आज से शुरू हुई चैत्र नवरात्रि, पूरे 9 दिन इन नियमों का करें पालन, माता रानी की बरसेगी कृपा

Dharm Desk

चैत्र नवरात्रि के दौरान माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। साथ ही नवरात्रि के कुछ ऐसे नियम भी हैं जिनका आपको पालन करना चाहिए, आज इसी के बारे में हम आपको जानकारी देंगे।

चैत्र नवरात्रि में नौ दिनों तक माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत आज यानि 30 मार्च से हो चुकी है। इस बार माता हाथी पर सवार होकर आएंगी, जिसे शुभ संकेत माना जाता है। नवरात्रि में 6 अप्रैल तक माता के नौ रूपों की पूजा की जाएगी और 7 अप्रैल को नवरात्रि व्रत का पारण किया जाएगा।  इस दौरान व्रत और पूजा करने के कुछ विशेष नियम और विधियाँ होती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि किन नियमों का पालन आपको नवरात्रि के दौरान करना चाहिए। 

व्रत और आहार से जुड़े नियम

जो लोग व्रत नहीं रख रहे हैं उन्हें भी इस दौरान तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए। वहीं व्रत रखने वाले व्यक्ति फलाहार कर सकते हैं।

लहसुन, प्याज जैसी तामसिक भोज्य पदार्थों की नवरात्रि में सख्त मनाही होती है।
व्रत रखने वाले लोग केवल फल, दूध, सिंघाड़ा आटा, साबुदाना, मखाना और कुट्टू आटे का सेवन कर सकते हैं।
नमक खाना आवश्यक हो तो सेंधा नमक का ही उपयोग करें।
अनाज और नमक का सेवन अष्टमी/नवमी तिथि को कन्या पूजन के बाद ही आपको करना चाहिए।

इन चीजों का करें परहेज

व्रतधारी को ब्रह्मचर्य का पूर्ण रूप से पालन करना चाहिए। किसी भी तरह के बुरे विचार मन में न आएं इसके लिए धार्मिक पुस्तकें आप पढ़ सकते हैं। 
क्रोध, अहंकार, किसी की निंदा और झूठ बोलने से भी नवरात्रि के दौारन बचें।
चैत्र नवरात्रि के दौरान बाल कटवाना, नाखून काटना और शेविंग करना वर्जित होता है।
नवरात्रि के दौरान घर की साफ-सफाई और शुद्धता का विशेष ध्यान आपको रखना चाहिए, चाहे आप व्रत रखें या न रखें।

इन बातों का रखें ख्याल

  • नवरात्रि में आपको रात को जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना चाहिए।
  • पूजा के प्रसाद और जल को किसी भी अशुद्ध स्थान पर न रखें।
  • व्रतधारी को पूरी श्रद्धा और नियमों के साथ व्रत का पालन करना चाहिए।
  • अगर पूरे परिवार के साथ पूजा करेंगे तो इसे बेहद शुभ माना जाता है।

नवरात्रि पूजन

नवरात्रि में प्रतिदिन आपको माता दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा करनी चाहिए। माता रानी को फूल, फूल, भोग दिन के अनुसार अर्पित करना चाहिए। श्री दुर्गा सप्तशती, श्री दुर्गा चालीसा और देवी माहत्म्य का पाठ आपको नवरात्रि के दौरान कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस साल 31 मार्च को तृतीया तिथि के क्षय होने के कारण ब्रह्माचारिणी और माता चंद्रघंटा की पूजा एक ही दिन होगी।  

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। dainikjagtranmpcg.com एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Mar 2025 By दैनिक जागरण

आज से शुरू हुई चैत्र नवरात्रि, पूरे 9 दिन इन नियमों का करें पालन, माता रानी की बरसेगी कृपा

Dharm Desk

चैत्र नवरात्रि में नौ दिनों तक माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत आज यानि 30 मार्च से हो चुकी है। इस बार माता हाथी पर सवार होकर आएंगी, जिसे शुभ संकेत माना जाता है। नवरात्रि में 6 अप्रैल तक माता के नौ रूपों की पूजा की जाएगी और 7 अप्रैल को नवरात्रि व्रत का पारण किया जाएगा।  इस दौरान व्रत और पूजा करने के कुछ विशेष नियम और विधियाँ होती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि किन नियमों का पालन आपको नवरात्रि के दौरान करना चाहिए। 

व्रत और आहार से जुड़े नियम

जो लोग व्रत नहीं रख रहे हैं उन्हें भी इस दौरान तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए। वहीं व्रत रखने वाले व्यक्ति फलाहार कर सकते हैं।

लहसुन, प्याज जैसी तामसिक भोज्य पदार्थों की नवरात्रि में सख्त मनाही होती है।
व्रत रखने वाले लोग केवल फल, दूध, सिंघाड़ा आटा, साबुदाना, मखाना और कुट्टू आटे का सेवन कर सकते हैं।
नमक खाना आवश्यक हो तो सेंधा नमक का ही उपयोग करें।
अनाज और नमक का सेवन अष्टमी/नवमी तिथि को कन्या पूजन के बाद ही आपको करना चाहिए।

इन चीजों का करें परहेज

व्रतधारी को ब्रह्मचर्य का पूर्ण रूप से पालन करना चाहिए। किसी भी तरह के बुरे विचार मन में न आएं इसके लिए धार्मिक पुस्तकें आप पढ़ सकते हैं। 
क्रोध, अहंकार, किसी की निंदा और झूठ बोलने से भी नवरात्रि के दौारन बचें।
चैत्र नवरात्रि के दौरान बाल कटवाना, नाखून काटना और शेविंग करना वर्जित होता है।
नवरात्रि के दौरान घर की साफ-सफाई और शुद्धता का विशेष ध्यान आपको रखना चाहिए, चाहे आप व्रत रखें या न रखें।

इन बातों का रखें ख्याल

  • नवरात्रि में आपको रात को जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना चाहिए।
  • पूजा के प्रसाद और जल को किसी भी अशुद्ध स्थान पर न रखें।
  • व्रतधारी को पूरी श्रद्धा और नियमों के साथ व्रत का पालन करना चाहिए।
  • अगर पूरे परिवार के साथ पूजा करेंगे तो इसे बेहद शुभ माना जाता है।

नवरात्रि पूजन

नवरात्रि में प्रतिदिन आपको माता दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा करनी चाहिए। माता रानी को फूल, फूल, भोग दिन के अनुसार अर्पित करना चाहिए। श्री दुर्गा सप्तशती, श्री दुर्गा चालीसा और देवी माहत्म्य का पाठ आपको नवरात्रि के दौरान कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस साल 31 मार्च को तृतीया तिथि के क्षय होने के कारण ब्रह्माचारिणी और माता चंद्रघंटा की पूजा एक ही दिन होगी।  

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। dainikjagtranmpcg.com एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/chaitra-navratri-started-from-today-follow-these-rules-for-the/article-15912

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.