- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- चमोली में बादल फटा, 2 लापता: 80 घरों में घुसा मलबा, दुकानें और वाहन तबाह
चमोली में बादल फटा, 2 लापता: 80 घरों में घुसा मलबा, दुकानें और वाहन तबाह
Jagran Desk
उत्तराखंड के चमोली जिले में थराली तहसील क्षेत्र शुक्रवार देर रात बादल फटने से तबाही का शिकार हो गया। हादसा रात करीब 12:30 से 1 बजे के बीच हुआ, जिसमें दो गांव—सागवाड़ा और चेपड़ों—सबसे ज्यादा प्रभावित हुए।
जिला कलेक्टर संदीप तिवारी के अनुसार, थराली मुख्यालय से एक किलोमीटर के दायरे में कई जगहों पर अचानक नदियों का जलस्तर बढ़ने से भारी नुकसान हुआ। चेपड़ों गांव में एक व्यक्ति लापता है, जबकि सागवाड़ा में मलबे की चपेट में आने से एक किशोरी दब गई। दोनों गांवों में मिलाकर लगभग 70 से 80 घरों में दो फीट तक मलबा भर गया है।
आपदा के चलते कर्णप्रयाग-ग्वालदम नेशनल हाईवे मिंग गधेरा के पास अवरुद्ध हो गया है, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित है।
अन्य राज्यों में भी भारी बारिश का असर
-
राजस्थान के 11 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।
-
चित्तौड़गढ़, बारां, टोंक, सवाई माधोपुर, झालावाड़, कोटा, बूंदी, डूंगरपुर और भीलवाड़ा में शनिवार को एहतियातन स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है।
-
हिमाचल प्रदेश में 23 से 26 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी है।
-
फिलहाल राज्य में 347 सड़कें बंद हैं, जिनमें नेशनल हाईवे-305 भी शामिल है।
-
इस मानसून सीजन (20 जून से अब तक) हिमाचल में 295 लोगों की मौत हो चुकी है।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए