41 देशों के नागरिकों को नहीं मिलेगी अमेरिका में एंट्री, ट्रंप ला रहे हैं नया फरमान

JAGRAN DESK

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर देश में ट्रैवल बैन लगाने की तैयारी कर रहे हैं। खबरों की मानें तो अमेरिका 41 देशों पर ट्रैवल बैन लगा सकता है। इन देशों के नाम अलग-अलग लिस्ट में सामने आएंगे।

अमेरिका के राष्ट्रपति की गद्दी संभालने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप लगातार कई बड़े फैसले ले रहे हैं। वहीं अब ट्रंप जल्द ही एक दो नहीं बल्कि 41 देशों को झटका देने वाले हैं। ट्रंप जल्द ही कई देशों में नया ट्रैवल बैन लगाने की तैयारी कर रहे हैं। इस लिस्ट में 41 देशों का नाम शामिल है।

पहली लिस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही एक नया आदेश पास करने वाले हैं, जिसके तहत पाकिस्तान समेत 41 देशों पर ट्रैवल बैन लगाया जाएगा। इसी कड़ी में 10 देशों की पहली सूची जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में अफगानिस्तान, ईरान, सीरिया, कूबा और उत्तर कोरिया जैसे कई देश शामिल हैं। इन देशों का वीजा पूरी तरह से सस्पेंड कर दिया जाएगा।

दूसरी लिस्ट

खबरों की मानें तो दूसरी लिस्ट में 5 देशों के नाम शामिल होंगे, जिनका वीजा आंशिक रूप से सस्पेंड किया जाएगा। इस फेहरिस्त में इरीट्रिया, हैती, लाओस, म्यांमार और दक्षिण सूडान का नाम देखने को मिलेगा। पर्टयक और छात्र वीजा के साथ-साथ अप्रवासी वीजा पर इसका असर पड़ सकता है।

तीसरी लिस्ट

अमेरिका में ट्रैवल बैन की तीसरी लिस्ट में पाकिस्तान और भूटान समेत 26 देश शामिल होंगे। इन देशों के नागरिकों का वीजा भी आंशिक रूप से बैन किया जाएगा। अगर इन देशों की सरकारें 60 दिन के अंदर वीजा की सभी कमियों को दूर नहीं करेंगी तो वीजा सस्पेंड कर दिया जाएगा।

ट्रंप प्रशासन से लेनी होगी मंजूरी

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार विदेश मंत्री मार्को रुबियो समेत पूरा ट्रंप प्रशासन इस नए ट्रैवल बैन को मंजूरी देगा, जिसके बाद इसे अमेरिका में लागू किया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में भी 7 मुस्लिम देशों पर ट्रैवल बैन लगाया था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Mar 2025 By दैनिक जागरण

41 देशों के नागरिकों को नहीं मिलेगी अमेरिका में एंट्री, ट्रंप ला रहे हैं नया फरमान

JAGRAN DESK

अमेरिका के राष्ट्रपति की गद्दी संभालने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप लगातार कई बड़े फैसले ले रहे हैं। वहीं अब ट्रंप जल्द ही एक दो नहीं बल्कि 41 देशों को झटका देने वाले हैं। ट्रंप जल्द ही कई देशों में नया ट्रैवल बैन लगाने की तैयारी कर रहे हैं। इस लिस्ट में 41 देशों का नाम शामिल है।

पहली लिस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही एक नया आदेश पास करने वाले हैं, जिसके तहत पाकिस्तान समेत 41 देशों पर ट्रैवल बैन लगाया जाएगा। इसी कड़ी में 10 देशों की पहली सूची जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में अफगानिस्तान, ईरान, सीरिया, कूबा और उत्तर कोरिया जैसे कई देश शामिल हैं। इन देशों का वीजा पूरी तरह से सस्पेंड कर दिया जाएगा।

दूसरी लिस्ट

खबरों की मानें तो दूसरी लिस्ट में 5 देशों के नाम शामिल होंगे, जिनका वीजा आंशिक रूप से सस्पेंड किया जाएगा। इस फेहरिस्त में इरीट्रिया, हैती, लाओस, म्यांमार और दक्षिण सूडान का नाम देखने को मिलेगा। पर्टयक और छात्र वीजा के साथ-साथ अप्रवासी वीजा पर इसका असर पड़ सकता है।

तीसरी लिस्ट

अमेरिका में ट्रैवल बैन की तीसरी लिस्ट में पाकिस्तान और भूटान समेत 26 देश शामिल होंगे। इन देशों के नागरिकों का वीजा भी आंशिक रूप से बैन किया जाएगा। अगर इन देशों की सरकारें 60 दिन के अंदर वीजा की सभी कमियों को दूर नहीं करेंगी तो वीजा सस्पेंड कर दिया जाएगा।

ट्रंप प्रशासन से लेनी होगी मंजूरी

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार विदेश मंत्री मार्को रुबियो समेत पूरा ट्रंप प्रशासन इस नए ट्रैवल बैन को मंजूरी देगा, जिसके बाद इसे अमेरिका में लागू किया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में भी 7 मुस्लिम देशों पर ट्रैवल बैन लगाया था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/citizens-of-41-countries-will-not-get-entry-trump-in/article-14024

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.