चार धाम यात्रा 30 अप्रैल से, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, हेम कुंड साहिब जाने वाले यहां करें आवेदन

Dharm Desk

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा और हेमकुंड साहिब के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन गुरुवार को शुरू हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के हिमालयी मंदिरों और हेमकुंड साहिब के सिख तीर्थस्थल पर जाने के इच्छुक भक्त अब उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की वेबसाइट (registrationandtouristcare.uk.gov.in) पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। चार धाम यात्रा 30 अप्रैल को उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी। 

रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ 2 मई को भक्तों के लिए खोला जाएगा, जबकि बद्रीनाथ 4 मई और चमोली जिले में हेमकुंड साहिब 25 मई को भक्तों के लिए खोला जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

ऑनलाइन आवेदन का तरीका

  • उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट https://traveltrade.uttarakhandtourism.gov.in/signup पर जाएं।
  • अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर जैसी जरूरी जानकारियां भरकर साइन अप करें। 
  • अगर आपने पहले भी चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है तो आप मोबाइल नंबर पर ओटीपी मंगाकर या पासवर्ड के जरिए लॉगइन कर सकते हैं।
  • लॉगइन करने के बाद चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन का आवेदन करें। इसके साथ ही आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
  • आप व्हाट्सएप के जरिए भी रिजस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आपको +91 8394833833 पर 'Yatra' लिखकर भेजना होगा। इसके बाद दिए गए निर्देशों का पालन कर आप रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।
  • टूरिस्ट केयर उत्तराखंड ऐप के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. 

ऑफलाइन आवेदन का तरीका

  • हरिद्वार और ऋषिकेश में यात्री रजिस्ट्रेशन ऑफिस और ट्रांजिट कैंप में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। इसके लिए आपको संबंधित ऑफिस में जाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 

धर्माचार्य वेदपाठियों ने तय की तारीख

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में परंपरागत रूप से पूजा-अर्चना करने के बाद धर्माचार्य वेदपाठियों ने पंचाग गणना कर केदारनाथ मंदिर के कपाट खोले जाने का मुहूर्त निकाला था। इस परंपरागत पूजा अर्चना के लिए ओंकारेश्वर मंदिर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। इस आयोजन में  केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी रावल भीमाशंकर लिंग, केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल, मंदिर समिति के पदाधिकारियों और धर्माधिकारियों के अलावा सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद थे। केदारनाथ के गेट खुलने की तारीख का खुलासा 26 फरवरी को हुआ था।

द्वादश ज्योर्तिलिंगों में से एक केदारनाथ मंदिर के कपाट दो मई, शुक्रवार को मिथुन राशि और वृष लग्न में सुबह सात बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे, जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट चार मई को खोले जाएंगे।। केदारानाथ मंदिर के कपाट खुलने का मुहूर्त निकलने के साथ ही गढ़वाल हिमालय के चारों धामों के खुलने की तिथि तय हो गयी थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Mar 2025 By दैनिक जागरण

चार धाम यात्रा 30 अप्रैल से, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, हेम कुंड साहिब जाने वाले यहां करें आवेदन

Dharm Desk

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा और हेमकुंड साहिब के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन गुरुवार को शुरू हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के हिमालयी मंदिरों और हेमकुंड साहिब के सिख तीर्थस्थल पर जाने के इच्छुक भक्त अब उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की वेबसाइट (registrationandtouristcare.uk.gov.in) पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। चार धाम यात्रा 30 अप्रैल को उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी। 

रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ 2 मई को भक्तों के लिए खोला जाएगा, जबकि बद्रीनाथ 4 मई और चमोली जिले में हेमकुंड साहिब 25 मई को भक्तों के लिए खोला जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

ऑनलाइन आवेदन का तरीका

  • उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट https://traveltrade.uttarakhandtourism.gov.in/signup पर जाएं।
  • अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर जैसी जरूरी जानकारियां भरकर साइन अप करें। 
  • अगर आपने पहले भी चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है तो आप मोबाइल नंबर पर ओटीपी मंगाकर या पासवर्ड के जरिए लॉगइन कर सकते हैं।
  • लॉगइन करने के बाद चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन का आवेदन करें। इसके साथ ही आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
  • आप व्हाट्सएप के जरिए भी रिजस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आपको +91 8394833833 पर 'Yatra' लिखकर भेजना होगा। इसके बाद दिए गए निर्देशों का पालन कर आप रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।
  • टूरिस्ट केयर उत्तराखंड ऐप के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. 

ऑफलाइन आवेदन का तरीका

  • हरिद्वार और ऋषिकेश में यात्री रजिस्ट्रेशन ऑफिस और ट्रांजिट कैंप में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। इसके लिए आपको संबंधित ऑफिस में जाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 

धर्माचार्य वेदपाठियों ने तय की तारीख

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में परंपरागत रूप से पूजा-अर्चना करने के बाद धर्माचार्य वेदपाठियों ने पंचाग गणना कर केदारनाथ मंदिर के कपाट खोले जाने का मुहूर्त निकाला था। इस परंपरागत पूजा अर्चना के लिए ओंकारेश्वर मंदिर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। इस आयोजन में  केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी रावल भीमाशंकर लिंग, केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल, मंदिर समिति के पदाधिकारियों और धर्माधिकारियों के अलावा सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद थे। केदारनाथ के गेट खुलने की तारीख का खुलासा 26 फरवरी को हुआ था।

द्वादश ज्योर्तिलिंगों में से एक केदारनाथ मंदिर के कपाट दो मई, शुक्रवार को मिथुन राशि और वृष लग्न में सुबह सात बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे, जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट चार मई को खोले जाएंगे।। केदारानाथ मंदिर के कपाट खुलने का मुहूर्त निकलने के साथ ही गढ़वाल हिमालय के चारों धामों के खुलने की तिथि तय हो गयी थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/char-dham-yatra-start-online-registration-from-april-30-to/article-14738

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.