आपातकाल के खिलाफ कैबिनेट का प्रस्ताव पारित, आगरा में बनेगा अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र; मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

Jagran Desk

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई ऐतिहासिक और रणनीतिक निर्णय लिए गए। बैठक में आपातकाल के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें 1975 के दौर को ‘संविधान हत्या’ करार देते हुए उस समय लोकतंत्र की रक्षा में जुटे लोगों के बलिदान को याद किया गया।

इसके अलावा पुणे मेट्रो, झरिया कोलफील्ड पुनर्वास, और आगरा में अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र की स्थापना जैसे प्रमुख विकास कार्यों को भी मंजूरी दी गई।

आपातकाल के 50 वर्ष: संविधान और लोकतंत्र की रक्षा में कैबिनेट की श्रद्धांजलि

कैबिनेट ने एक प्रस्ताव पारित कर आपातकाल के दौरान संविधानिक मूल्यों के दमन और मौलिक अधिकारों के हनन की निंदा की। प्रस्ताव में कहा गया कि वर्ष 2025 में आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, जो भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का एक काला अध्याय रहा है। बैठक में दो मिनट का मौन रखकर संविधान की रक्षा में बलिदान देने वालों को श्रद्धांजलि दी गई।

3626 करोड़ की लागत से पुणे मेट्रो लाइन-2 को मंजूरी

कैबिनेट ने पुणे मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण को मंजूरी दी है। यह वनज से चांदनी चौक (कॉरिडोर 2A) और रामवाड़ी से वाघोली (कॉरिडोर 2B) तक फैलेगा। 13 स्टेशनों वाली यह परियोजना चार वर्षों में पूरी होगी और इससे पुणे के तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा।

झरिया कोलफील्ड पुनर्वास योजना को मिला 5,940 करोड़ का बजट

झरिया कोलफील्ड क्षेत्र में आग, भूमि धंसाव और विस्थापित परिवारों के पुनर्वास के लिए संशोधित मास्टर प्लान को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। योजना का बजट ₹5,940 करोड़ रखा गया है और इसका कार्यान्वयन चरणबद्ध तरीके से संवेदनशील क्षेत्रों से प्रारंभ होगा।

आगरा में स्थापित होगा अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र

उत्तर प्रदेश के आगरा में अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र (CIP – South Asia Regional Center) की स्थापना को भी मंजूरी दी गई है। ₹111.5 करोड़ की लागत से बनने वाला यह केंद्र आलू और शकरकंद की पैदावार, प्रसंस्करण और किसानों की आमदनी बढ़ाने में मदद करेगा।

अंतरिक्ष वैज्ञानिक शुभांशु शुक्ला को मिली कैबिनेट से बधाई

कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष वैज्ञानिक शुभांशु शुक्ला की हालिया मिशन सफलता की जानकारी दी और उन्हें बधाई दी। बैठक में सभी मंत्रियों ने करतल ध्वनि से उनका अभिनंदन किया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jun 2025 By दैनिक जागरण

आपातकाल के खिलाफ कैबिनेट का प्रस्ताव पारित, आगरा में बनेगा अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र; मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

Jagran Desk

इसके अलावा पुणे मेट्रो, झरिया कोलफील्ड पुनर्वास, और आगरा में अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र की स्थापना जैसे प्रमुख विकास कार्यों को भी मंजूरी दी गई।

आपातकाल के 50 वर्ष: संविधान और लोकतंत्र की रक्षा में कैबिनेट की श्रद्धांजलि

कैबिनेट ने एक प्रस्ताव पारित कर आपातकाल के दौरान संविधानिक मूल्यों के दमन और मौलिक अधिकारों के हनन की निंदा की। प्रस्ताव में कहा गया कि वर्ष 2025 में आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, जो भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का एक काला अध्याय रहा है। बैठक में दो मिनट का मौन रखकर संविधान की रक्षा में बलिदान देने वालों को श्रद्धांजलि दी गई।

3626 करोड़ की लागत से पुणे मेट्रो लाइन-2 को मंजूरी

कैबिनेट ने पुणे मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण को मंजूरी दी है। यह वनज से चांदनी चौक (कॉरिडोर 2A) और रामवाड़ी से वाघोली (कॉरिडोर 2B) तक फैलेगा। 13 स्टेशनों वाली यह परियोजना चार वर्षों में पूरी होगी और इससे पुणे के तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा।

झरिया कोलफील्ड पुनर्वास योजना को मिला 5,940 करोड़ का बजट

झरिया कोलफील्ड क्षेत्र में आग, भूमि धंसाव और विस्थापित परिवारों के पुनर्वास के लिए संशोधित मास्टर प्लान को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। योजना का बजट ₹5,940 करोड़ रखा गया है और इसका कार्यान्वयन चरणबद्ध तरीके से संवेदनशील क्षेत्रों से प्रारंभ होगा।

आगरा में स्थापित होगा अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र

उत्तर प्रदेश के आगरा में अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र (CIP – South Asia Regional Center) की स्थापना को भी मंजूरी दी गई है। ₹111.5 करोड़ की लागत से बनने वाला यह केंद्र आलू और शकरकंद की पैदावार, प्रसंस्करण और किसानों की आमदनी बढ़ाने में मदद करेगा।

अंतरिक्ष वैज्ञानिक शुभांशु शुक्ला को मिली कैबिनेट से बधाई

कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष वैज्ञानिक शुभांशु शुक्ला की हालिया मिशन सफलता की जानकारी दी और उन्हें बधाई दी। बैठक में सभी मंत्रियों ने करतल ध्वनि से उनका अभिनंदन किया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/cabinet-proposal-against-emergency-passed-international-potato-center-modi-cabinet/article-25512

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.