- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- देहरादून में बादल फटने से तबाही: टोंस नदी में ट्रैक्टर बहा, 8 की मौत, टपकेश्वर मंदिर में मलबा भरा; ह...
देहरादून में बादल फटने से तबाही: टोंस नदी में ट्रैक्टर बहा, 8 की मौत, टपकेश्वर मंदिर में मलबा भरा; हिमाचल के मंडी में भी 3 की जान गई
Digital Desk
उत्तराखंड के देहरादून जिले में मंगलवार सुबह 5 बजे बादल फटने से भारी तबाही मच गई। तमसा, टोंस, सहस्त्रधारा और कारलीगाड़ नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे शहर के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। सहस्त्रधारा, तपोवन, आईटी पार्क, मालदेवता और घड़ी कैंट जैसे क्षेत्रों में पानी और मलबा भर गया।
टोंस नदी में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बह गई, जिससे अब तक 8 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 4 लोग लापता हैं। राहत और बचाव कार्य में SDRF और NDRF की टीमें जुटी हुई हैं।
टपकेश्वर महादेव मंदिर में भी पानी और मलबा भर गया, जिससे मंदिर परिसर की दुकानें बह गईं और दो लोग लापता हैं।
सहस्त्रधारा में फंसे 5 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर लिया। देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर बना एक पुल भी बह गया है। देवभूमि इंस्टीट्यूट से छात्रों को सुरक्षित निकाला गया है।
इधर, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भी भारी बारिश और भूस्खलन ने कहर ढाया। निहरी इलाके में एक मकान पर पहाड़ी का मलबा गिर गया, जिससे एक ही परिवार के 5 लोग दब गए। इनमें से 3 की मौत हो चुकी है, जबकि 2 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। धर्मपुर में बस स्टैंड पर मलबा भरने से 20 से अधिक बसें क्षतिग्रस्त हुई हैं। दो लोग बाढ़ में बह गए, जिनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि लैंडस्लाइड और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही तुरंत रोकी जाए। साथ ही पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए