15 मई से फिर उड़ान भरेंगे बंद एयरपोर्ट: नागर विमानन मंत्री ने की समीक्षा बैठक

Jagran Desk

On

देशभर में अस्थायी रूप से बंद किए गए 32 हवाई अड्डों पर 15 मई से पुनः उड़ान सेवाएं शुरू की जाएंगी। नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने मंगलवार को सभी एयरलाइनों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक कर यह निर्णय लिया।

बैठक के दौरान हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले और इसके बाद किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर भी चर्चा हुई, जिसमें सुरक्षा बलों की बहादुरी की सराहना की गई।

मंत्री नायडू ने बैठक के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उन्होंने DGCA, AAI और एयरलाइनों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर हालात की समीक्षा की और NOTAM (Notice to Airmen) समाप्त होने के बाद 32 हवाई अड्डों से सामान्य उड़ान संचालन पुनः शुरू करने का सुझाव दिया। एयरलाइनों ने इस पर सहमति जताई है।

राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ आगे बढ़ रहा मंत्रालय

नागर विमानन मंत्री ने लिखा, हमारा मंत्रालय ‘राष्ट्र प्रथम’ की एकीकृत भावना के साथ कार्य कर रहा है। संकट की घड़ी में एयरलाइनों, हवाई अड्डा संचालकों और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया गया। यह विमानन क्षेत्र की प्रतिबद्धता और लचीलापन दर्शाता है।”

उन्होंने सुरक्षा बलों को विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारे जवानों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत अदम्य साहस का परिचय दिया है, जिसकी जितनी सराहना की जाए, कम है।”

भारत-पाक तनाव के कारण हुई थी अस्थायी उड़ानें बंद

उल्लेखनीय है कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर हालिया सैन्य तनाव के चलते देश के उत्तर और पश्चिमी क्षेत्रों में 32 हवाई अड्डों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। इसके कारण प्रतिदिन करीब 300 से अधिक उड़ानों को रद्द करना पड़ा। हालांकि अब हालात सामान्य होते देख इन हवाई अड्डों को दोबारा खोलने का निर्णय लिया गया है।

दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाइयों को रोकने की घोषणा के बाद उड़ानों के संचालन को फिर से प्रारंभ करने की प्रक्रिया तेज की गई है। सरकार का प्रयास है कि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो और विमानन उद्योग को शीघ्र गति मिले।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 May 2025 By Nitin Trivedi

15 मई से फिर उड़ान भरेंगे बंद एयरपोर्ट: नागर विमानन मंत्री ने की समीक्षा बैठक

Jagran Desk

बैठक के दौरान हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले और इसके बाद किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर भी चर्चा हुई, जिसमें सुरक्षा बलों की बहादुरी की सराहना की गई।

मंत्री नायडू ने बैठक के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उन्होंने DGCA, AAI और एयरलाइनों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर हालात की समीक्षा की और NOTAM (Notice to Airmen) समाप्त होने के बाद 32 हवाई अड्डों से सामान्य उड़ान संचालन पुनः शुरू करने का सुझाव दिया। एयरलाइनों ने इस पर सहमति जताई है।

राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ आगे बढ़ रहा मंत्रालय

नागर विमानन मंत्री ने लिखा, हमारा मंत्रालय ‘राष्ट्र प्रथम’ की एकीकृत भावना के साथ कार्य कर रहा है। संकट की घड़ी में एयरलाइनों, हवाई अड्डा संचालकों और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया गया। यह विमानन क्षेत्र की प्रतिबद्धता और लचीलापन दर्शाता है।”

उन्होंने सुरक्षा बलों को विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारे जवानों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत अदम्य साहस का परिचय दिया है, जिसकी जितनी सराहना की जाए, कम है।”

भारत-पाक तनाव के कारण हुई थी अस्थायी उड़ानें बंद

उल्लेखनीय है कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर हालिया सैन्य तनाव के चलते देश के उत्तर और पश्चिमी क्षेत्रों में 32 हवाई अड्डों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। इसके कारण प्रतिदिन करीब 300 से अधिक उड़ानों को रद्द करना पड़ा। हालांकि अब हालात सामान्य होते देख इन हवाई अड्डों को दोबारा खोलने का निर्णय लिया गया है।

दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाइयों को रोकने की घोषणा के बाद उड़ानों के संचालन को फिर से प्रारंभ करने की प्रक्रिया तेज की गई है। सरकार का प्रयास है कि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो और विमानन उद्योग को शीघ्र गति मिले।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/closed-airport-civil-aviation-minister-appreciated-operation-sindoor-from-may/article-20780

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.