भारत में खुलेंगे ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटी के कैंपस, पीएम मोदी और कीर स्टार्मर ने ट्रेड डील पर लगाई मोहर

Digital Desk

On

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की पहली भारत यात्रा के दौरान मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने शिक्षा, व्यापार, तकनीक और सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपने पहले भारत दौरे में मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस अहम मुलाकात में दोनों नेताओं ने व्यापार, सुरक्षा, तकनीक और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने पर जोर दिया।

वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच हुए व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (CETA) को एक बड़ी उपलब्धि माना गया है, जो जुलाई 2025 में हस्ताक्षरित हुआ था। पीएम मोदी ने कहा कि यह समझौता व्यापार बढ़ाने, रोजगार सृजन और आयात लागत को कम करने में मदद करेगा।

भारत में ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटियों के कैंपस खुलेंगे

बैठक की सबसे बड़ी घोषणा यह रही कि ब्रिटेन की 9 प्रमुख यूनिवर्सिटियां अब भारत में अपने कैंपस खोलेंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे भारत-यूके शिक्षा सहयोग के क्षेत्र में एक "ऐतिहासिक कदम" बताया।

इससे भारतीय छात्रों को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता की शिक्षा अपने ही देश में उपलब्ध हो सकेगी, साथ ही भारत में शिक्षा क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद मिलेगी।

‘विजन 2030’ के तहत साझेदारी को नई दिशा

प्रधानमंत्री मोदी और कीर स्टार्मर ने ‘विजन 2030’ के तहत भारत-ब्रिटेन संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति जताई। दोनों नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा कि भारत और यूके लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून के शासन जैसे साझा मूल्यों पर आधारित स्वाभाविक साझेदार हैं।

मोदी ने बताया कि भारत के फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर अब यूके की रॉयल एयरफोर्स में सेवाएं देंगे, जबकि नौसेनाओं के बीच ज्वाइंट एक्सरसाइज भी चल रही है — जो दोनों देशों के बीच रणनीतिक और रक्षा साझेदारी को गहराई देती है।

ब्रिटेन के पीएम का भारत में गर्मजोशी से स्वागत

भारत दौरे के दौरान स्टार्मर ने हिंदी में दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान जताया। उन्होंने भारत की आर्थिक प्रगति की सराहना करते हुए कहा, "भारत 2028 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है और 2047 तक विकसित देश बनने का पीएम मोदी का विजन बिल्कुल संभव है।"

भारत और ब्रिटेन की इस उच्चस्तरीय बैठक में जो घोषणाएं हुईं, वे यह संकेत देती हैं कि दोनों देश केवल वर्तमान व्यापार और शिक्षा पर नहीं, बल्कि भविष्य की साझेदारी पर काम कर रहे हैं। यूके की यूनिवर्सिटियों का भारत आना, टैरिफ में कटौती और बाजारों तक पहुंच — ये सभी कदम दोनों देशों के युवाओं और उद्यमों के लिए नए अवसर पैदा करेंगे।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Oct 2025 By Nitin Trivedi

भारत में खुलेंगे ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटी के कैंपस, पीएम मोदी और कीर स्टार्मर ने ट्रेड डील पर लगाई मोहर

Digital Desk

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपने पहले भारत दौरे में मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस अहम मुलाकात में दोनों नेताओं ने व्यापार, सुरक्षा, तकनीक और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने पर जोर दिया।

वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच हुए व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (CETA) को एक बड़ी उपलब्धि माना गया है, जो जुलाई 2025 में हस्ताक्षरित हुआ था। पीएम मोदी ने कहा कि यह समझौता व्यापार बढ़ाने, रोजगार सृजन और आयात लागत को कम करने में मदद करेगा।

भारत में ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटियों के कैंपस खुलेंगे

बैठक की सबसे बड़ी घोषणा यह रही कि ब्रिटेन की 9 प्रमुख यूनिवर्सिटियां अब भारत में अपने कैंपस खोलेंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे भारत-यूके शिक्षा सहयोग के क्षेत्र में एक "ऐतिहासिक कदम" बताया।

इससे भारतीय छात्रों को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता की शिक्षा अपने ही देश में उपलब्ध हो सकेगी, साथ ही भारत में शिक्षा क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद मिलेगी।

‘विजन 2030’ के तहत साझेदारी को नई दिशा

प्रधानमंत्री मोदी और कीर स्टार्मर ने ‘विजन 2030’ के तहत भारत-ब्रिटेन संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति जताई। दोनों नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा कि भारत और यूके लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून के शासन जैसे साझा मूल्यों पर आधारित स्वाभाविक साझेदार हैं।

मोदी ने बताया कि भारत के फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर अब यूके की रॉयल एयरफोर्स में सेवाएं देंगे, जबकि नौसेनाओं के बीच ज्वाइंट एक्सरसाइज भी चल रही है — जो दोनों देशों के बीच रणनीतिक और रक्षा साझेदारी को गहराई देती है।

ब्रिटेन के पीएम का भारत में गर्मजोशी से स्वागत

भारत दौरे के दौरान स्टार्मर ने हिंदी में दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान जताया। उन्होंने भारत की आर्थिक प्रगति की सराहना करते हुए कहा, "भारत 2028 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है और 2047 तक विकसित देश बनने का पीएम मोदी का विजन बिल्कुल संभव है।"

भारत और ब्रिटेन की इस उच्चस्तरीय बैठक में जो घोषणाएं हुईं, वे यह संकेत देती हैं कि दोनों देश केवल वर्तमान व्यापार और शिक्षा पर नहीं, बल्कि भविष्य की साझेदारी पर काम कर रहे हैं। यूके की यूनिवर्सिटियों का भारत आना, टैरिफ में कटौती और बाजारों तक पहुंच — ये सभी कदम दोनों देशों के युवाओं और उद्यमों के लिए नए अवसर पैदा करेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/campuses-of-9-british-universities-will-open-in-india-pm/article-35159

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.