य पूरा होने के बाद ही अंतिम आंकड़े सामने आ पाएंगे।

  जर्जर पुल पर नहीं था प्रतिबंध

स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पुल की हालत खराब थी, फिर भी न तो उसे मरम्मत किया गया और न ही उस पर आवाजाही रोकने के संकेत लगाए गए थे। वीकेंड पर यहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं, ऐसे में यह हादसा प्रशासनिक सतर्कता की कमी को उजागर करता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jun 2025 By दैनिक जागरण

पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा: अब तक 6 की मौत, 38 लापता; जर्जर पुल पर भीड़ बनी हादसे की वजह

Jagran Desk

भीड़ और टूटी संरचना बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह पुल पहले से ही जर्जर स्थिति में था और स्थानीय प्रशासन को इसकी हालत की जानकारी थी। रविवार को वीकेंड के चलते बड़ी संख्या में लोग कुंडमाला पहुंचे थे। पुल पर भारी भीड़ थी और कई लोग दोपहिया वाहनों के साथ भी मौजूद थे। अधिक वजन और पुरानी संरचना के चलते पुल अचानक ढह गया।

 हादसा उस वक्त हुआ जब लोग देख रहे थे नदी का तेज बहाव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भारी बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था। लोग नदी के तेज बहाव को देखने और सेल्फी लेने के लिए पुल पर खड़े थे, तभी अचानक पुल टूट गया और लोग नदी में गिर गए।

  राहत और बचाव कार्य जारी

घटना के तुरंत बाद एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। अब तक 6 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है। लापता लोगों के लिए नदी के आसपास बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

  बयानबाज़ी में अंतर, प्रशासन ने दी अलग जानकारी

स्थानीय विधायक सुनील शेलके ने मीडिया से बात करते हुए 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि पुणे जोन-2 के डीसीपी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केवल 2 लोगों की मौत की पुष्टि की है। प्रशासन का कहना है कि बचाव कार्य पूरा होने के बाद ही अंतिम आंकड़े सामने आ पाएंगे।

  जर्जर पुल पर नहीं था प्रतिबंध

स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पुल की हालत खराब थी, फिर भी न तो उसे मरम्मत किया गया और न ही उस पर आवाजाही रोकने के संकेत लगाए गए थे। वीकेंड पर यहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं, ऐसे में यह हादसा प्रशासनिक सतर्कता की कमी को उजागर करता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/bridge-built-on-indrayani-river-in-pune-broke-so-far/article-24420

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.