डीएमके सांसद परिसीमन और अन्य मुद्दों के विरोध में संसद में काली शर्ट पहनकर पहुंचे. टीएमसी और कांग्रेस दोनों ने एनईपी मुद्दे पर डीएमके का समर्थन किया है और इस मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से उनकी टिप्पणी के लिए माफी की मांग की है.
- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- बजट सत्र 2025: लोकसभा स्पीकर ने विपक्ष के सभी स्थगन प्रस्तावों को खारिज किया
बजट सत्र 2025: लोकसभा स्पीकर ने विपक्ष के सभी स्थगन प्रस्तावों को खारिज किया
JAGRAN DESK
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण चल रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा में अप्रवासन और विदेशी विधेयक, 2025 पेश करेंगे. यह भारत में प्रवेश करने और यहां से बाहर जाने वाले लोगों के संबंध में पासपोर्ट या अन्य यात्रा दस्तावेजों की आवश्यकता और विदेशी नागरिकों से संबंधित मामलों को विनियमित करने के लिए केंद्र सरकार को कुछ शक्तियां प्रदान करेगा. इस विधेयक में वीजा और पंजीकरण की आवश्यकता और उससे जुड़े मामले शामिल हैं. लोकसभा में आज संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति (2024-25) की रिपोर्ट भी पेश की जाएगी.
LIVE FEED
12:19 PM, 11 Mar 2025 (IST)
संसद में काली शर्ट पहनकर पहुंचे डीएमके सांसद
12:13 PM, 11 Mar 2025 (IST)
लोकसभा अध्यक्ष ने सभी स्थगन प्रस्तावों को अस्वीकार किया
विपक्ष के विरोध के बीच दोपहर 12 बजे तक स्थगित होने के बाद राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई और प्रश्नकाल चल रहा है. वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष द्वारा पेश किए गए सभी स्थगन प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया.
11:43 AM, 11 Mar 2025 (IST)
यह विभाजन की राजनीति है...
तीन भाषाओं के मुद्दे पर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि ये सिर्फ राजनीति है. यह विभाजन की राजनीति है. यह दक्षिण भारत को उत्तर भारत से अलग करने की राजनीति है. मुझे लगता है कि बच्चे जितनी ज्यादा भाषाएं सीखेंगे, उतना ही अच्छा है. बीजेपी किसी भाषा के खिलाफ नहीं है. क्या वो नहीं चाहते कि वहां के बच्चे उत्तर से जुड़ें या उत्तर की संस्कृति सीखें? वो क्यों बांटना चाहते हैं?...उनके पास कोई जवाब नहीं है, सिर्फ नारे हैं, यह बात जनता भी समझती है.
11:36 AM, 11 Mar 2025 (IST)
एपिक नंबर डुप्लीकेशन पर स्थगन प्रस्ताव
फर्जी वोटर के मुद्दे पर बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा ने कहा कि विपक्षी दलों ने वोटर आईडी में एपिक नंबर डुप्लीकेशन पर स्थगन प्रस्ताव के लिए 267 नोटिस दिए हैं. उम्मीद है कि हमें आज इस पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा. उन्होंने कहा कि आज बीजेडी का एक प्रतिनिधिमंडल दोपहर 3:30 बजे भारत चुनाव आयोग से मिलेगा. परिसीमन के मुद्दे पर उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि जनगणना प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू हो और फिर परिसीमन और फिर महिला आरक्षण विधेयक लागू किया जाएगा. उनकी पार्टी चाहती है कि परिसीमन में सीटों की संख्या में कोई कमी नहीं की जाए.
एनईपी में तीन-भाषा नीति पर बीजेडी सांसद ने कहा, "ओडिशा का गठन 1936 में ओडिया भाषा के आधार पर हुआ था. मातृभाषा महत्वपूर्ण है. अंग्रेजी और हिंदी भी महत्वपूर्ण हैं. ओडिशा के स्कूलों में तीन भाषा नीति पहले से है." उन्होंने कहा कि एनईपी पर और चर्चा और मंथन की जरूरत है.
11:02 AM, 11 Mar 2025 (IST)
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. विपक्षी दलों ने लोकसभा में वोटर आईडी में एपिक नंबर डुप्लीकेशन पर चर्चा की मांग करते हुए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिए हैं.
10:39 AM, 11 Mar 2025 (IST)
आशा कार्यकर्ताओं के समर्थन में सांसदों का प्रदर्शन
केरल के सांसदों ने आशा कार्यकर्ताओं के समर्थन में संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया. सांसदों ने आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर 21,000 रुपये करने और सेवानिवृत्ति पर उन्हें 5 लाख रुपये देने की मांग की.
10:19 AM, 11 Mar 2025 (IST)
मालविंदर सिंह कांग का बयान
आप सांसद मालविंदर सिंह कांग ने कहा कि पंजाब की पाकिस्तान के साथ 500 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार को कई बार लिखा है कि नई तकनीक के जरिये देश में ड्रग्स और अवैध हथियार भेजे जा रहे हैं. सीमा पर सुरक्षा की जिम्मेदारी बीएसएफ की है और बीएसएफ केंद्र सरकार के अधीन है. इसलिए केंद्र सरकार को इस मुद्दे को रोकने के लिए कोई समाधान निकालना चाहिए.
10:01 AM, 11 Mar 2025 (IST)
टैरिफ में कथित कटौती पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने बाहरी दबाव में भारत द्वारा टैरिफ में कथित कटौती पर चर्चा करने के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है. AAP सांसद मालविंदर सिंह कांग ने पंजाब में पाकिस्तान की सीमा पर, ड्रग्स की तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ड्रोन में कथित वृद्धि पर चर्चा करने के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है. इसी प्रकार, कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कथित फर्जी वोटर के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए